• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home फ़ैशन न्यू ट्रेंड्स

कमाल की लगती हैं ‘सादगी भरी’ साड़ियां!

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
October 11, 2021
in न्यू ट्रेंड्स, फ़ैशन
A A
कमाल की लगती हैं ‘सादगी भरी’ साड़ियां!
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें लगता है कि त्यौहारों या ख़ास अवसरों पर चमक-दमक वाली साड़ी पहनी जानी चाहिए तो दोबारा सोचें, क्योंकि इन नामचीन महिलाओं को सादगी भरी साड़ी में देखने के बाद हमारा मत बदल गया है. हमें लगता है कि सादगीभरी साड़ियों को, सही ऐक्सेसरीज़ और मेकअप के साथ पहना जाए तो वे चमक-दमक वाली साड़ियों से कहीं ज़्यादा बेहतर नज़र आती हैं. आपको यक़ीन नहीं हो रहा? तो यहां नज़र डाल लीजिए…

अक्सर हम ये समझते हैं कि मौक़े के अनुरूप साड़ी पहनना है तो त्यौहारों और अन्य ख़ास अवसरों पर केवल चमकीली साड़ियां बेहतर नज़र आएंगी, लेकिन सिम्पल साड़ियों को यदि करीने से पहना जाए तो वे आपको सलीकेदार और नफ़ासतभरा दिखाने में कोई कसर बाक़ी नहीं रखतीं. अब हम यह बात आपको समझाएं इससे बेहतर होगा कि आप इन जानीमानी महिलाओं की फ़ोटो ही देख लें, क्योंकि एक फ़ोटो हज़ार बातें कह जाती है…

इन्हें भीपढ़ें

ananya-pandey

शादियों के लिए हल्के रंगों के लहंगे के विकल्प

April 9, 2024
जब ब्राइडल लुक के लिए चुनना हो ईयरिंग्स

जब ब्राइडल लुक के लिए चुनना हो ईयरिंग्स

January 16, 2024
आप भी ख़रीदना चाहती हैं रेडी टू वेयर साड़ी? तो इन टिप्स पर ध्यान दें

आप भी ख़रीदना चाहती हैं रेडी टू वेयर साड़ी? तो इन टिप्स पर ध्यान दें

August 25, 2023
sonali-bendre

ईयरिंग्स पसंद हैं? तो सोनाली बेंद्रे के इन लुक्स पर नज़र ज़रूर डालिए

June 26, 2023

माधुर्या क्रिएशन की ट्रक आर्ट से प्ररित यह कॉटन की कस्टमाइज़्ड साड़ी पहनकर सारा अली खान कितनी मनमोहक नज़र आ रही हैं, है ना? साड़ी का शोख़ रंग और प्रिंट दोनों ही ऐसे हैं कि इसके साथ ज़्यादा ऐक्सेसरीज़ की ज़रूरत ही नहीं है. लंबी झुमकियां पहनीं, बिंदी लगाई और बस, तैयार!

विद्या बालन ने हाउस ऑफ़ उर्मी की ऑलिव ग्रीन साड़ी पहनी है, जिसकी बॉर्डर फ़िरोज़ी है. इसके साथ उन्होंने ऐक्सेसरीज़ के नाम पर केवल ईयरिंग्स पहने हैं, बावजूद इसके यह लुक बेहद क्लासी नज़र आ रहा है. इसे आप किसी भी पार्टी में अपनाएं तो लोगों की निगाहें आप पर ही आ ठहरेंगी.

कोंकणा सेन ने माकू टेक्स्टाइल की साड़ी और yam.india का ब्लाउज़ पहना है. सादगीभरा यह तालमेल उनपर बेहद जंच रहा है. यदि आप भी सादी यानी प्लेन साड़ी पहनना चाहती हैं तो उसके साथ प्रिंटेड ब्लाउज़ पहनकर उसकी ख़ूबसूरती को बढ़ा सकती हैं.

चैम्पियन्स ऑफ़ चेन्ज अवॉर्ड के लिए दिया मिर्ज़ा ने archanajaju.in की यह पीले रंग की साड़ी पहनी थी. यह हैंड प्रिंटेड कलमकारी साड़ी है, जो बनारस में बनाई गई है. इस साड़ी की रिचनेस, सादगी और दिया का यह लुक मन मोहने वाला है!

अनु इमैनुअल ने मृणालिनी राव की डिज़ाइन की हुई प्रिंटेड साड़ी पहनी है. इसके साथ उन्होंने जो डैंगलर्स पहने हैं, वो शीतल ज़वेरी के डिज़ाइन किए हुए हैं. इस साड़ी में चमक-दमक नहीं है, लेकिन इसे बेहद करीने से पहना गया है, यही वजह है कि किसी भी ख़ास मौक़े पर इस तरह का लुक आपको आकर्षण का केंद्र बना देगा.

दो बोल्ड रंगों के तालमेल वाली पायल खंडवाला की यह साड़ी अपने आप में स्टेटमेंट है. इस साड़ी में रसिका दुग्गल बेहद आत्मविश्वास से भरी नज़र आ रही हैं और उन्होंने ज़्यादा ऐक्सेसरीज़ का इस्तेमाल भी नहीं किया है. इसके साथ पहना गया ब्लाउज़ इसे फ़ॉर्मल लुक दे रहा है. इस तरह का लुक तो आप त्यौहारों के दौरान होनेवाली ऑफ़िशल पार्टीज़ में भी अपना सकती हैं.

फ़िल्ममेकर और लेखिका अश्विनी अय्यर तिवारी ने मिस दीवा समारोह में स्टूडिओ मीडियम की ग्रीन और वाइट कलर की यह ख़ूबसूरत साड़ी पहनी थी और उनकी ऐक्सेसरीज़ राधिक अग्रवाल स्टूडियो की हैं. इस साड़ी में उनका आत्मविश्वास और मुस्कान उनके तेज को बढ़ा रहा है.

फ़ोटो: इन्स्टाग्राम

Tags: neatly worn sareesno bling sareeno bling sarinon-glossy sareesplain sareesSareessarees can be worn this way on festivalsSarisimple sareessimple sariuse of the right accessoriesकरीने से पहनी हुई साड़ीत्यौहार पर यूं भी पहनी जा सकती है साड़ीबिना चमक-दमक वाली साड़ीसही ऐक्सेसरीज़ का इस्तेमालसाड़ीसादगीभरी साड़ियांसादी साड़ीसिम्पल साड़ी
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

गर्मियों के लिए ख़ास ये नायाब सफ़ेद लिबास
ज़रूर पढ़ें

गर्मियों के लिए ख़ास ये नायाब सफ़ेद लिबास

May 13, 2023
pooja-hegde
ज़रूर पढ़ें

इंडियन हो या वेस्टर्न पूजा हेगड़े के हर अंदाज़ पर आप कह उठेंगी- वाह!

January 3, 2023
हल्की हो या गहरी सभी को पसंद आती है फ़ैशन की गुलाबी कहानी
ज़रूर पढ़ें

हल्की हो या गहरी सभी को पसंद आती है फ़ैशन की गुलाबी कहानी

December 21, 2022
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum