• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home रिलेशनशिप पैरेंटिंग

कैसे दें बढ़ते बच्चे को नन्हे मेहमान के आने की ख़बर?

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
October 27, 2021
in पैरेंटिंग, रिलेशनशिप
A A
कैसे दें बढ़ते बच्चे को नन्हे मेहमान के आने की ख़बर?
Share on FacebookShare on Twitter

करियर की वजह से या अन्य किसी वजह से यदि आप दूसरा बच्चा एक लंबे अंतराल के बाद प्लान कर रहे हैं तो बड़े बच्चे को इसके बारे में सूचना देने का तरीक़ा बहुत मायने रखता है, ताकि वह इस सूचना से ख़ुश हो. ना कि यह महसूस करते हुए परेशान हो जाए कि अब उसके प्रति उसके माता-पिता का प्यार किसी और के साथ बंट जाएगा. यहां पेश हैं कुछ बातें, जो आपको बढ़ते हुए बच्चे को इस बात की सूचना देने में मददगार साबित होंगी.

तो आप लंबे अंतराल के बाद दोबारा पैरेंट्स बनने जा रहे हैं, लेकिन आपकी दुविधा ये है कि अब लगभग टीनएज के आसपास पहुंचने वाले अपने बच्चे को आप इस बारे में कैसे बताएं? तो हमारी सलाह है कि आपको इसके लिए थोड़े धीरज से काम लेते हुए, थोड़ी-सी प्लानिंग के साथ आगे बढ़ना चाहिए. आइए जानें, ये कैसे किया जा सकता है…

संवाद हमेशा मदद करता है
इससे पहले कि परिवार का कोई और सदस्य (यदि आप संयुक्त परिवार में हैं तो या फिर आपने इस बारे में अपने दोस्तों को बता रखा हो तो) आपके बड़े बच्चे को इसके बारे में बताए, आपको पहल करनी होगी. किसी दूसरे से इस बारे में जानकारी होने पर बच्चा इससे आहत हो सकता है. इस बारे में बच्चे को सीधे-सीधे जानकारी देने की बजाय उसे आप दोनों कहीं बाहर घुमाने ले जाएं, उसकी इच्छाओं को पूरा करने के बाद उसे इस बारे में बताएं और आश्वासन दें कि उसकी सभी भावनात्मक ज़रूरतों के लिए आप दोनों हमेशा मौजूद हैं.
बड़ी उम्र के बच्चे समझदार होते हैं और यदि आप उन्हें महत्व देते हुए इस बारे में बताएंगे, जैसे- अब तो तुम्हारा ओहदा बढ़ने वाला है; आने वाला बेबी तुम्हें हम सबसे ज़्यादा प्यार करेगा; अब तुम्हारी बातें माननेवाला, तुम्हारे साथ खेलने वाला घर पर ही होगा, तो वह यक़ीनन इसे सकारात्मकता के साथ स्वीकार करेगा/करेगी.

इन्हें भीपढ़ें

multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

April 22, 2024
bhai-dooj_raksha-bandhan

भाई दूज पर विशेष: हिंदी साहित्य के चारों स्तंभ बंधे थे रेशम के धागे से

November 14, 2023
आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

November 8, 2023

हर तैयारी में उसे शामिल करें
जब आपने उसे इस बारे में बता दिया है तो उसे इस पूरी प्रक्रिया का हिस्सा बनाएं. इससे बड़ा बच्चा आनेवाले बच्चे के साथ जुड़ाव क़ायम कर सकेगा. आप बड़े बच्चे को बताएं कि नन्हे मेहमान के लिए क्या-क्या तैयारियां करनी होंगी और उससे पूछें कि आने वाले बेबी के लिए वो किस रंग के कपड़े लेना चाहता/चाहती है, उसके कमरे में किस तरह की सजावट करना चाहता/चाहती है, वो ख़ुद नन्हे मेहमान को क्या तोहफ़ा देना चाहता/चाहती है. इस तरह नए मेहमान के आने से पहले ही आपका बड़ा बच्चा उसे अपने जीवन का हिस्सा बना लेगा.

भरोसा दिलाएं कि चीज़ें बेहतर होंगी
अपने बड़े बच्चे को आपको इस बात का भरोसा दिलाना होगा कि छोटे बच्चे के आने के बाद उसके जीवन में जो बदलाव होगा, वो बेहतर होगा. बतौर पैरेंट्स आप बड़े बच्चे को समय समय पर समझा सकते हैं कि अब तो घर पर ही आपका एक दोस्त होगा, अब आपका ख़्याल रखने वाला और आपसे प्यार करनेवाला एक और सदस्य होगा. यदि आप इस तरह उसे समझाते रहेंगे तो बढ़ते बच्चे के लिए इस बात को स्वीकार कर पाना आसान हो जाएगा.
साथ ही, इस बात का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए कि बड़े बच्चे से उसकी चीज़ें शेयर करने को कहा ज़रूर जाए, लेकिन शेयर तभी की जाए, जब वह इसके लिए राजी हो. बड़े बच्चे को बेवजह ‘तुम बड़े/बड़ी हो’ कह कर उसकी बिना मर्जी वाले काम कराने से भी आपको बचना होगा. धीरे-धीरे आप पाएंगे कि बड़ा बच्चा ख़ुद ब ख़ुद छोटे बच्चे से घुलमिल जाएगा.

फ़ोटो: गूगल

Tags: difference between childrenhow to inform the elder child about the arrival of the youngerParentingplans for the second childrelationshipsecond childदूसरा बच्चादूसरे बच्चे की योजनापैरेंटिंगबच्चों के बीच अंतरबड़े बच्चे को कैसे दें छोटे के आने की ख़बररिलेशनशिप
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

overly-strict-parents
ज़रूर पढ़ें

कहीं आप ज़रूरत से ज़्यादा सख़्त पैरेंट्स तो नहीं हैं?

October 30, 2023
बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!
ज़रूर पढ़ें

बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!

October 9, 2023
सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?
एक्सपर्ट सलाह

सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?

August 28, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum