• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home फ़ैशन

शॉर्ट ड्रेसेस पहनने के प्रैक्टिकल टिप्स यहां मिलेंगे

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
February 28, 2022
in फ़ैशन, स्टाइल टिप्स
A A
शॉर्ट ड्रेसेस पहनने के प्रैक्टिकल टिप्स यहां मिलेंगे
Share on FacebookShare on Twitter

गर्मियों के मौसम ने दरवाज़ा खटखटा दिया है. हमें उम्मीद है कि आपने अपनी वॉर्ड्रोब से गर्म कपड़ों को बाहर का रास्ता दिखा दिया होगा और आपकी शॉर्ट ड्रेसेस वहां करीने से सज गई होंगी. शॉर्ट ड्रेसेस पहनने पर जितनी ख़ूबसूरत लगती हैं, उन्हें पहनते समय हमें कई तरह की समस्याओं से दो-चार भी होना पड़ता है. यहां हम उन्हीं समस्याओं के प्रैक्टिकल समाधान सुझा रहे हैं, ताकि आप निश्चिंत होकर शॉर्ट ड्रेसेस पहन सकें.

शॉर्ट ड्रेसेस आपको हॉट दिखाती हैं, सुपर कूल महसूस कराती हैं और गर्मी के मौसम में इन्हें पहनना राहतभरा भी होता है. पर इनके साथ कुछ छोटी-छोटी ऐसी समस्याएं जुड़ी होती हैं कि इन्हें पहनने के बाद आपका सारा ध्यान इन्हें सही जगह पर बनाए रखने में लगा रहता है और आप सहज महसूस नहीं कर पाती हैं. आपकी इन परेशानियों का हल आपको यहां ज़रूर मिलेगा. यहां हम चार ऐसी समस्याओं का समाधान बता रहे हैं, जो शॉर्ट ड्रेसेस पहनने पर अक्सर होती हैं.

शॉर्ट फ्रॉक्स बार-बार ऊपर की तरफ़ उठती हैं?
जब आप शॉर्ट फ्रॉक्स या बॉडीकॉन ड्रेसेस पहनती हैं तो बैठ कर खड़े होने पर ये ड्रेसेस ऊपर की ओर उठ जाती हैं. इसे रोकने के लिए आप बॉडी टेप का या फिर डबल साइडेड टेप का इस्तेमाल कर सकती हैं. अंदर की ओर से इन्हें लगा लें, फिर आपके बैठकर खड़े होने पर ऐसा बिल्कुल नहीं होगा.

इन्हें भीपढ़ें

ananya-pandey

शादियों के लिए हल्के रंगों के लहंगे के विकल्प

April 9, 2024
जब ब्राइडल लुक के लिए चुनना हो ईयरिंग्स

जब ब्राइडल लुक के लिए चुनना हो ईयरिंग्स

January 16, 2024
आप भी ख़रीदना चाहती हैं रेडी टू वेयर साड़ी? तो इन टिप्स पर ध्यान दें

आप भी ख़रीदना चाहती हैं रेडी टू वेयर साड़ी? तो इन टिप्स पर ध्यान दें

August 25, 2023
sonali-bendre

ईयरिंग्स पसंद हैं? तो सोनाली बेंद्रे के इन लुक्स पर नज़र ज़रूर डालिए

June 26, 2023

आपकी थाइज़ रगड़ खाती हैं?
यदि शॉर्ट ड्रेस पहने पर आपकी जांघें यानी थाइज़ रगड़ खाती हैं और रैशेज़ आ जाते हैं तो आपको बता दें कि इससे निपटने के दो तरीक़े हैं. पहला ये कि बाज़ार में इन रैशेज़ से बचने के लिए प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं, शॉर्ट ड्रेसेस पहनने से पहले इनका इस्तेमाल करेंगी तो ऐसा नहीं होगा. इसके अलावा आप अपनी शॉर्ट ड्रेस के नीचे कॉटन के अंडर पैंट्स पहनें इससे भी आप रैशेज़ से बच जाएंगी.

ड्रेसेस फिसलती हैं और चिपकती हैं?
शॉर्ट ड्रेसेस पहनते समय यदि आप ड्रेसेस के फिसलने और चिपकने की समस्या से जूझती हैं तो टेक्स्चर वाले शेपवेयर्स को पहनने से आपकी यह समस्या दूर हो जाएगी.

शॉर्ट्स पीछे से ऊपर उठ जाते हैं?
आपके शॉर्ट्स हर जगह से फ़िट हैं, लेकिन पहनने के बाद पीछे की तरफ़ से ऊपर उठ जाते हैं और आप असहज हो जाती हैं तो अपने शॉर्ट्स पिछले और आगे के हिस्से पर फ़ैंसी लेस लगा लें, इससे आपके शॉर्ट्स की लंबाई पीछे से बढ़ जाएगी और वह पीछे से नहीं उठेगा. आगे भी वही लेस लगी होने के कारण शॉर्ट्स अलहदा और सुंदर नज़र आएंगे, सो मुनाफ़े में.

फ़ोटो: इन्स्टाग्राम

Tags: Folding of the Bottom of the DressLifting up of the DressPractical Tips to Wear Short DressesProblems in Wearing Short DressesRubbing of ThighsShort DressessummerWearing Short Dresses Like Thisगर्मियांजांघों का रगड़ खानाड्रेस का ऊपर उठ जानाड्रेस के निचले हिस्से का मुड़नायूं पहनें शॉर्ट ड्रेसशॉर्ट ड्रेसेसशॉर्ट ड्रेसेस पहनने के प्रैक्टिकल टिप्सशॉर्ट ड्रेसेस पहनने में आनेवाली समस्या
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

गर्मियों के लिए ख़ास ये नायाब सफ़ेद लिबास
ज़रूर पढ़ें

गर्मियों के लिए ख़ास ये नायाब सफ़ेद लिबास

May 13, 2023
pooja-hegde
ज़रूर पढ़ें

इंडियन हो या वेस्टर्न पूजा हेगड़े के हर अंदाज़ पर आप कह उठेंगी- वाह!

January 3, 2023
हल्की हो या गहरी सभी को पसंद आती है फ़ैशन की गुलाबी कहानी
ज़रूर पढ़ें

हल्की हो या गहरी सभी को पसंद आती है फ़ैशन की गुलाबी कहानी

December 21, 2022
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum