• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home रिलेशनशिप पैरेंटिंग

बच्चों की सही परवरिश के लिए कैसा होना चाहिए आपका पैरेंटिंग स्टाइल?

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
March 15, 2022
in पैरेंटिंग, रिलेशनशिप
A A
बच्चों की सही परवरिश के लिए कैसा होना चाहिए आपका पैरेंटिंग स्टाइल?
Share on FacebookShare on Twitter

काश पैरेंटिंग का कोई ऐसा तरीक़ा या फिर मैन्युअल आता, जिसके हिसाब से माता-पिता अपने बच्चों की परवरिश करते. पर अफ़सोस कि ऐसा नहीं है. अत: बहुत ज़रूरी है कि आप पैरेंटिंग के कुछ स्टाइल्स के बारे में जानें और देखें कि आप इनमें से किस तरह के पैरेंट हैं. हां, इसके बाद हम आपको यह भी बताएंगे कि आपको किस स्टाइल से करनी चाहिए पैरेंटिंग.

 

पैरेंटिंग का कोई एक तयशुदा फ़ॉर्मूला नहीं होता, उसका कोई एक ’फ़िट टू ऑल’ सलूशन भी नहीं होता. लेकिन पैरेंटिंग स्टाइल पर रिसर्च करने वाली नामचीन अमेरिकी क्लिनिकल ऐंड डेवलपमेंटल साइकोलॉजिस्ट डायना बॉमरिन्ड के मुताबिक़, अमूमन पैरेंट्स अपने बच्चों का पालन-पोषण चार तरीक़े से ही करते हैं और यहां हम आपको उन चारों तरीक़ों को बताने के साथ-साथ यह भी बताएंगे कि आपको किस तरह से पैरेंटिंग करनी चाहिए. तो पहले पैरेंटिंग के ये चार तरीक़े जान लेते हैं:

इन्हें भीपढ़ें

multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

April 22, 2024
bhai-dooj_raksha-bandhan

भाई दूज पर विशेष: हिंदी साहित्य के चारों स्तंभ बंधे थे रेशम के धागे से

November 14, 2023
आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

November 8, 2023

दयालुता के साथ परवरिश करने वाले
इस तरह के पैरेंट्स अपने बच्चों के पैरेंट्स कम और दोस्त ज़्यादा होते हैं. वे बच्चों के साथ वाद-विवाद से बचना चाहते हैं, बच्चा ज़रा भी परेशान हो तो उसकी बात मान लेते हैं. इस तरह के पैरेंट्स अपने बच्चों को ज़्यादा समझाए या गाइड किए बिना, उन्हें वह कर लेने देते हैं, जो वे करना चाहते हैं.

अधिकारपूर्ण तरीक़े से परवरिश करने वाले
इस तरह के पैरेंट्स अपने बच्चों के लिए सपोर्टिव भी होते हैं और उनकी ज़रूरतों को समझने वाले भी होते हैं. वे अपने बच्चों के साथ चर्चा करके उन्हें गाइड करना पसंद करते हैं, उन्हें नैतिकता और तार्किकता सिखाने की कोशिश करते हैं.

बेपरवाही के साथ परवरिश करने वाले
इस तरह के पैरेंट्स अपने बच्चों के साथ ज़्यादा घुलते-मिलते नहीं हैं, उन्हें अपने साथ ज़्यादा शामिल नहीं करना चाहते हैं. वे बच्चों के साथ ज़्यादा संवाद भी नहीं करते और ना ही उन पर कोई नियम-क़ायदे थोपते हैं. उनके व्यवहार में ठंडापन और स्नेह की कमी भी दिखाई देती है, लेकिन वे ऐसा जानबूझ कर नहीं करते हैं, बल्कि वे अपनी ही उधेड़-बुन में फंसे होते हैं.

दबंग तरीक़े से परवरिश करने वाले
इस तरह के पैरेंट्स बच्चों को चीज़ें सिखाने के प्रति बहुत कठोर होते हैं और सोचते हैं कि बच्चों की इस तरह से परवरिश करना, उन्हें पूरी तरह अपने नियंत्रण में रखना ज़रूरी होता है. वे अपने बच्चों के न चाहने पर, न मांगने पर भी अपने सुझाव देते हैं और उन्हें अपने नियंत्रण में रखना चाहते हैं.

तो आपको कौन-सी पैरेंटिंग स्टाइल अपनानी चाहिए?
आइए, अब हम आपको इस सवाल का जवाब दिए देते हैं. जैसा कि हमने ऊपर ही बताया कि पैरेंटिंग का कोई ‘फ़िट टू ऑल’ मॉडल नहीं हो सकता. इसकी वजह यह है कि हर बच्चे का स्वभाव अलग होता है, हर परिवार के सदस्यों का स्वभाव भी अलग होता है और उन सभी की परिस्थितयां भी अलग-अलग होती हैं. लेकिन यदि शोधों की मानें तो अधिकारपूर्ण तरीक़े से बच्चों की परवरिश करने से बच्चे स्वतंत्र, आत्मविश्वासी और समाज के साथ क़दम मिलाकर चलने वाले बनते हैं. लेकिन हम यह बिल्कुल नहीं कह रहे हैं कि पैरेंटिंग का यही एक तरीक़ा कारगर है. बच्चों की परवरिश के दौरान आप अधिकारपूर्ण तरीक़े को व्यापक तौर पर चुन सकते हैं, लेकिन समय-समय पर उनके साथ घटी घटनाओं और परिस्थितियों के मुताबिक़ आपको कभी दयालुता के साथ, कभी थोड़ी बेपरवाही के साथ और कभी दबंगता के साथ भी पेश आना पड़ सकता है. और समय व परिस्थिति के अनुसार, आप पैरेंटिंग के एक से दूसरे स्टाइल में स्विच करते हुए ही अपने बच्चों की सही परवरिश कर सकते हैं. हां, आपको यह भी बता दें कि यदि आपके एक से अधिक बच्चे हैं तो आपको हर बच्चे के साथ उसके स्वभाव के अनुसार भी अपनी पैरेंटिंग का तरीक़ा बदलना पड़ेगा.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: how is your parenting stylemethod of parentingParentingparenting manualparenting styleright way of parentingकैसा हो आपका पैरेंटिंग स्टाइलपरवरिशपरवरिश का तरीक़ापैरेंटिंगपैरेंटिंग का तरीक़ापैरेंटिंग का सही तरीक़ापैरेंटिंग मैन्यूअलपैरेंटिंग स्टाइल
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

overly-strict-parents
ज़रूर पढ़ें

कहीं आप ज़रूरत से ज़्यादा सख़्त पैरेंट्स तो नहीं हैं?

October 30, 2023
बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!
ज़रूर पढ़ें

बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!

October 9, 2023
सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?
एक्सपर्ट सलाह

सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?

August 28, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum