• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home फ़ैशन

फ़िगर फ़्लॉन्ट करना है तो बेहतरीन हैं बॉडीकॉन ड्रेसेस

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
March 19, 2022
in फ़ैशन, स्टाइल टिप्स
A A
फ़िगर फ़्लॉन्ट करना है तो बेहतरीन हैं बॉडीकॉन ड्रेसेस
Share on FacebookShare on Twitter

आप अपने फ़िगर पर नाज़ करती हैं और उसका जश्न मनाती हैं तो आपको बता दें कि बॉडीकॉन ड्रेसेस यह करने में आपका पूरा साथ देती हैं. लंबी बॉडीकॉन ड्रेस हो या छोटी यदि आप उन्हें सही तरीक़े से कैरी करें तो ये ड्रेसस हर बॉडी टाइप की महिला पर जंचती हैं. यहां हम आपको हाल ही में कुछ बॉलिवुड अभिनेत्रियों द्वारा पहनी गई बॉडीकॉन ड्रेसेस के ज़रिए इन ड्रेसस को वॉर्ड्रोब में शामिल करने के कुछ विकल्प सुझा रहे हैं.

फ़ैशन के शौक़ीन लोगों के बीच बॉडीकॉन ड्रेसेस को हमेशा से पसंद किया जाता रहा है. इसकी वजह यह है कि ये ड्रेसेस आपके फ़िगर का जश्न मनाती हुई सी होती हैं. हर बॉडी टाइप के साथ-साथ हर फ़िगर पर अच्छी लगती हैं. कैशुअल लुक के लिए, जैसे- अपने दोस्तों के साथ शाम की पार्टी या फिर डे आउट के लिए ये भी ये बेहतरीन होती हैं. पिछले दिनों कई बॉलिवुड दीवाज़ लॉन्ग और शॉर्ट बॉडीकॉन ड्रेसेस में अपने फ़िगर को फ़्लॉन्ट करती हुई नज़र आईं. आइए, उनपर नज़र डालते हुए आपको यह समझाने की कोशिश करते हैं कि आप अपने लिए कैसी बॉडीकॉन ड्रेस का चुनाव कर सकती हैं.

इन्हें भीपढ़ें

ananya-pandey

शादियों के लिए हल्के रंगों के लहंगे के विकल्प

April 9, 2024
जब ब्राइडल लुक के लिए चुनना हो ईयरिंग्स

जब ब्राइडल लुक के लिए चुनना हो ईयरिंग्स

January 16, 2024
आप भी ख़रीदना चाहती हैं रेडी टू वेयर साड़ी? तो इन टिप्स पर ध्यान दें

आप भी ख़रीदना चाहती हैं रेडी टू वेयर साड़ी? तो इन टिप्स पर ध्यान दें

August 25, 2023
sonali-bendre

ईयरिंग्स पसंद हैं? तो सोनाली बेंद्रे के इन लुक्स पर नज़र ज़रूर डालिए

June 26, 2023

मनीष मल्होत्रा की ऑल-ओवर मिरर वर्क वाली लॉन्ग बॉडीकॉन ड्रेस पहने जान्हवी कपूर पर से आपका भी नज़रें हटाने का मन नहीं कर रहा ना? वे लग ही इतनी प्यारी रही हैं! उनके इस लुक की स्टाइलिस्ट हैं तान्य घावरी. इस फ़ोटो के साथ अपने इन्स्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में जान्हवी ने लिखा है- ‘उन्होंने कहा कि मुझे चमकना चाहिए’. आप अपने लिए इस तरह की लॉन्ग बॉडीकॉन ड्रेस का चुनाव कर सकती हैं.

कृति सैनन ने क्लोदिंग ब्रैंड रेयर लंदन की मिंट ब्लू कलर की यह मनमोहक बॉडीकॉन ड्रेस पहनी है. इसके साथ उनके तितलियों वाले आकर्षक शूज़, जो सोफ़िया वेबस्टर के कलेक्शन से हैं, बेहद दिलचस्प नज़र आ रहे थे. कृति के इस लुक को फ़ैशन स्टाइलिस्ट सुकृति ग्रोवर ने स्टाइल किया है. यदि आप ऑफ़ शोल्डर बॉडीकॉन कैरी नहीं कर पातीं तो ऐसी ड्रेसेस के साथ जैकेट या श्रग पहना जा सकता है.

अपने क़ातिल फ़ैशन लुक के लिए हमेशा से ही फ़ैशनिस्टाज़ की पसंद रही मलाइका अरोरा इस बॉडीकॉन ड्रेस में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं. मलाइका के इस लुक को स्टाइलिस्ट मानेका हरीसिंघानिया ने स्टाइल किया है. मलाइका की ड्रेस ज़्हिवागो की है. आप भी अपनी वॉर्ड्रोब में इस तरह की बॉडीकॉन ड्रेस को जगह दे सकती हैं.

ब्राउन कलर की सादी, लेकिन बेहद क्लासी बॉडीकॉन ड्रेस में जैक्लिन फ़र्नांडीज़ बेइंतहां ख़ूबसूरत नज़र आ रही हैं. उन्होंने समीर मदान की ड्रेस पहनी है और उनके इस लुक को स्टाइल किया है सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट चांदनी वहाबी ने. अब तो आप हमारी बात मान ही लेंगी कि अपने फ़िगर को फ़्लॉन्ट करने के लिए बॉडीकॉन ड्रेसेस से अच्छा कोई दूसरा तरीक़ा नहीं है, है ना!

नोरा फ़ातेही ने क्लोदिंग ब्रैंड टुटु कुर्निऐटी की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी है. उनके इस लुक की स्टाइलिस्ट हैं मानेका हरीसिंघानिया. नोरा ने जेट जेम्स की ज्वेलरी पहनी है. बॉडीकॉन ड्रेस का यह ऐसा स्टाइल है, जिसे आप हूबहू कॉपी कर सकती हैं.

फ़ोटो: इन्स्टाग्राम

Tags: Bodycon DressesBodycon Dresses AlternativesDressesFashionGive place to Bodycon Dresses in the wardrobeLong Bodycon DressesSelection of Bodycon Dresses will be easy nowShort Bodycon DressesStyle Tipsड्रेसेसफ़ैशनबॉडीकॉन ड्रेसेसबॉडीकॉन ड्रेसेस का चुनाव अब आसान होगाबॉडीकॉन ड्रेसेस के विकल्पलॉन्ग बॉडीकॉन ड्रेसेसवॉर्ड्रोब में बॉडीकॉन ड्रेसेस को दें जगहशॉर्ट बॉडीकॉन ड्रेसेसस्टाइल टिप्स
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

गर्मियों के लिए ख़ास ये नायाब सफ़ेद लिबास
ज़रूर पढ़ें

गर्मियों के लिए ख़ास ये नायाब सफ़ेद लिबास

May 13, 2023
pooja-hegde
ज़रूर पढ़ें

इंडियन हो या वेस्टर्न पूजा हेगड़े के हर अंदाज़ पर आप कह उठेंगी- वाह!

January 3, 2023
हल्की हो या गहरी सभी को पसंद आती है फ़ैशन की गुलाबी कहानी
ज़रूर पढ़ें

हल्की हो या गहरी सभी को पसंद आती है फ़ैशन की गुलाबी कहानी

December 21, 2022
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum