• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home लाइफ़स्टाइल धर्म

देवी कात्यायनी की आराधना की सार्थक विधि यहां जानिए

भावना प्रकाश by भावना प्रकाश
April 7, 2022
in धर्म, लाइफ़स्टाइल
A A
देवी कात्यायनी की आराधना की सार्थक विधि यहां जानिए
Share on FacebookShare on Twitter

जगत मिथ्या और ब्रह्म सत्य है या ब्रह्म मिथ्या और जगत सत्य. ये विवाद सदैव से चलता आया है और चलता रहेगा. किंतु इसका उत्तर जानने के लिए अगर हम पुराणो की ओर जाएं और उनका सिर्फ़ पठन ही नहीं मनन भी करें तो पाएंगे कि हमारे व्रत, उपवासों में कोई तो वैज्ञानिक आधार छिपा है, जिन्हें यदि हम समझ लें तो इन्हें बनाने के उद्देश्य से परिचित हो सकेंगे. हो सकता है हमारे द्वंद्वग्रस्त मन को पूजा की सही विधि भी मिल जाए और अपने स्तर पर कुछ सार्थक करने का संतोष भी. यहां नवरात्र के छठवें दिन की आराध्य देवी कात्यायनी की पूजा की प्रासंगिकता पर चर्चा कर रही हैं भावना प्रकाश.

 

ब्रह्मा, विष्णु, महेश की सम्मिलित शक्तियों से प्रकट हुई देवी कात्यायनी द्वारा महिषासुर नामक राक्षस के वध की कथा तो हम सबने पढ़ी ही है. अगर प्रतीकार्थ में देखें तो ये सार्वकालिक तथा सार्वभौमिक कथा है.
भले ही मानव प्रकृति का सबसे उन्नत जीव कहलाता है, लेकिन उसकी ज़िंदगी कभी आसान नहीं रही. न आज है. अपने जीवन को अपनी मनोवांछित ऊंचाइयों तक ले जाने का सपना हम सब देखते हैं. हम सब जानते हैं कि काम हमें भीतरी-बाहरी संघर्षों से जूझते हुए करना है. अपने सपनों को पूर्ण करने के लिए ही नहीं, ख़ुद को अवसाद से बचाने के लिए भी अपने भीतर की सृजनात्मकता को जीवित रखना है अर्थात ब्रह्मा की शक्ति से उद्भासित रहना है. हम जानते हैं कि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन और आत्मा निवास करते हैं. स्वस्थ और फुर्तीला तन ही सपने पूरे करने का उपकरण बन सकता है. इसके लिए अपने सही और निरंतर पोषण की भी आवश्यकता है अर्थात भगवान विष्णु की शक्तियों को आत्मसात करना भी ज़रूरी है. अपने शरीर और मन की उपेक्षा से जन्मे संकटों के बारे में और अपना ध्यान रखने के उपायों के बारे में आपने इतना पढ़ा होगा कि इसकी चर्चा समीचीन नहीं लगती.

इन्हें भीपढ़ें

Butterfly

तितलियों की सुंदरता बनाए रखें, दुनिया सुंदर बनी रहेगी

October 4, 2024
Bird_Waching

पर्यावरण से प्यार का दूसरा नाम है बर्ड वॉचिंग

September 30, 2024
वॉल ऑफ़ चाइना देखना अलग अनुभव था!

वॉल ऑफ़ चाइना देखना अलग अनुभव था!

December 11, 2023
यूं समझिए जैसे रोशनी का शहर है शंघाई

यूं समझिए जैसे रोशनी का शहर है शंघाई

December 8, 2023

महिषासुर मर्दिनी देवी कत्यायिनी के प्रतीकार्थ और प्रासंगिकता की बात करें तो क्रुद्ध होकर सरपट दौड़कर सिर्फ़ विनाश चाहने वाला भैंसा है महिषासुर. महिषासुर हमारे विवेकहीन क्रोध, विनाशकारी लालसाओं, अतार्किक कुंठाओं का प्रतीक है. हम सबके भीतर कोई न कोई ऐसी प्रतिभा अवश्य होती है, जो हमें सृजनात्मकता का आनंद दे सकती है. ये हैं ब्रह्मा की शक्तियां. कुछ अच्छी आदतें, कुछ गुण अवश्य होते हैं, जिनका विकास तथा संरक्षण हमें यश दिला सकता है. उपयोगी आदतों का संरक्षण और अनुपयोगी आदतों का विनाश करते रहना ही भीतर स्थित विष्णु और शिव की शक्तियों की उजास को बनाए रखना है. इन तीनों शक्तियों के परम विकास में रत रहते हुए अपनी विवेकहीन कामनाओं और अंध क्रोध और आक्रोश का मर्दन करते रहना ही मां कात्यायनी की सच्ची पूजा है.

फ़ोटो: गूगल

 

Tags: AttitudeBhawna PrakashDestruction of Bad HabitsDevelopmentGoddess KatyayanihadlinesNavratriNavratri WorshipNurturing CreativityOye AflatoonPreservation of Good HabitsProtectionRelevance of Goddess WorshipRight way of worshiping Katyayaniअच्छी आदतों का संरक्षणओए अफलातूनकात्यायनी की पूजा का सही तरीक़ादेवी कात्यायनीदेवी पूजा की प्रासंगिकतानज़रियानवरात्रनवरात्र की पूजाबुरी आदतों का विनाशभावना प्रकाशविकाससंरक्षणसुर्ख़ियांसृजनात्मकता को पोषित करना
भावना प्रकाश

भावना प्रकाश

भावना, हिंदी साहित्य में पोस्ट ग्रैजुएट हैं. उन्होंने 10 वर्षों तक अध्यापन का कार्य किया है. उन्हें बचपन से ही लेखन, थिएटर और नृत्य का शौक़ रहा है. उन्होंने कई नृत्यनाटिकाओं, नुक्कड़ नाटकों और नाटकों में न सिर्फ़ ख़ुद भाग लिया है, बल्कि अध्यापन के दौरान बच्चों को भी इनमें शामिल किया, प्रोत्साहित किया. उनकी कहानियां और आलेख नामचीन पत्र-पत्रिकाओं में न सिर्फ़ प्रकाशित, बल्कि पुरस्कृत भी होते रहे हैं. लेखन और शिक्षा दोनों ही क्षेत्रों में प्राप्त कई पुरस्कारों में उनके दिल क़रीब है शिक्षा के क्षेत्र में नवीन प्रयोगों को लागू करने पर छात्रों में आए उल्लेखनीय सकारात्मक बदलावों के लिए मिला पुरस्कार. फ़िलहाल वे स्वतंत्र लेखन कर रही हैं और उन्होंने बच्चों को हिंदी सिखाने के लिए अपना यूट्यूब चैनल भी बनाया है.

Related Posts

आइए, चीन के हांग्ज़ोउ शहर की सैर पर चलें
ट्रैवल

आइए, चीन के हांग्ज़ोउ शहर की सैर पर चलें

December 7, 2023
पर्यटन पर ख़ूब जाइए, पर अपने कार्बन फ़ुटप्रिंट पर कसिए लगाम
ज़रूर पढ़ें

पर्यटन पर ख़ूब जाइए, पर अपने कार्बन फ़ुटप्रिंट पर कसिए लगाम

October 12, 2023
‘ईद-ए-मिलादुन नबी’ के तौर-तरीक़े क्यों बदल रहे हैं?
ज़रूर पढ़ें

‘ईद-ए-मिलादुन नबी’ के तौर-तरीक़े क्यों बदल रहे हैं?

September 27, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum