• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home रिलेशनशिप प्यार-परिवार

किसी क़रीबी को खोने के दुख से उबरना आसान नहीं है, लेकिन…

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
May 2, 2022
in प्यार-परिवार, रिलेशनशिप
A A
overcoming-grief
Share on FacebookShare on Twitter

लोग कहते हैं कि समय के साथ घाव भर जाते हैं, लेकिन सच तो यह है कि ये घाव अपने आप नहीं भरते. इसके लिए आपको ख़ुद भी कोशिश करनी पड़ती है. ख़ासतौर पर तब, जब आपने अपने किसी क़रीबी व्यक्ति को खो दिया हो, उनकी मृत्यु हो गई हो. लेकिन… जीवन तो अपने प्रिय व्यक्ति के जाने के बाद भी चलता रहता है. और यह बात भी बहुत ज़रूरी है कि आप इस जीवन के साथ तब तक क़दम मिला कर चलते रहें, जब तक ख़ुदा की यह नेमत आपके पास है. कैसे उबरें अपने क़रीबी को खोने के दुख से? यहां हम इसी मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं.

अपने किसी क़रीबी को खो देना बहुत दर्दनाक होता है. यह एक ऐसा आघात होता है, जो आपके मन और शरीर दोनों पर ही असर डालता है. यूं तो हम समय के साथ-साथ इस क्षति से उबरने का अपना ख़ुद का तरीक़ा भी ढूंढ़ ही लेते हैं, लेकिन यदि हमें शोक की इस प्रक्रिया की बुनियादी बातों की जानकारी हो तो हम थोड़ा व्यावहारिक तरीक़े से इस दुख से उबर सकते हैं.

यहां हम जिन बातों के बारे में बता रहे हैं, जिस प्रक्रिया के बारे में बता रहे हैं, वे अपनी जगह हैं, लेकिन आपको इस दुख से उबरने में अपनों का जो संबल चाहिए, वो ज़रूर लें. यदि आप किसी दोस्त, परिजन, कलीग से किसी तरह की बात कहना चाहते हैं, डिस्कस करना चाहते हैं तो ज़रूर करें. इससे आपको संबल मिलेगा. और यदि दुख से उबरने के लिए अकेले रहना चाहते हैं तो इस बारे में भी खुल कर कहें.

यूं तो हर व्यक्ति को इस तरह के दुख और आघात से उबरने में अलग-अलग समय लग सकता है. हम किसी के लिए कोई समय सीमा नहीं तय कर सकते, लेकिन अपनी किताब ‘ऑन डेथ ऐंड डाइंग’ में लेखिका एलिज़ाबेद कुब्लर-रॉस ने शोक के पांच चरणों, जिसे उन्होंने डीएबीडीए कहा है, के बारे में बताया है. ज़रूरी नहीं कि ये चरण नीचे दिए गए क्रम के अनुसार ही घटें, लेकिन दुख की प्रक्रिया में ये चरण मौजूद ज़रूर होते हैं. ये चरण हैं: इनकार, ग़ुस्सा, मोलभाव, डिप्रेशन और स्वीकारना.

इनकार यानी डिनायल: पहले-पहल तो आपको अपने प्रियजन को खोने की बात पर भरोसा ही नहीं होता और आप यह बात सुनकर स्तब्ध रह जाते हैं. आप सच्चाई को स्वीकार ही नहीं कर पाते, क्योंकि इससे आपको दुख महसूस होता है. यदि आप भी ऐसा महसूस कर रहे/रही हैं तो जान लें कि यह एक आपकी एक सहज प्रतिक्रिया है.

इन्हें भीपढ़ें

multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

April 22, 2024
bhai-dooj_raksha-bandhan

भाई दूज पर विशेष: हिंदी साहित्य के चारों स्तंभ बंधे थे रेशम के धागे से

November 14, 2023
आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

November 8, 2023

ग़ुस्सा यानी ऐंगर: जब यह सच आपके सामने स्पष्ट होता है, फिर भी आप इससे इनकार करना चाहते हैं तो आपको ग़ुस्सा आता है. यह ग़ुस्सा मृत्यु को प्राप्त हुए प्रियजन पर, डॉक्टर पर यहां तक कि ईश्वर पर भी निकल सकता है. ऐसे समय में क्रोधित हो जाना भी समान्य है. यदि ऐसे में आपके भीतर भी धीरज की कमी हो रही हो, बार-बार ग़ुस्सा आ रहा हो तो चिंता न करें, बल्कि उस नाराज़गी को व्यक्त कर दें.

मोलभाव यानी बार्गेनिंग: अपने प्रियजन को खोने के नुक़सान की भरपाई आसान नहीं होती. इस स्टेज में आप मन के भीतर ख़ुद से या फिर सर्वशक्तिमान ईश्वर से बातचीत करते हैं, पूछते हैं कि यदि ऐसा होता तो…, यदि वैसा होता तो… तब आप यह विश्लेषण कर रहे होते हैं कि क्या कुछ किए जाने से आपके स्नेहीजन की जान बच सकती थी.

अवसाद यानी डिप्रेशन: इस बीच जब आपको बार-बार अपने परिजन की मृत्यु की याद आती है, आप गहरे शोक में डूब जाते हैं. यह भी स्वाभाविक ही है. अमूमन कुछ दिनों में और थोड़े-थोड़े प्रयास से आप इस अवसाद से उबर जाएंगे. साथ ही यह सच भी आपको महसूस होगा कि जीवन अब कभी वैसा नहीं होगा, जैसा उस व्यक्ति की मौजूदगी में हुआ करता था. यदि डिप्रेशन का यह दौर लंबा चले और आप अकेले इससे उबरने में सक्षम न हों तो प्रोफ़ेशनल मदद लेने से बिल्कुल न झिझकें.

स्वीकारना यानी ऐक्सेप्टेंस: हालांकि यह स्टेज स्वीकृति की तरह बताई गई है, जहां आप अपने क़रीबी के बिना रहने को स्वीकार लेते हैं, लेकिन फिर भी समय-समय पर आपको ऊपर की चार स्टेजेज़ का एहसास होता रह सकता है. बस, फ़र्क़ इतना होता है कि अब आप इस सच के साथ रहना और डिनायल, ऐंगर, बार्गेनिंग, डिप्रेशन वगैरह को मैनेज करना सीख लेते हैं.

फ़ोटो: गूगल

Tags: deathDeath of a close personFeeling angryFeeling hopelessOvercoming death griefOye AflatoonrelationshipSADSelf Helpकिसी क़रीबी की मृत्युग़ुस्सा आनादुखी होनानिराशा महसूस करनामृत्युमृत्यु के शोक से उबरनामौतसेल्फ हेल्प
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

overly-strict-parents
ज़रूर पढ़ें

कहीं आप ज़रूरत से ज़्यादा सख़्त पैरेंट्स तो नहीं हैं?

October 30, 2023
बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!
ज़रूर पढ़ें

बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!

October 9, 2023
सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?
एक्सपर्ट सलाह

सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?

August 28, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum