• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home रिलेशनशिप प्यार-परिवार

डेटिंग ऐप्स पर होने वाले भावनात्मक शोषण को जानें

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
May 21, 2022
in प्यार-परिवार, रिलेशनशिप
A A
Share on FacebookShare on Twitter

कहने को तो रिश्तों के नाम वही हैं-प्रेमी-प्रेमिका, मंगेतर, पति-पत्नी… लेकिन इन रिश्तों में पड़ने और उन्हें निभाने का तरीक़ा डेटिंग ऐप्स के आने के बाद थोड़ा बदल गया है. रिश्तों में थोड़ा खुलापन आ गया है, थोड़ी रोचकता आ गई है. लेकिन आपको यह भी मालूम होना चाहिए कि डेटिंग ऐप्स पर चीटिंग और भावनात्मक शोषण भी होता है. यहां हम आपको इसी भावनात्मक शोषण के बारे में बता रहे हैं.

हम आप भले ही न मानें, लेकिन आज के युवाओं के जीवन में डेटिंग ऐप यूं आ जुड़े हैं, जैसे उनके रूटीन का एक हिस्सा हों. हम ये तो नहीं कहेंगे कि डेटिंग ऐप्स के ज़रिए प्रेम या साथी तलाशना ही आपके लिए सबसे सही विकल्प है, लेकिन इस बात से इनकार भी नहीं करेंगे कि इन ऐप्स के ज़रिए आपको अपना मनपसंद साथी/प्रेमी तलाशने में आसानी होती है.

टिन्डर, बम्बल जैसे ऐप्स पर आप अपना अकाउंट लगभग तुरंत ही बना कर साथी की तलाश शुरू कर सकते/सकती हैं. आप कई लोगों से चैट करने के बाद अपना पूरा समय ले कर यह तय कर सकते हैं कि आप किससे मिलना चाहते हैं, किससे नहीं. इन ऐप्स पर आपको दुनिया के हर देश के युवाओं से बात करने का मौक़ा मिलता है और ये पसंदीदा साथी की तलाश को आसान बना देते हैं. बावजूद इसके यहां ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जो इस प्लैटफ़ॉर्म का इस्तेमाल कर फ़र्जीबाड़ा करते हैं. आपको अप्रोच करने के बाद तरह-तरह के टैन्ट्रम्स करते हैं.

अत: बहुत ज़रूरी है कि आप डेटिंग ऐप्स का इस्तेमाल करने के साथ-साथ इससे जुड़े भावनात्मक शोषण और इनसे संबंधित टर्म्स के बारे में भी जानकारी जुटाते रहें. यहां हम आपको तीन ऐसे टर्म्स के बारे में बता रहे हैं, जिनका इस्तेमाल डेटिंग ऐप्स पर अक्सर होता है. ये ऐसे टर्म्स हैं, जो इन ऐप्स पर आपका भावनात्मक शोषण करने या फिर रिश्ते तोड़ने के लिए अपनाए जाते हैं. और यदि आपको इनके बारे में मालूमात होंगे तो आप छोटे-छोटे संकेतों से ही यह समझ सकेंगे/सकेंगी कि इस रिश्ते में आगे बढ़ने से कुछ भी हासिल नहीं होने वाला. इस तरह इनके बारे में जानन आपकी मदद करेगा. तो आइए, इन्हें जानें…

इन्हें भीपढ़ें

multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

April 22, 2024
bhai-dooj_raksha-bandhan

भाई दूज पर विशेष: हिंदी साहित्य के चारों स्तंभ बंधे थे रेशम के धागे से

November 14, 2023
आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

November 8, 2023

घोस्टिंग: इस टर्म का सीधा मतलब ये है कि किसी रोमैंटिक रिश्ते का इस तरह अंत करना कि अपने पूर्व प्रेमी/प्रेमिका से हर तरह का संपर्क समाप्त कर देना और आप तक पहुंचने के उनके सारे प्रयासों को इग्नोर कर देना. यह डेटिंग ऐप्स पर किसी के साथ ब्रेकअप करने का तरीक़ा है, जो बिल्कुल अच्छा नहीं है, लेकिन इन ऐप्स पर ऐसा होता है. यह इतनी रूखे ढंग से किया जाता है कि उस व्यक्ति को इस बात का कारण बताने की ज़रूरत भी नहीं समझी जाती कि आख़िर ये ब्रेकअप हुआ क्यों?

गैसलाइटिंग: गैसलाइटिंग एक तरह से भावनात्मक शोषण या इमोशल ऐब्यूज़ है. जहां आपके मनोभावों से खेल कर आपको सामने वाला डेटिंग पार्टनर इतना कन्फ़्यूज़ कर देता/देती है कि आप अपनी सोच, समझ, याद्दाश्त या निर्णय पर ही संदेह करने लगते हैं. इस तकनीक का इस्तेमाल अक्सर पार्टनर्स या डेटिंग पाटर्नर्स अपने साथी को नियंत्रण में रखने या उन्हें दबा कर रखने के लिए करते हैं. यह भावनात्मक शोषण का ऐसा रूप है, जिसमें आपको पता ही नहीं चल पाता कि कैसे आपके डेटिंग पार्टनर ने आपको अपने ही संदेह के घेरे में लाकर मानसिक आघात पहुंचाया है और आपके आत्मविश्वास को चूर-चूर कर दिया है.

ब्रेडक्रमिंग: यह एक ऐसा तरीक़ा है, जहां डेटिंग पार्टनर आपको रोमैंटिक और फ़्लर्ट करने वाले मैसेज भेजता है, ऐसी बातचीत करता है, लेकिन वह सामाजिक रूप से आपसे जुड़ने में किसी भी तरह का कमिटमेंट नहीं करता. यहां उस पार्टनर का उद्देश केवल ये होता है कि बिना किसी प्रतिबद्धता के वो आपके साथ रोमैंटिक रिश्ता रखे. वह आपसे ऑनलाइन और रोमैंटिक फ़ोरम्स पर तो आपसे बात करता रहे और आपको जताए कि वह आपमें दिलचस्पी ले रहा है, लेकिन जैसे ही आप उनके साथ जुड़ने की कोशिश करें, वह आप में रुचि लेना कम कर दे या आपको इग्नोर करे.

इन तीनों टर्म्स के बारे में आपको बताने का हमारा उद्देश्य यही है कि यदि कभी आपके साथ किसी डेटिंग ऐप पर या फिर वास्तविक जीवन में ऐसा कुछ हो तो आप यह समझ सकें कि सामने वाला व्यक्ति आपका भावनात्मक शोषण कर रहा है. यह समझने पर आप ख़ुद ही उस रिश्ते से किनारा कर लेंगे और बेवजह आपका दिल भी नहीं टूटेगा.

फ़ोटो: गूगल

Tags: BreadcumbingdatingDating appsEmotional AbuseGaslightingGhostingNew Relationship Wordsगैसलाइटिंगघोस्टिंगडेटिंगडेटिंग ऐप्सब्रेडक्रमिंगभावनात्मक शोषणरिश्तों के नए शब्द
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

overly-strict-parents
ज़रूर पढ़ें

कहीं आप ज़रूरत से ज़्यादा सख़्त पैरेंट्स तो नहीं हैं?

October 30, 2023
बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!
ज़रूर पढ़ें

बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!

October 9, 2023
सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?
एक्सपर्ट सलाह

सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?

August 28, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum