• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home फ़ैशन

कैशुअल लुक के लिए चुनें आरामदायक टी-शर्ट ड्रेस

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
June 14, 2022
in फ़ैशन, स्टाइल टिप्स
A A
fashion style tips
Share on FacebookShare on Twitter

आप अपने कैशुअल लुक को कम्फ़र्टेबल और स्टाइलिश रखना चाहती हैं? गर्मी और बारिश के मौसम में फ़स-फ्री स्टाइल अपनाना चाहती हैं? कोई ऐसी ड्रेस पहनना चाहती हैं, जिसमें कोई ख़ास समय न लगे और पहले से तैयारी न करना पड़े? तो टी-शर्ट ड्रेस ट्राइ करें. पहनने में आसान और दिखने में सुपर-स्टाइलिश… यहां देखें टी-शर्ट ड्रेस के कुछ विकल्प.

 

टी-शर्ट ड्रेस के साथ किसी भी तरह की विशेष तैयारी की ज़रूरत नहीं पड़ती. इसके साथ आप यदि सैंडल या स्नीकर पहनें तो भी यह उतनी ही अच्छी लगती है. दरअसल टी-शर्ट ड्रेसेस कैशुअल या वेकेशन लुक के लिए बेहतरीन हैं. किसी दोस्त के साथ काफ़ी पीने जाना हो, शॉपिंग के लिए जाना हो, यूं ही शाम को टहलने जाना हो या फिर घर के छोटे-मोटे सामान लेने इन सभी अवसरों के लिए टी-शर्ट ड्रेस को चुना जा सकता है. टी-शर्ट ड्रेसेस इतनी लंबी होती हैं कि इनके नीचे पैंट्स या शॉर्ट्स पहनने की ज़रूरत नहीं होती. बेहद उमस भरे दिनों या फिर किसी बरसात वाले दिन में आप इसे पहनें तो आपको बहुत सहज लगेगा और काम-काज करने में आसानी होगी. तो आइए, यहां कुछ बॉलिवुड ऐक्ट्रेस के टी-शर्ट ड्रेस वाले लुक पर नज़र डाल लेते हैं, ताकि आप उनसे प्रेरणा ले सकें.

इन्हें भीपढ़ें

ananya-pandey

शादियों के लिए हल्के रंगों के लहंगे के विकल्प

April 9, 2024
जब ब्राइडल लुक के लिए चुनना हो ईयरिंग्स

जब ब्राइडल लुक के लिए चुनना हो ईयरिंग्स

January 16, 2024
आप भी ख़रीदना चाहती हैं रेडी टू वेयर साड़ी? तो इन टिप्स पर ध्यान दें

आप भी ख़रीदना चाहती हैं रेडी टू वेयर साड़ी? तो इन टिप्स पर ध्यान दें

August 25, 2023
sonali-bendre

ईयरिंग्स पसंद हैं? तो सोनाली बेंद्रे के इन लुक्स पर नज़र ज़रूर डालिए

June 26, 2023


कियारा अडवानी ने लाल रंग की सादी-सी टी-शर्ट ड्रेस पहनी है. और इसके साथ पहने हैं स्पोर्ट शूज़. अब आप ही बताइए, उनका यह कैशुअल लुक ‘कूल’ नज़र आ रहा है ना? इसके साथ कोई ख़ास झंझट भी नहीं है. हल्की-सी लिपस्टिक, सनग्लासेस और आप तैयार हैं!

fashion style tips
मानुषी छिल्लर ने ब्लैक कलर की प्रिंटेड टी-शर्ट ड्रेस के साथ काले रंगे के सैंडल्स के पहने हैं. और ये तो आप भी मानेंगी कि उनका यह फ़ैशन स्टाइल बेहद स्मार्ट नज़र आ रहा है, जिसे 10 में से पूरे 10 नंबर मिलने चाहिए, है ना? हल्की-सी लिपस्टिक और किसी तरह की कोई ऐक्सेसरी नहीं. अब इससे आसान फ़ैशन लुक तो ढूंढ़ने से भी नहीं मिलेगा.


आलिया भट्ट ने जिस तरह की टी-शर्ट ड्रेस पहनी है, उसे तो हम-आप भी आसानी से पहन सकते हैं. अच्छी बात यह है कि टी-शर्ट ड्रेस के साथ आपको किसी भी बात की चिंता नहीं करनी होती. आप अपने सामान्य शूज़ और बिना किसी ऐक्सेसरी के भी इसे कैरी कर सकते हैं. तो हमें उम्मीद है कि आप टी-शर्ट ड्रेस को अपनी वॉर्ड्रोब में जगह ज़रूर देंगी.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: casual fashioncasual lookday lookhow to wear t-shirt dresst-shirt dresswhen to wear t-shirt dressकब पहनें टी-शर्ट ड्रेसकैशुअल फ़ैशनकैशुअल लुककैसे पहनें टी-शर्ट ड्रेसटी-शर्ट ड्रेसडे लुक
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

गर्मियों के लिए ख़ास ये नायाब सफ़ेद लिबास
ज़रूर पढ़ें

गर्मियों के लिए ख़ास ये नायाब सफ़ेद लिबास

May 13, 2023
pooja-hegde
ज़रूर पढ़ें

इंडियन हो या वेस्टर्न पूजा हेगड़े के हर अंदाज़ पर आप कह उठेंगी- वाह!

January 3, 2023
हल्की हो या गहरी सभी को पसंद आती है फ़ैशन की गुलाबी कहानी
ज़रूर पढ़ें

हल्की हो या गहरी सभी को पसंद आती है फ़ैशन की गुलाबी कहानी

December 21, 2022
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum