• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home रिलेशनशिप प्यार-परिवार

शादी के लिए ‘हां’ कहने से पहले भावी पार्टनर से ये चार बातें ज़रूर पूछ लें

फिर न कहिएगा कि बताया नहीं!

शिल्पा शर्मा by शिल्पा शर्मा
November 19, 2022
in प्यार-परिवार, रिलेशनशिप
A A
friendly-pillow-fight_couple
Share on FacebookShare on Twitter

माफ़ कीजिएगा, पर इस आलेख में हम आपको वो घिसी-पिटी और बोरिंग बातें नहीं बताएंगे, जो लगभग हर दूसरे-तीसरे आलेख में शादी से पहले भावी पार्टनर से पूछने के लिए कही जाती रही हैं. हम आपको बताएंगे वो प्रैक्टिकल बातें, जिनका आप दोनों के साथ-साथ रहने, जीवन को एंजॉय करने और नोक-झोंक को कम से कम रखने में ख़ासा योगदान होता है. और ये ऐसी बातें भी हैं, जो आपके जीवन को जंग का मैदान बनने से बचा ले जाएंगी! यक़ीन न हो तो ख़ुद पढ़ के देख लीजिए…

चाहे आप लव मैरिज कर का लड्डू खाना चाहते हों या अरैंज्ड मैरिज का, जो बातें हम पार्टनर से शादी के पहले पूछने कह रहे हैं, उनके लिए आप हमें धन्यवाद ज़रूरी कहेंगे, क्योंकि ये बातें आपको किसी किताब में नहीं मिलने वाली. ये तो जीवन के अनुभवजन्य निचोड़ हैं! तो भाइयों और बहनों इन बातों को अपने भावी पार्टनर से पहले ही पूछ लें और यदि इन बातों के साथ भी आप दोनों का तालमेल बैठता है (अधिकतर का तो नहीं बैठता!) तो जान लीजिए कि आपकी जोड़ी स्वर्ग से ही बन कर आई है.

अब हम यह तो नहीं कह रहे हैं कि इन सवालों के जवाबों से आप संतुष्ट न हों तो शादी न करें, लेकिन कम से कम आगामी नोक-झोंकों के लिए आप तैयार तो रहेंगे ही. अब दोनों ही स्थितियों को आपकी तसल्ली हम ‘विन-विन’ सिचुएशन मान के चलते हैं. तो आइए, जान लें कि आख़िर आपको पूछना क्या है?

इन्हें भीपढ़ें

multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

April 22, 2024
bhai-dooj_raksha-bandhan

भाई दूज पर विशेष: हिंदी साहित्य के चारों स्तंभ बंधे थे रेशम के धागे से

November 14, 2023
आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

November 8, 2023

पंखे की स्पीड
तो शादी करने जा रहे भाइयों/बहनों चाहे शादी के शुरुआती दिन प्यार की पींगों में निकल जाएं, लेकिन इसके बाद नींद हर चीज़ से ज़्यादा प्यारी लगती है. रातभर नींद न आ पाए तो दिनभर कोई काम करते नहीं बनता. हम अब तक जिन पति-पत्नियों से मिले हैं उनमें से 80 फ़ीसदी का रातों का झगड़ा पंखे की स्पीड को लेकर होता है. झगड़ा इस हद तक पहुंच जाता है कि एक बंदा रात को उठ कर पंखें की स्पीड कम करता है और दूसरा दस मिनट बाद पंखे की स्पीड बढ़ा देता है. और दोनों रातभर जागते रहते हैं. जब आप पहले ही अपने भावी पार्टनर से ये पूछ लें कि तुम कौन-सी स्पीड पर पंखा चलाना पसंद करते/करती हो तो इस समस्या के दो समाधान निकल सकते हैं: पहला ये कि आप उस स्पीड पर चलते पंखे में सोने की आदत डाल लें और दूसरा ये कि लड़ते-झगड़ते कट जाएं रस्ते. पर हमारी कामना तो ये है कि आप दोनों के बीच और कुछ मिलता हो या न मिलता हो, पंखे की स्पीड ज़रूर मैच करे. आमीन!

अलार्म की आदत
शादी के तुरंत बाद के दिनों का बुख़ार उतरते ही आप दोनों को ऑफ़िस जाना होगा. और ऐसे में समय पर काम भी ख़त्म करने होंगे, ताकि तयशुदा वक़्त पर ऑफ़िस पहुंचा जा सके. अब समस्या यहां आती है कि एक पार्टनर की अलार्म बजने पर ही नींद खुलती है और दूसरे को अलार्म की आवाज़ से सख़्त नफ़रत है. ऐसे में एक अलार्म लगाता है और दूसरा साथी उसे चुपके से बंद कर देता है. और जब सुबह उठने में देर होती है तो घर में कोहराम मच जाता है! यदि शादी से पहले ही अपने भावी साथी से पूछ लिया जाए कि कहीं उन्हें अलार्म लगाने की आदत तो नहीं है (क्योंकि कई लोगों को हर 15 मिनट पर अलार्म सेट करने की आदत होती है, मसलन 5 से 6 बजे की बीच अलार्म चार बार बज जाएगा!) तो फिर वही होता है कि जवाब जानने पर आप या तो अलार्म बजने के लिए तैयार हो जाते हैं या फिर अपने साथी से रिक्वेस्ट कर सकते हैं, ‘‘कम से कम अलार्म की ट्यून मेरे पसंदीदा गाने की तो रख लो.’‘

पर्फ़्यूम का शौक़
ये भी हमारा बड़ी कॉमन सा ऑब्ज़र्वेशन है कि अमूमन शादी के लिए साथ ऐसे जोड़ों का ही बनता है, जिनमें से एक तो पर्फ़्यूम का बेइंतहां शौक़ीन होता है और दूसरा इसे बेहद नापसंद करता है या फिर उसे पर्फ़्यूम से सच्ची वाली एलर्जी होती है. यानी वह खांसने, छींकने लगता है और उसकी आंखों से पानी आने लगता है. अब आपको हमारी बात पर भरोसा नहीं है तो आप विवाहित जोड़ों से पूछ कर देख लें. पर ये ज़हमत भी क्यों उठाएंगे आप? आप तो अपने भावी पार्टनर से इस बारे में पता कर लें. यदि आप दोनों को पर्फ़्यूम पसंद है तो आपकी शादी के बाद आप दोनों के माता-पिता का तो पता नहीं, पर आप दोनों गंगा नहा लेंगे. चलिए करेक्शन कर देते हैं पर्फ़्यूम से नहा भी सकेंगे.

मौसम की पसंद
हमने तो ये बात कई विवाहित जोड़ों से पहले ही पूछ कर देख ली है इसलिए आपको सलाह दे रहे हैं कि अपने भावी पार्टनर से मौसम की पसंद ज़रूर पूछ लीजिएगा. क्योंकि एक साथी शादी के बाद ‘‘आज रपट जाएं तो हमें न उठइयो‘‘ गाने की तर्ज पर बारिश में रोमैंटिक होने का ख़्वाब देख रहा होता है, जबकि दूसरे को बारिश में भीगते ही ज़ुकाम हो जाता है. एक साथी छुट्टियां बिताने के लिए बर्फ़ वाली जगह पर जाना चाहता है और दूसरा राजस्थान के रेगिस्तान में. ये बातें पहले से ही मालूम होंगी तो आप आसमान से सीधे ज़मीन पर नहीं गिरेंगे और कोई न कोई बीच का रास्ता निकल ही आएगा. हमारी मानिए तो कभी-कभी खजूर में अटकना भी जीवन का नया अनुभव दे जाता है.

तो भावी कपल्स को शादी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं!

फ़ोटो: फ्रीपिक

Tags: ask these questions before marriagemarriagemarried lifenok-jhokनोक-झोंकवैवाहिक जीवनशादीशादी से पहलेशादी से पहले पूछें ये सवाल
शिल्पा शर्मा

शिल्पा शर्मा

पत्रकारिता का लंबा, सघन अनुभव, जिसमें से अधिकांशत: महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर कामकाज. उनके खाते में कविताओं से जुड़े पुरस्कार और कहानियों से जुड़ी पहचान भी शामिल है. ओए अफ़लातून की नींव का रखा जाना उनके विज्ञान में पोस्ट ग्रैजुएशन, पत्रकारिता के अनुभव, दोस्तों के साथ और संवेदनशील मन का अमैल्गमेशन है.

Related Posts

overly-strict-parents
ज़रूर पढ़ें

कहीं आप ज़रूरत से ज़्यादा सख़्त पैरेंट्स तो नहीं हैं?

October 30, 2023
बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!
ज़रूर पढ़ें

बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!

October 9, 2023
सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?
एक्सपर्ट सलाह

सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?

August 28, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum