• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home फ़ैशन

यूं करें साड़ी की देखभाल कि सालों-साल साड़ी लगे कमाल

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
April 6, 2021
in फ़ैशन, स्टाइल टिप्स
A A
यूं करें साड़ी की देखभाल कि सालों-साल साड़ी लगे कमाल
Share on FacebookShare on Twitter

क्या आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें अपनी नानी या दादी से कोई साड़ी विरासत में मिली है? और आप इस बेश्क़ीमती तोहफ़े को सालों-साल संभाल कर रखना चाहती हैं, ताकि आप भी इसे अपनी अगली पीढ़ी की किसी महिला को दे सकें? तो आप बिल्कुल सही आर्टिकल पढ़ रही हैं. यहां हम आपको साड़ियों की इस तरह साज-संभाल करने के तरीक़े बता रहे हैं, ताकि वे सालों-साल ख़राब न हों और पीढ़ी दर पीढ़ी विरासत को संभालती हुई अगली पीढ़ी तक पहुंच जाएं.

सामान्य नियम, जो हर तरह की साड़ी के लिए अपनाए जाने चाहिए

  • जब साड़ी ख़रीदें या आपको साड़ी तोहफ़े में मिले तो उसे धोने के निर्देश ज़रूर पूछ लें.
  • जब पहली बार साड़ी को धोएं तो पानी में हल्का सा नमक डालें. इससे साड़ी का रंग नहीं निकलेगा और रंग फीके भी नहीं पड़ेंगे.
  • साड़ियों का फ़ैब्रिक नाज़ुक होता है और अधिकतर डिटर्जेंट्स बहुत कठोर होते हैं. ये साड़ी के फ़ैब्रिक पर बुरा असर डालते हैं, जिससे साड़ी के रेश निकल सकते हैं, उनके रंग पर असर भी आ सकता है. यही वजह है कि साड़ी को सौम्य ऑर्गैनिक डिटर्जेंट से धोएं. आप साड़ी धोने के लिए शैम्पू का इस्तेमाल भी कर सकती हैं.
  • साड़ियों को कभी भी मशीन में न धोएं. उन्हें धोते समय ब्रश का इस्तेमाल करने से भी बचें. साड़ियों को या तो हाथ से धोया जाना चाहिए या फिर ड्राइक्लीन करवाना चाहिए.
  • किसी भी तरह की साड़ी हो, उसे आयरन करते समय बहुत ध्यान रखा जाना चाहिए. साड़ी को दो सूती कपड़ों के बीच रख कर आयरन करना सही रहता है. इससे साड़ी के जलने का कोई ख़तरा नहीं होता.
  • साड़ियों को हैंगर पर टांगना सही नहीं रहता, लेकिन यदि आप ऐसा करती हैं तो हर दो-तीन महीने में उनकी तह बदलती रहें.
  • प्राकृतिक रेशों से बनी साड़ियों में कीड़े लगने की संभावना बनी रहती है. अत: बहुत ज़रूरी है कि जब आप साड़ियों को रखें तो उनमें नैफ़्थलीन बॉल्स डाल कर रखें.
  • यदि साड़ी में दाग़ लग जाए तो इसे ठंडे पानी से निकालने के कोशिश करें. दाग़ हटाने के लिए कपड़े धोने के डिटर्जेंट की बजाय शैम्पू या नहाने के साबुन का इस्तेमाल करें. यदि तेल का दाग़ लग जाए तो पहले इस पर टैल्कम पाउडर डालें. जब यह सूख जाए, तब इसे छुड़ाएं. दाग़ हटाने के लिए आप साड़ी को ड्राइक्लीन भी करवा सकती हैं.

जरी वाली साड़ियों की देखभाल के नियम

इन्हें भीपढ़ें

ananya-pandey

शादियों के लिए हल्के रंगों के लहंगे के विकल्प

April 9, 2024
जब ब्राइडल लुक के लिए चुनना हो ईयरिंग्स

जब ब्राइडल लुक के लिए चुनना हो ईयरिंग्स

January 16, 2024
आप भी ख़रीदना चाहती हैं रेडी टू वेयर साड़ी? तो इन टिप्स पर ध्यान दें

आप भी ख़रीदना चाहती हैं रेडी टू वेयर साड़ी? तो इन टिप्स पर ध्यान दें

August 25, 2023
sonali-bendre

ईयरिंग्स पसंद हैं? तो सोनाली बेंद्रे के इन लुक्स पर नज़र ज़रूर डालिए

June 26, 2023
  • जरी वाली साड़ियों को तह करने के बाद सूती कपड़े के कवर के भीतर रखें.
  • हर छह माह के बाद ज़री की साड़ियों को हल्की धूप दिखानी चाहिए. इससे उनमें फ़ंगस नहीं लगती है.
  • इसके बाद दोबारा अंदर रखने से पहले साड़ी की तह को पलट दें. इससे ज़री ख़राब नहीं होगी.

सिल्क की साड़ियों के देखभाल के नियम

  • सिल्क की साड़ियों को नमी से बचाए रखना ज़रूरी है. इसके लिए इन्हें तह कर के सूती कपड़े के बैग में स्टोर करना चाहिए.
  • नमी की वजह से सिल्क की साड़ियों में लगने वाली फ़ंगस से बचाव के लिए सिलिका जेल का इस्तेमाल करें.
  • सिल्क की साड़ियों को हैंगर्स पर न टांगें.

भारी काम वाली साड़ियों के देखभाल के नियम

  • भारी काम वाली साड़ियों को हैंगर पर बिल्कुल नहीं टांगना चाहिए. यदि आप इन्हें हैंगर पर टांगेंगी तो भारी काम की वजह से साड़ी का नाज़ुक फ़ैब्रिक फट सकता है.
  • इन साड़ियों में जहां काम किया गया है उसके पिछले हिस्से पर आपन नेट लगवा सकती हैं, जिससे एम्बेलिशमेंट और धागे न टूटने पाएं और साड़ी सही-सलामत रहे.
  • भारी काम वाली साड़ियों को इस तरह तह किया जाना चाहिए कि काम वाला हिस्सा अंदर की ओर रहे.

हमें पूरी उम्मीद है कि आप इन टिप्स को आज़माएंगी और अपनी साड़ियों को भी विरासत में दी जाने वाली साड़ियों में शुमार करवाएंगी.

Tags: SariSari careकॉटन साड़ीज़रीवाली साड़ीसाड़ीसाड़ी का रख-रखावसाड़ी की देखभालसिल्क साड़ी
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

गर्मियों के लिए ख़ास ये नायाब सफ़ेद लिबास
ज़रूर पढ़ें

गर्मियों के लिए ख़ास ये नायाब सफ़ेद लिबास

May 13, 2023
pooja-hegde
ज़रूर पढ़ें

इंडियन हो या वेस्टर्न पूजा हेगड़े के हर अंदाज़ पर आप कह उठेंगी- वाह!

January 3, 2023
हल्की हो या गहरी सभी को पसंद आती है फ़ैशन की गुलाबी कहानी
ज़रूर पढ़ें

हल्की हो या गहरी सभी को पसंद आती है फ़ैशन की गुलाबी कहानी

December 21, 2022
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum