• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home रिलेशनशिप प्यार-परिवार

कमिटेड रिश्ते में है और सोशल मीडिया पर भी? तो ये मंत्र आपके काम आएंगे…

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
February 4, 2021
in प्यार-परिवार, रिलेशनशिप
A A
कमिटेड रिश्ते में है और सोशल मीडिया पर भी? तो ये मंत्र आपके काम आएंगे…
Share on FacebookShare on Twitter

तो आप सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वालों में से हैं और कमिटेड रिलेशनशिप में भी हैं? क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आपकी शेयर की हुई किसी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से आपके और आपके पार्टनर के बीच कट्टी-बट्टी की नौबत आ गई हो? यदि आपका जवाब हां है तो ये आलेख आपके लिए बेहद काम का साबित हो सकता है…

 

क्या आपकी भी आदत है अपनी हर छोटी-बड़ी ख़ुशी या गतिविधि के पलों को सोशल मीडिया पर शेयर करना, जैसे- जिम में एक्सरसाइज़ करने, किसी रेस्तरां में खाना खाने या फिर किसी पुराने क़रीबी दोस्त से गप्पें मारते हुए अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करना? तो कई बार आपको अपने साथी की नाराज़गी पर वह पोस्ट तुरंत ही डिलीट भी करनी पड़ती होगी. ऐसा इसलिए होता है कि आप सोशल मीडिया अपनी ख़ुशी ज़ाहिर करते समय रिलेशनशिप से जुड़े (अनकहे) नियमों की अनदेखी कर जाते हैं. और यही वजह है कि हम आपको सोशल मीडिया से जुड़े कुछ ऐसे नियमों के बारे में बता रहे हैं, जिनका ध्यान रख कर आप अपने रिश्तों में हो सकने वाली कट्टी-बट्टी से बच सकें.

इन्हें भीपढ़ें

multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

April 22, 2024
bhai-dooj_raksha-bandhan

भाई दूज पर विशेष: हिंदी साहित्य के चारों स्तंभ बंधे थे रेशम के धागे से

November 14, 2023
आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

November 8, 2023

निजी पलों की जानकारियां शेयर करने से बचें
चाहे आप दोनों का रिश्ता सपनों जैसा लुभावना ही क्यों न हो, लेकिन आपके निजी पलों में, आपके बेडरूम में क्या हो रहा है, इसकी जानकारी कभी-भी सोशल मीडिया पर शेयर न करें. हो सकता है कि आप न जानते हों, लेकिन आपका पार्टनर इन जानकारियों को अपने दोस्तों, कलीग्स, बॉस या अन्य लोगों के सामने न लाना चाहता हो. अत: बहुत ज़रूरी है कि आप सोशल मीडिया पर निजी पलों की जानकारी शेयर करने से बचें, चाहे आपको ऐसा करने का कितना भी मन क्यों न हो रहा हो.

हर तोहफ़े को जगज़ाहिर करना ज़रूरी नहीं
हो सकता है कि आपके साथी ने आपको वो चीज़ बिन मांगे ही गिफ़्ट कर दी हो, जिसकी आपको बरसों से चाहत थी. पर इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से बचें. यदि आप पार्टनर द्वारा समय-समय पर मिले छोटे-बड़े हर उपहार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे तो सोशल मीडिया पर मौजूद आपके फ्रेंड सर्कल को भी यही महसूस होगा, जैसे आप अपने रिश्ते को लेकर कुछ साबित करने की कोशिश कर रहे हैं. अत: कुछ ख़ुशी के पलों को सोशल मीडिया पर जीने की बजाय अपने आसपास मौजूद परिजनों के साथ ही जिएं, इससे आपको ज़्यादा ख़ुशी मिलेगी.

नोक-झोंक को सार्वजनिक न करें
कहासुनी और नोक-झोंक तो हर रिश्ते का हिस्सा हैं. इनसे रिश्ते मज़बूत भी बनते हैं, लेकिन अपने झगड़ों को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करना आपको उपहास का पात्र बना सकता है. जिस तरह हम आपको प्यार को बहुत ज़्यादा सार्वजनिक न करने की सलाह दे रहे हैं, बिल्कुल उसी तर्ज़ पर हम आपको इस बात की भी सलाह देंगे कि अपने झगड़ों को भी सोशल मीडिया पर पोस्ट न करें. यदि रिश्तों में झगड़े बढ़ रहे हैं तो सोशल मीडिया आपकी कोई मदद नहीं करने वाला, आपके घर के सदस्य और काउंसलर्स ही इस मामले में आपकी मदद कर सकते हैं. अत: बेहतर होगा कि अपने झगड़े अपने घर की चारदीवारी के भीतर ही सुलझाएं.

ग़लतफ़हमी का शिकार होने से बचें
कई बार सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरें आपको आपके पार्टनर के प्रति या पार्टनर को आपके प्रति ग़लतफ़हमी का शिकार बना देती हैं. ऐसे में बहुत ज़रूरी है कि आप अपने साथी को संदेह का लाभ दें या फिर उसे इस बारे में पूरी बात बताकर ख़ुद संदेह के घेरे में आने से बचें. मसलन, आप ऑफ़िस पार्टी में जाने को कहकर घर से निकले. आप अपने कलीग्स के साथ पार्टी में थे भी, लेकिन सेल्फ़ीज़ या फ़ोटोज़ लेना भूल गए और जाते-जाते जब केवल दो-तीन ही लोग थे सेल्फ़ी ले ली. इसे आपके कलीग्स ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. अब केवल दो-तीन लोगों की ही फ़ोटो देखकर आपके साथी का यह संदेह करना सही है कि ये तो ऑफ़िस पार्टी नहीं हैं… इस तरह के छोटे-छोटे संदेह आपके बीच मनमुटाव का कारण न बनें, इस बात का ध्यान रखना भी ज़रूरी है.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: relationship rulesrelationship rules for social mediasocial mediaकमिटेड रिलेशनशिपकमिटेड रिश्तारिलेशनशिपरिलेशनशिप रूल्सरिश्तों के नियमसोशल मीडियासोशल मीडिया के रिलेशनशिप नियम
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

overly-strict-parents
ज़रूर पढ़ें

कहीं आप ज़रूरत से ज़्यादा सख़्त पैरेंट्स तो नहीं हैं?

October 30, 2023
बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!
ज़रूर पढ़ें

बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!

October 9, 2023
सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?
एक्सपर्ट सलाह

सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?

August 28, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum