• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home रिलेशनशिप पैरेंटिंग

क्या आप सौतेली मां/सौतेले पिता बनने जा रहे हैं? तो ये ग़लतियां कभी न करें

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
February 8, 2021
in पैरेंटिंग, रिलेशनशिप
A A
क्या आप सौतेली मां/सौतेले पिता बनने जा रहे हैं? तो ये ग़लतियां कभी न करें
Share on FacebookShare on Twitter

ये एक अच्छी पहल है कि इन दिनों हमारे देश में तलाक़ को किसी कलंक की तरह देखना कम हुआ है और तलाक़ के बाद दूसरी शादी पर भी पढ़े-लिखे मध्यम वर्ग में लोगों की भौंहें नहीं चढ़तीं. यदि आप भी दूसरी शादी कर के सौतेले पिता/सौतेली मां बनने जा रहे हैं तो यहां मौजूद हैं कुछ प्रैक्टिकल टिप्स, जो आपको इस भूमिका के लिए तैयार कर देंगे…

पैरेंटिंग यूं भी आसान नहीं है, लेकिन जब किसी पैरेंट के आगे सौतेला यानी स्टेप शब्द जुड़ जाए तो अपने आप ही बने-बनाए ढर्रे पर आपका खाका खींच दिया जाता है. बच्चे और उनके दूसरे परिजन आपसे उम्मीद तो रखते हैं, लेकिन संशय के बड़े से पहाड़ के पीछे से झांकती उम्मीद की यह लौ बहुत ही मद्धम होती है. जैसे-जैसे समय बदल रहा है, यह सोच भी शायद बदले, लेकिन सच तो यह है कि यह अपने आप नहीं बदलेगी. इसके लिए आपको प्रयास करने होंगे, क्योंकि आप महिला हों या पुरुष सौतेल बच्चे आपकी तुलना अपनी सगी मां या सगे पिता से ही करेंगे. कई बार जब आप कुछ अच्छा करने की कोशिश करेंगे तो उस पर भी शक़ किया जाएगा, लेकिन हमें भरोसा है कि यदि आप कुछ मूलभूत बातों का ध्यान रखेंगे तो इस रिश्ते को बख़ूबी निभा ले जाएंगे…

इन्हें भीपढ़ें

multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

April 22, 2024
bhai-dooj_raksha-bandhan

भाई दूज पर विशेष: हिंदी साहित्य के चारों स्तंभ बंधे थे रेशम के धागे से

November 14, 2023
आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

November 8, 2023

रिश्ते को सहज गति से आगे बढ़ने दें
अच्छी मां या पिता बनने के बारे में आपकी सोच चाहे कितनी ही दृढ़ क्यों न हो, आपका जज़्बा चाहे कितना ही गंभीर क्यों न हो, इस बात की उम्मीद न रखें कि बच्चे आपसे मिलते ही आपको अपना लेंगे. यदि आपको बच्चों की ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही हो तो भी दुखी न हों, क्योंकि किसी के लिए भी रिश्तों को एकदम से अपना लेना आसान नहीं होता. ये ऐसे रिश्ते हैं, जो समय के साथ-साथ गहरे होते हैं इसलिए इन्हें सहज गति से आगे बढ़ने दें. बीच-बीच में आई नकारात्मकता से परेशान न हों. यदि आपने अच्छी नीयत से भी इस रिश्ते को अपनाने में उतावलापन दिखाया तो हो सकता है कि बच्चे और दूसरे परिजन इसे आपका दिखावा या नाटक मान लें और चीज़ें उस तरह सेटल न हो पाएं, जैसा कि आप चाहते थे. अत: बच्चों को अपनाने में ख़ुद भी वक़्त लें और उन्हें भी पूरा वक़्त दें, ताकि वो आपको अपना सकें. कहते भी हैं न- सहज पके सो मीठो होय. जो रिश्ता सहजता से आगे बढ़ेगा वो ज़रूर आप सब के जीवन को मीठा बना देगा.

बहुत ज़्यादा दख़लंदाज़ी न करें
सौतेले पिता या सौतेली मां को चाहिए कि वे अपने सौतेले बच्चों की दुनिया में ज़रूरत से ज़्यादा दख़ल न दें, भले ही वे ऐसा कितनी ही अच्छी नीयत के साथ क्यों न कर रहे हों. आप उनके साथ वास्तविक रहें, उनके पूछने पर उन्हें सलाह दें. यदि चाहें तो उनकी दिनचर्या के मुताबिक़ उनके कुछ काम आसान कर दें, जैसे- यदि उनकी परीक्षाएं चल रही हैं तो पूछ लें कि कहीं उन्हें आपकी मदद की ज़रूरत तो नहीं, यदि उनकी अल्मारी अस्त-व्यस्त हो गई है तो पूछ लें कि क्या उन्हें इसे ठीक करने में आपकी सहायता चाहिए, लेकिन इस तरह के आदेश देने से बचें कि अल्मारी साफ़ कर लो, परीक्षा के लिए अच्छे से पढ़ो वगैरह. बच्चों से अपनी उम्मीदों को वास्तविक रखें और व्यावहारिक मदद की पेशकश करें. यदि वे स्वीकार करते हैं तो ठीक यदि नहीं तो इस बात को दिल पर न लें.

अपने साथी पर बार-बार अपना हक़ न जताते रहें
माना कि आपकी नई-नई शादी हुई है और आप अपने साथी के साथ ज़्यादा समय बिताना चाहते हैं, जैसा कि हर नया कपल चाहता है, लेकिन आपका मामला थोड़ा अलग है, है ना? क्योंकि इसके साथ बच्चे भी जुड़े हुए हैं. इसका यह अर्थ नहीं है कि आपको अपने साथी के साथ समय नहीं बिताना है, बल्कि उनके साथ समय बिताते हुए उन पर जाने-अनजाने बार-बार अपना हक़ जताने से बचना है. क्योंकि यदि आप ऐसा करेंगे तो आपके सौतेले बच्चे आपको अपनी मां या अपने पिता से ख़ुद को दूर करने वाले शख़्स के तौर पर देखेंगे, जो बच्चों के साथ आपके ख़ुशनुमा रिश्ते की राह में सबसे बड़ी बाधा साबित हो सकता है. अत: अपने साथी को पूरा समय दें, उसके साथ अपने रिश्तों को खुल कर जिएं, लेकिन बच्चों के सामने इस बात का प्रदर्शन करने से बचें.

फ़ोटो: इन्स्टाग्राम

Tags: good step fathergood step motherhow to be a good step fatherhow to be a good step motherParentingparenting hacksparenting of small kidParenting ProblemsParenting Tipsstep fatherstep motherअच्छी सौतेली मांअच्छे सौतेले पिताकैसे बनें अच्छी सौतेली मांकैसे बनें अच्छे सौतेले पितापैरेंटिंगबच्चों की परवरिशरिलेशनशिपसौतेली मांसौतेले पितास्टेप फ़ादरस्टेप मदर
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

overly-strict-parents
ज़रूर पढ़ें

कहीं आप ज़रूरत से ज़्यादा सख़्त पैरेंट्स तो नहीं हैं?

October 30, 2023
बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!
ज़रूर पढ़ें

बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!

October 9, 2023
सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?
एक्सपर्ट सलाह

सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?

August 28, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum