• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home रिलेशनशिप प्यार-परिवार

सेक्शुल हेल्थ को प्राकृतिक रूप से सुधारने के कारगर मंत्र

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
March 21, 2021
in प्यार-परिवार, रिलेशनशिप
A A
सेक्शुल हेल्थ को प्राकृतिक रूप से सुधारने के कारगर मंत्र
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आप भी ऐसा महसूस कर रही/रहे हैं कि इन दिनों आपकी सेक्शुअल लाइफ़ उतनी गर्माहटभरी नहीं रह गई है जैसी कि पहले होती थी और इसे वापस पहले जैसा करना चाहते हैं तो बहुत ज़रूरी है कि आप अपनी सेक्शुअल हेल्थ पर ध्यान दें. और इसके लिए हम आपको बता रहे हैं सेक्शुअल हेल्थ को प्राकृतिक रूप से सुधारने के कारगर मंत्र.

सेक्शुअल हेल्थ को सुधारने के प्राकृतिक तरीक़े, अच्छी जीवनशैली में तो छुपे हैं ही और उसके बारे में हम यहां बात करने जा रहे हैं, लेकिन आपकी सेक्शुअल हेल्थ को सही बनाए रखने के लिए कुछ छोटी-छोटी दूसरी बातें भी बहुत काम की साबित होंगी और उन पर आपको ज़रूर ध्यान देना चाहिए. उदाहरण के लिए: एक ही पार्टनर के साथ सेक्शुअल रिश्ते रखना, अपने जननांगों यानी जेनाइटल्स को साफ़-सुथरा रखना, सेक्शुअल रिलेशन बनाते समय कॉन्डम का इस्तेमाल करना, ताकि आप सेक्स संबंधों के ज़रिए फैलने वाली बीमारियों यानी सेक्शुअल ट्रांस्मिटेड डिज़ीज़ (एसटीडीज़) से बच सकें, जिनमें एड्स जैसी घातक और लाइलाज बीमारी भी शामिल है. स्वाभाविक तरीक़े से अपनी सेक्शुअल हेल्थ को सही रखने के लिए आप इन बातों का पालन कर सकती/सकते हैं:

टहलने और एक्सरसाइज़ को अपने रूटीन का हिस्सा बनाएं
अच्छी सेहत के लिए एक्सरसाइज़ तो यूं भी आपकी दिनचर्या में शामिल होनी ही चाहिए. पर आपको बता दें कि अमेरिका की हार्वड यूनिवर्सिटी में हुए एक शोध में पाया गया है कि रोज़ाना 30 मिनट टहलने से पुरुषों को इरेक्टाइल डिस्फ़ंक्शन होने का ख़तरा 41% तक कम हो जाता है. चाहे आप महिला हों या पुरुष, यह जान लीजिए कि टहलने से आपका सेक्शुअल प्रदर्शन बेहतर होता है. वहीं महिलाओं को अपने एक्सरसाइज़ रूटीन में कीगल एक्सरसाइज़ को शामिल कर लेना चाहिए, क्योंकि इससे उन्हें ऑर्गैज़्म तक पहुंचने में मदद मिलती है.

इन्हें भीपढ़ें

multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

April 22, 2024
bhai-dooj_raksha-bandhan

भाई दूज पर विशेष: हिंदी साहित्य के चारों स्तंभ बंधे थे रेशम के धागे से

November 14, 2023
आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

November 8, 2023

खानपान को रखें सही
यदि आपको अपनी सेहत अच्छी रखनी है (जिसमें सेक्शुअल हेल्थ भी शामिल है) तो आपको अपनी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना होगा और ये सही खानपान से ही संभव हो सकता है. अत: जंक फ़ूड से तौबा कर लें. कुछ चीज़ें, जिन्हें अपने भोजन में शामिल करके आप सेक्शुअल हेल्थ को सुधार सकते हैं, वे हैं: ड्राइ फ्रूट्स, जैसे-अखरोट, कद्दू के बीज, अलसी, सूरजमुखी के बीज, बादाम, चिलगोज़े वगैरह; फलों की बात करें तो सेब और अंजीर; मांसाहार की बात करें तो सामन मछली, ऑएस्टर; डेयरी प्रोडक्ट्स की बात करें तो दही और पनीर.
इसके साथ ही ध्यान रखें कि विटामिन B12 और विटामिन D की कमी से भी आप सेक्शुअली अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं. अपने डॉक्टर की सलाह से इनकी जांच करवाएं और उनके सुझाव पर इसके लिए सप्लिमेंट्स लें.

तनाव से बचें, करें मेडिटेशन
कहना भले ही आसान हो, लेकिन आज के डेडलाइन्स और टार्गेट्स तक पहुंचने वाले कामों को करते हुए तनाव से बचना बिल्कुल भी आसान नहीं है. लेकिन यह जान लीजए कि तनाव की वजह से महिलाओं और पुरुषों दोनों की ही सेक्शुअल इच्छाओं और सेक्शुअल प्रदर्शन पर बुरा प्रभाव पड़ता है. दरअस्ल, तनाव तो हमारे पूरे स्वास्थ्य पर ही ख़राब असर डालता है. अत: रोज़ाना मेडिटेशन करने की आदत डालें. रात को सोने से पहले या सुबह उठने के बाद या फिर ऑफ़िस के काम के बीच, भले ही दस मिनट का समय निकालें, लेकिन मेडिटेशन ज़रूर करें. इसके फ़ायदे आपको पहले ही दिन से नज़र आने लगेंगे. आप ख़ुद को तनावमुक्त या हल्का महसूस करने लगेंगे और इसका असर आपकी सेक्शुअल हेल्थ में सुधार के रूप में भी नज़र आएगा.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट/गूगल

Tags: improve sexual healthimprove sexual health naturallysexsexual healthsexual relationstips to improve sexual healthटिप्सप्राकृतिक रूप से सुधारें सेक्शुअल सेहतमंत्रसेक्शुअल रिश्तेसेक्शुअल सेहत सुधारेंसेक्शुअल हेल्थसेक्शुअल हेल्थ सुधारने के तरीक़ेसेक्ससेहत सुधारें
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

overly-strict-parents
ज़रूर पढ़ें

कहीं आप ज़रूरत से ज़्यादा सख़्त पैरेंट्स तो नहीं हैं?

October 30, 2023
बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!
ज़रूर पढ़ें

बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!

October 9, 2023
सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?
एक्सपर्ट सलाह

सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?

August 28, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum