• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home रिलेशनशिप प्यार-परिवार

क्या आप मैस्टर्बेशन से जुड़े मिथकों के जाल में हैं? यहां दूर करें सारे असमंजस

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
April 9, 2021
in प्यार-परिवार, रिलेशनशिप
A A
क्या आप मैस्टर्बेशन से जुड़े मिथकों के जाल में हैं? यहां दूर करें सारे असमंजस
Share on FacebookShare on Twitter

हस्तमैथुन यानी मैस्टर्बेशन के बारे में युवाओं के बीच कई मिथक फैले होते हैं. हमारे दश में जहां सेक्स पर बात करना वर्जित माना जाता है, वहां हस्तमैथुन पर खुलकर बात कौन करेगा? पर यह बात करना ज़रूरी है, ताकि कई लोगों को इसकी भ्रांतियों के जाल से बचाया जा सके. यहां आप मैस्टर्बेशन को लेकर अपने सारे असमंजस दूर कर सकते हैं.

आपने हस्तमैथुन के बारे में चाहे जो सुन रखा हो, पर सच्चाई यह है कि मैस्टर्बेशन आपकी सेक्शुअल आवश्यकताओं को संतुष्ट करनेवाली बुनियादी गतिविधि है, जिसे लेकर हमारे समाज में कई मिथक पसरे हुए हैं. कोई इसे अच्छा बताता है, कोई बुरा और कई लोग इस बात की ग्लानि में जीते हैं कि वे हस्तमैथुन करते हैं. अपनी सेक्शुअल उत्तेजना को ख़ुद ही शांत करना (बिना किसी सेक्शुअल पार्टनर के) कितना सही है और कितना ग़लत यहां हम इसी बात पर चर्चा करने जा रहे हैं.

सबसे पहले जानिए हस्तमैथुन के फ़ायदे
जब हम मैस्टर्बेशन करते हैं तो हमारे शरीर में वही हार्मोन्स रिलीज़ होते हैं, जो किसी पार्टनर के साथ सेक्शुअल रिश्ते बनाने पर होते हैं, जैसे- डोपामाइन, जो हमें ख़ुशी का एहसास देता है; एन्डॉर्फ़िन, जो तनाव दूर करता है, मूड को बेहतर बनाता है और दर्द से राहत दिलाने में कारगर होता है और ऑक्सिटोसिन, जिसे लव हार्मोन भी कहा जाता है. यही वजह है कि जब हम हस्तमैथुन करते हैं तो हमें बेहतर महसूस होता है और हमें अच्छी नींद भी आती है. मैस्टर्बेशन के दौरान टेस्टोस्टेरॉन भी रिलीज़ होता है, जो हमारे स्टैमिना को बढ़ाता है और एक हार्मोन प्रोलैक्टिन भी स्रवित होता है, जो आपके मूड के साथ-साथ आपकी प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है.
यूं देखा जाए तो हमारे दिमाग़ पर हस्तमैथुन का वही असर पड़ता है, जो सेक्स से पड़ता है. कई रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स हस्तमैथुन को बिल्कुल सामान्य मानते हैं और कुंवारे लोगों के साथ-साथ विवाहित जोड़ों को भी तब हस्तमैथुन करने की सलाह देते हैं, जब कोई एक पार्टनर सेक्शुअल रिलेशन न चाहता हो और दूसरा चाहता हो.

इन्हें भीपढ़ें

multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

April 22, 2024
bhai-dooj_raksha-bandhan

भाई दूज पर विशेष: हिंदी साहित्य के चारों स्तंभ बंधे थे रेशम के धागे से

November 14, 2023
आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

November 8, 2023

क्या इसके नकारात्मक प्रभाव भी होते हैं?
दरअस्ल, होता यूं है कि सेक्स से जुड़ी बातें हमारे यहां वर्जित हैं इसकी वजह से हस्तमैथुन को लेकर इस तरह के मिथक फैले हुए हैं कि यह एक ‘गलत आदत’ है. इन पूर्वाग्रहों से ग्रस्त लोग जब कभी हस्तमैथुन करते हैं तो इसके बाद वे इसके प्रति अपराध भावना से या नकारात्मक भावना से ग्रस्त हो जाते हैं. एक मिथक यह भी है कि मैस्टर्बेशन केवल युवक ही करते हैं, युवतियां नहीं करतीं, कर सकतीं या उन्हें नहीं करना चाहिए. जबकि यह भी सही नहीं है. मैस्टर्बेशन एक नैचुरल प्रक्रिया है, जिसे धार्मिक और सामाजिक रूढ़ियों के चलते नीम-हक़ीमों के आसानी से उपलब्ध पर्चों में अनैतिक या ग़लत करार दे दिया गया. और चूंकि यह हमारे समाज का वर्जित विषय है, इस पर रौशनी डालना किसी ने ज़रूरी नहीं समझा. तो बात का सार यह है कि अपनी सेक्शुअल इच्छाओं को मैस्टर्बेशन से पूरा करने का आमतौर पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं हैं, लेकिन केवल तभी जबकि आप ख़ुद इसे लेकर अपने भीतर किसी तरह की ग्लानि न पाले बैठे हों. 

तो मैस्टर्बेशन अच्छा है या बुरा?
अपनी सेक्शुअल उत्तेजना को ख़ुद ही शांत करने के इस तरीक़े यानी मास्टर्बेशन के कोई साइड इफ़ेक्ट्स नहीं हैं और यह ख़ुद को संतुष्ट करने का सबसे सुरक्षित तरीक़ा है- युवकों और युवतियों दोनों के लिए, फिर चाहे वे कुंवारे हों या शादीशुदा. यदि आप सहज महसूस करते हैं तो बेझिझक ख़ुद को संतुष्ट करें, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि अति किसी चीज़ की अच्छी नहीं होती है. यदि आपने मैस्टर्बेशन को इस हद तक अपनी आदत बना लिया है कि आप उत्तेजना के लिए पॉर्न देख रहे हैं और आपको इसकी लत लग गई है तो यह अच्छा नहीं है. साथ ही, इस बात का भी ध्यान रखें कि यह स्वाभाविक सेक्स का एक विकल्प है, जो पार्टनर की ग़ैरमौजूदगी में आपको संतुष्ट रखता है. अत: मैस्टर्बेशन को ही सेक्स समझने की भूल न करें. और हां, यदि आप मैस्टर्बेशन को सहज प्रक्रिया की तरह अपनाकर ख़ुश होते हैं तो इसे अपनाएं, लेकिन यदि आप किसी ग्लानि से भर जाते हैं तो इसे न अपनाएं. सच पूछिए तो अपनी ख़ुशी के लिए मैस्टर्बेशन करने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन किसी भी तरह के दबाव में आकर ऐसा करने से बचें.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: confusion about masturbationhow to get satisfaction in sexis masturbation bad for healthis masturbation bad for youmasturbationmasturbation mythmasturbation myth bustedmen and sexrelationshiprelationship tipssafe sexsatisfaction in sexsexsex and orgasmsex educationsex tipssexual relationswomen and sexक्या मैस्टर्बेशन ग़लत आदत हैक्या हस्तमैथुन बुरा हैक्या हस्तमैथुन सेहत के लिए ख़राब हैदूर करें मैस्टर्बेशन से जुड़े भ्रममैस्टर्बेशनमैस्टर्बेशन से जुड़ी ग़लतफ़हमियांमैस्टर्बेशन से जुड़े असमंसजसरिलेशनशिपसेक्शुअल रिलेशनसेक्शुअल रिश्तेसेक्ससेक्स में संतुष्टिहस्तमैथुनहस्तमैथुन से जुड़े असमजंस
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

overly-strict-parents
ज़रूर पढ़ें

कहीं आप ज़रूरत से ज़्यादा सख़्त पैरेंट्स तो नहीं हैं?

October 30, 2023
बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!
ज़रूर पढ़ें

बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!

October 9, 2023
सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?
एक्सपर्ट सलाह

सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?

August 28, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum