• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home लाइफ़स्टाइल करियर-मनी

क्या आप ‘नॉट टू डू’ लिस्ट बनाते/बनाती हैं? यदि नहीं तो ज़रूर बनाइए…

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
July 31, 2021
in करियर-मनी, लाइफ़स्टाइल
A A
क्या आप ‘नॉट टू डू’ लिस्ट बनाते/बनाती हैं? यदि नहीं तो ज़रूर बनाइए…
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आप भी उन लोगों में से हैं, जो वर्क फ्रॉम होम के दौरान काम को समय पर ख़त्म करने की जद्दोजहद में जुटे/जुटी रहते हैं और तमाम कोशिशों के बाद भी आपका टाइम मैनेजमेंट गड़बड़ा जाता है तो आपको बता दें कि काम के लिए ‘टू डू’ लिस्ट बनाने से भी ज़्यादा ज़रूरी है कि आप ‘नॉट टू डू’ लिस्ट बनाएं और उसे अपने वर्कस्टेशन पर ऐसी जगह पिनअप करें, जहां आपकी नज़र उस पर आसानी से पड़ सके…

अब तक आपने काम करने के लिए केवल ‘टू डू’ लिस्ट बनाने के बारे में सुना होगा, लेकिन कोरोना काल में घर से काम यानी वर्क फ्रॉम होम करते समय यदि आप भी अपने कामों को सही समय पर ख़त्म नहीं कर पा रहे/रही हैं तो बहुत ज़रूरी है कि आप अपने टाइम मैनेजमेंट स्किल्स पर ध्यान दें. और इस काम में ‘नॉट टू डू’ लिस्ट आपकी मदद करेगी.

आज के समय में ऑफ़िस के काम के दौरान, घर से काम करते हुए हमें और आपको बहुत सारे ध्यान भटकानेवाले काम नज़र आ जाते हैं. घरेलू कामों के अलावा जब हम अपने स्मार्ट फ़ोन्स पर किसी ऑफ़िशल वॉट्सऐप ग्रुप पर नज़र डालते हैं और किसी दोस्त या परिजन का कोई मैसेज दिख जाता है तो हम वहां ड्रिफ़्ट हो जाते हैं. बीच में किसी न्यूज़ का लिंक आया तो उस वेबसाइट पर पहुंच जाते हैं, वहां से किसी और साइट पर. ऐसा करते हुए हमारी ऊर्जा ख़त्म होती जाती है और जब तक हम अपने काम पर वापस पहुंचते हैं, थका हुआ या फिर लॉस्ट महसूस करने लगते हैं.

यदि आपके साथ भी ऐसा होता है तो मानकर चलिए कि आप अकेले ही ऐसे/ऐसी इंसान नहीं हैं. पर ध्यान भटकानेवाली इन चीज़ों से पार पाना उतना भी मुश्क़िल नहीं है, जितना हम और आप सोचते हैं. बस इसके लिए आपको थोड़ी-सी मेहनत करनी होगी. और ये आप कैसे करें, यही तो हम बता रहे हैं.

टू डू लिस्ट बनाएं
काम शुरू करने से पहले आज के दिन क्या-क्या करना है इसकी ‘टू डू’ लिस्ट बनाएं. यह लिस्ट अपने मन में न बनाकर या तो नोटपैड पर बनाएं या फिर अपने फ़ोन पर बनाएं. यदि यह बात आपकी आदत में शामिल है तो आपका काम और भी आसान हो जाएगा. आप चाहें तो इस लिस्ट में वह समय भी लिख सकते/सकती हैं, जब तक आपको उसे ख़त्म करना है. इसके लिए अलार्म भी सेट कर सकते/सकती हैं. इससे आपको काम के प्रति फ़ोकस्ड रहने में मदद मिलेगी.

इन्हें भीपढ़ें

Butterfly

तितलियों की सुंदरता बनाए रखें, दुनिया सुंदर बनी रहेगी

October 4, 2024
Bird_Waching

पर्यावरण से प्यार का दूसरा नाम है बर्ड वॉचिंग

September 30, 2024
वॉल ऑफ़ चाइना देखना अलग अनुभव था!

वॉल ऑफ़ चाइना देखना अलग अनुभव था!

December 11, 2023
यूं समझिए जैसे रोशनी का शहर है शंघाई

यूं समझिए जैसे रोशनी का शहर है शंघाई

December 8, 2023

नॉट टू डू लिस्ट बनाएं
अब तक आपने ‘टू डू’ लिस्ट के बारे में सुना होगा, लेकिन यदि आपको इस ध्यान भटकानेवाले समय में ख़ुद को समय पर काम ख़त्म करने के लिए प्रोत्साहित करना है तो ‘नॉट टू डू’ लिस्ट बनाना, ‘टू डू’ लिस्ट बनाने से भी ज़्यादा ज़रूरी है. इस लिस्ट में आप उन कामों को रखें, जो आपको ऑफ़िस के काम के बीच कतई नहीं करना है, जैसे- सोशल मीडिया का इस्तेमाल न करना. आप तय कर सकते/सकती हैं कि ऑफ़िस के फ़र्स्ट हाफ़ में आप किस समय सोशल मीडिया पर बिल्कुल नहीं जाएंगे या फिर कौन-से 10 मिनट केवल सोशल मीडिया के लिए होंगे. इसके अलावा पर्सनल फ़ोन कॉल्स किस समय नहीं करना है, घर के काम किस समय नहीं करना है. यह ‘नॉट टू डू लिस्ट’ आपकी ऑफ़िस डेस्क पर उस जगह लगी हो, जहां से लगातार आप इसे देख सकें. यदि आप इसपर स्टिक करेंगे तो यक़ीनन पहले ही दिन से आपके ऑफ़िस के काम तयशुदा समय पर होने लगेंगे.

इन लिस्ट्स पर बने रहने का तरीक़ा
यदि आपकी समस्या ये है कि आप इस लिस्ट पर कैसे टिके रहेंगे/रहेंगी तो आपका बता दें कि पहले कुछ दिन आपको ख़ुद के साथ ज़बर्दस्ती करनी होगी. लेकिन दिन के अंत में जब आप ये देखें की आपने ‘टू डू’ लिस्ट में से कितने काम कर लिए तो इसके लिए ख़ुद को पॉइंट्स या स्टार्स दें. और जब यह देखें कि ‘नॉट टू डू’ लिस्ट में से आपने किन चीज़ों को फ़ॉलो किया तो इसके लिए भी ख़ुद को पॉइंट्स या स्टार्स दें. शुरू-शुरू में यह बात आपको अपनी लिस्ट पर टिके रहने को प्रोत्साहित करेगी और जब इसका सकारात्मक प्रभाव आपके काम पर दिखेगा तो आपको अच्छा लगेगा. आगे चलकर यह बात आपकी आदत में शामिल हो जाएगी.

फ़ोटो: गूगल

Tags: CareerClutter free mindConcentrateFinish work on timelifestylenot to donot to do listPrevent distractionTime ManagementTo-do listTo-not-do listWork smartकरियरक्लटर फ्री माइंडटाइम मैनेजमेंटटू डू लिस्टटू नॉट डू लिस्टध्यान केंद्रित करनाध्यान भटकने से रोकनानॉट टू डूनॉट टू डू लिस्टलाइफस्टाइलसमय पर काम ख़त्म करनासलीके से काम करना
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

आइए, चीन के हांग्ज़ोउ शहर की सैर पर चलें
ट्रैवल

आइए, चीन के हांग्ज़ोउ शहर की सैर पर चलें

December 7, 2023
पर्यटन पर ख़ूब जाइए, पर अपने कार्बन फ़ुटप्रिंट पर कसिए लगाम
ज़रूर पढ़ें

पर्यटन पर ख़ूब जाइए, पर अपने कार्बन फ़ुटप्रिंट पर कसिए लगाम

October 12, 2023
‘ईद-ए-मिलादुन नबी’ के तौर-तरीक़े क्यों बदल रहे हैं?
ज़रूर पढ़ें

‘ईद-ए-मिलादुन नबी’ के तौर-तरीक़े क्यों बदल रहे हैं?

September 27, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum