• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home रिलेशनशिप प्यार-परिवार

कहीं आपके बॉयफ्रेंड/गर्लफ्रेंड के कई चेहरे तो नहीं?

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
August 16, 2021
in प्यार-परिवार, रिलेशनशिप
A A
कहीं आपके बॉयफ्रेंड/गर्लफ्रेंड के कई चेहरे तो नहीं?
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आप उन लोगों में से हैं, जो अपनी गर्लफ्रेंड/बॉयफ्रेंड के साथ रहते हुए यूं तो बहुत अच्छा महसूस करते हैं, लेकिन कई बार उनके व्यवहार को लेकर असमंजस में पड़ जाते हैं और सोचने लगते हैं कि क्या मैं इस रिश्ते को आगे बढ़ा सकता/सकती हूं या फिर मुझे दोबारा सोचना चाहिए? तो आप सही आलेख पर हैं, हम आपको यहां चार ऐसे संकेत बता रहे हैं, जिनपर अपने बॉयफ्रेंड/गर्लफ्रेंड को ज़रूर परखें, ताकि आप यह समझ सकें कि इस रिश्ते में आगे बढ़ना सही होगा या नहीं.

हमारे आसपास और हमारी ख़ुद की ज़िंदगी में भी कई ऐसे लोग होते हैं, जो दुनिया के लिए बेहद अच्छे अच्छे होते हैं. ख़ासतौर पर पहली नज़र में, लेकिन कई बार उनके कई-कई चेहरे होते हैं. यह बात आपकी गर्लफ्रेंड/बॉयफ्रेंड के लिए भी तो सही हो सकती है! क्या आपने इस बात पर ग़ौर किया है? अपने दोस्तों, परिजनों से बातचीत के दौरान उनका व्यवहार कभी आपकोअनुचित लगा हो, लेकिन आपने-आज तो उसका मूड ऑफ़ है, सोचकर इसे इग्नोर कर दिया हो. यदि ऐसी घटनाएं कई बार घटी हों तो आपको चाहिए कि नीचे दिए हुए संकेतों पर ध्यान दें और अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने से पहले दोबारा इस बारे में सोच लें.

हर छोटे-बड़े फ़ैसले में टांग अड़ाना
यदि आपको कोई फ़ैसला लेना है और इस बारे में आप अपने पार्टनर (गर्लफ्रेंड/बॉयफ्रेंड) से चर्चा करें तो आपको सपोर्ट करने वाला साथी आपको इसके पॉज़िटिव या नेगेटिव नतीजों के बारे में बताएगा और जो भी फ़ैसला आप लेंगे, उसमें वह आपके साथ खड़ा रहेगा. लेकिन यदि आपका पार्टनर आप पर अपने हिसाब से निर्णय लेने का दबाव बनाता है, आपके लिए गए निर्णय में हमेशा कमियां निकालता है या निर्णय के सही हो जाने पर उसका सारा श्रेय ख़ुद लेना चाहता है तो समझ जाइए कि इस रिश्ते के बारे में आपको एक बार और सोचना चाहिए.

इन्हें भीपढ़ें

multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

April 22, 2024
bhai-dooj_raksha-bandhan

भाई दूज पर विशेष: हिंदी साहित्य के चारों स्तंभ बंधे थे रेशम के धागे से

November 14, 2023
आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

November 8, 2023

अक्सर आपका मज़ाक उड़ाना
यदि गर्लफ्रेंड/बॉयफ्रेंड आपको मज़ाक में ‘बुद्धू’ कह दे तो आपको एक या दो बार यह बात प्यारी लग सकती है, लेकिन यदि बात-बात पर वह आपको बुद्धू या बेवकूफ़ साबित करने लगे तो आपके कान खड़े हो जाने चाहिए. बार-बार आपकी समझ को चुनौती देकर दरअसल ऐसे व्यक्तित्व के लोग आप पर हावी होना चाहते हैं और जताना चाहते हैं कि वे आपसे कहीं ज़्यादा समझदार और बुद्धिमान हैं. और यदि वे आपके जीवन में नहीं रहे तो आप अकेल जीवन गुज़ार ही नहीं सकते. यदि आपका पार्टनर भी ऐसा करता है तो समझ जाइए कि उसके कम से कम दो चेहरे तो हैं ही!

प्यार भी एक्स्ट्रीम और ग़ुस्सा भी
यदि आपका पार्टनर (गर्लफ्रेंड/बॉयफ्रेंड) इस तरह व्यवहार करता है कि आप यह समझ ही नहीं पाते कि वो कब नाराज़ हो जाए और कब बेहद ख़ुश, तब भी आपको उसके बारे में दोबारा सोचना चाहिए. जब वह ख़ुश हो तो आप पर दुनियाभर का प्यार उड़ेलने लगे और जब नाराज़ हो तो इस बात की परवाह किए बिना कि आसपास कौन मौजूद है आपको अपशब्द कहने लगे तो आप इस व्यवहार का यही मतलब निकालिए कि उसके दो चेहरे हैं और यह जान लीजिए कि ऐसे एक्स्ट्रीम व्यवहार वाले लोगों के साथ जीवन गुज़ारना कभी-भीआसान नहीं होता. अत: आप अपने निर्णय पर दोबारा विचार करना चाहिए.

सही सही सब मेरा, ग़लत ग़लत सब तेरा
आपका साथी (गर्लफ्रेंड/बॉयफ्रेंड) बहुत कूल इंसान है. वह कभी नाराज़ नहीं होता, लेकिन बेहद शातिराना ढंग से हर अच्छी बात का श्रेय ख़ुद ले लेता/लेती (चाहे मज़ाक में ही सही) है और हर ग़लत बात का दोष आपके ऊपर ही मढ़ देता/देती है. यह काम वह इस तरह करता/करती है कि आप ये सोचने पर मजबूर हो जाते/जाती हैं कि कहीं सही में तो हर ग़लत बात के लिए आप ही दोषी नहीं है? तो आपको ये मालूम होना चाहिए कि आपका साथी आपको मनिप्यलेट कर रहा है, आपके साथ चालाकी कर रहा है. इस तरह के मनिप्यलेशन का शिकार होने से बचना चाहिए और आपको यह समझना चाहिए कि आपके साथी के एक नहीं, बल्कि कई चेहरे हैं.

फ़ोटो: गूगल

Tags: BoyfriendBoyfriend-GirlfriendGirlfriendLive in RelationshipLoversMenrelationshipTest RelationshipsWomenगर्लफ्रेंडपुरुषप्रेमीबॉयफ्रेंडमहिलाएंरिलेशनशिपरिश्तों को परखेंलवर्सलिव इन रिलेशनशिप
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

overly-strict-parents
ज़रूर पढ़ें

कहीं आप ज़रूरत से ज़्यादा सख़्त पैरेंट्स तो नहीं हैं?

October 30, 2023
बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!
ज़रूर पढ़ें

बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!

October 9, 2023
सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?
एक्सपर्ट सलाह

सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?

August 28, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum