• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home फ़ैशन न्यू ट्रेंड्स

माधुरी दीक्षित नेने से सीखें लहंगा पहनने के गुर

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
August 17, 2021
in न्यू ट्रेंड्स, फ़ैशन
A A
माधुरी दीक्षित नेने से सीखें लहंगा पहनने के गुर
Share on FacebookShare on Twitter

माधुरी दीक्षित की एक सुपर हिट फ़िल्म थी खलनायाक. जिसके बेहद पापुलर हुए गाने ’चोली के पीछे क्या है’ के बोल में कहीं यह भी था- रेशम का लहंगा मेरा, लहंगा है महंगा… आज भी माधुरी दीक्षित नेने लहंगे पहनती हैं और क्या ख़ूब नज़र आती हैं! तो अब जबकि त्यौहारों का मौसम दस्तक देने को है और वह वक़्त आने को है, जब आप लहंगा-चोली पहन सकती हैं तो उसके ऑप्शन्स बताने के लिए माधुरी से बेहर प्रेरणा भला और कौन हो सकता है?

यदि आप भी आगामी त्यौहारों पर लहंगा-चोली पहनने का मन बना रही हैं तो उसके विकल्प भी तो आपके पास होने चाहिए ना! अब जब हम सबकी पसंदीदा कलाकार माधुरी दीक्षित ने लहंगा-चोली को इतनी अलग-अलग तरह से इतनी बार पहना है और हर बार बेहद ख़ूबसूरत नज़र आई हैं तो उनसे बेहतर प्रेरणा हमें कौन दे सकता है? तो आइए, उनके कुछ लुक्स पर नज़र डालते हैं, जहां वे लहंगा-चोली में नज़र आईं…

हाल ही में माधुरी दीक्षित डिज़ाइनर पुनीत बालना के इस आउटफ़िट में नज़र आईं. अब आप ही देखिए इतने ताज़ा-तरीन से रंग में कितनी फ्रेश और ख़ूबसूरत नज़र आ रही हैं माधुरी.

इन्हें भीपढ़ें

ananya-pandey

शादियों के लिए हल्के रंगों के लहंगे के विकल्प

April 9, 2024
जब ब्राइडल लुक के लिए चुनना हो ईयरिंग्स

जब ब्राइडल लुक के लिए चुनना हो ईयरिंग्स

January 16, 2024
आप भी ख़रीदना चाहती हैं रेडी टू वेयर साड़ी? तो इन टिप्स पर ध्यान दें

आप भी ख़रीदना चाहती हैं रेडी टू वेयर साड़ी? तो इन टिप्स पर ध्यान दें

August 25, 2023
sonali-bendre

ईयरिंग्स पसंद हैं? तो सोनाली बेंद्रे के इन लुक्स पर नज़र ज़रूर डालिए

June 26, 2023

अमित अगरवाला के डिज़ाइन किए हुए इस ख़ूबसूरत और फ़ैंसी ग्रीन कलर के लहंगे में माधुरी दीक्षित इतनी सुंदर नज़र आ रही हैं कि आपका दिल भी अपने लिए एक इस तरह का लहंगा बनवाने का हो ही जाएगा.

नीले रंग के इस ओंब्रे पैटर्न (जहां रंग हल्के से गहरा होता जा रहा है) के लहंगे और चोली में माधुरी बेहद मादक नज़र आ रही हैं. यदि आपको उनका यह लुक अच्छा लगा हो तो इससे भी प्रेरण ली जा सकती है.

यदि आप परियों जैसी नज़र आना चाहती हैं तो सफ़ेद रंग का लहंगा चोली चुनें. शाम के समय इसे डायमंड ज्वेलरी के साथ और दिन के समय इसे रंगबिरंगी यानी कलरफ़ुल ज्वेलरी के साथ पहनें. माधुरी ने तरुण ताहिलयानी का लहंगा पहना है.

यदि ब्लैंक ऐंड वाइट पसंद करती हैं और प्रयोग करने से आपको गुरेज़ नहीं तो इस तरह की लहंगा चोली का चुनाव किया जा सकता है. माधुरी ने जो लहंगा पहना है वह रीति अर्नेजा ने डिज़ाइन किया है.

पहले के समय लोग त्यौहारों पर काला रंग पहनना टाला करते थे, लेकिन अब तो यह रंग अपने आप में एक स्टाइल स्टेटमेंट है और यहां माधुरी दीक्षित ने जो कुर्तानुमा चोली और लहंगा पहना है वो तो अनूठा है!

सुकृति ऐंड आकृति के इस डिज़ाइनर लहंगे में माधुरी पूरी तरह पारंपरिक नज़र आ रही हैं. यदि आप चाहें तो इस लुक को हूबहू अपना सकती हैं.

क्लोंदिंग ब्रैंड तोरानी के इस फ़्लोरल प्रिंट्स वाले लहंगे में माधुरी दीक्षित ख़ुद भी किसी ख़ूबसूरत फूल की तरह नज़र आ रही हैं. यदि आपको फ़्लोरल प्रिंट्स पसंद हैं तो आप इस तरह के लहंगे-चोली का चुनाव भी कर सकती हैं.

फ़ोटो: इन्स्टाग्राम

Tags: FashionFestivalslehengaLehenga Wearing InspirationLehenga Wearing TricksLehenga-choliMadhuri DixitNew TrendsStyle TipsTraditional Dressत्यौहारन्यू ट्रेंड्सपारंपरिक ड्रेसफ़ैशनमाधुरी दीक्षितलहंगालहंगा पहनने की प्रेरणालहंगा पहनने के गुरलहंगा-चोलीस्टाइल टिप्स
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

गर्मियों के लिए ख़ास ये नायाब सफ़ेद लिबास
ज़रूर पढ़ें

गर्मियों के लिए ख़ास ये नायाब सफ़ेद लिबास

May 13, 2023
pooja-hegde
ज़रूर पढ़ें

इंडियन हो या वेस्टर्न पूजा हेगड़े के हर अंदाज़ पर आप कह उठेंगी- वाह!

January 3, 2023
हल्की हो या गहरी सभी को पसंद आती है फ़ैशन की गुलाबी कहानी
ज़रूर पढ़ें

हल्की हो या गहरी सभी को पसंद आती है फ़ैशन की गुलाबी कहानी

December 21, 2022
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum