• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home फ़ैशन न्यू ट्रेंड्स

आइफ़ा-2022 में बॉलिवुड अभिनेत्रियों के फ़ैशन लुक

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
June 6, 2022
in न्यू ट्रेंड्स, फ़ैशन
A A
आइफ़ा-2022 में बॉलिवुड अभिनेत्रियों के फ़ैशन लुक
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आप फ़ैशन की शौक़ीन हैं तो बॉलिवुड अभिनेत्रियों के फ़ैशन लुक्स को ज़रूर फ़ॉलो करती होंगी. यहां हम आपको हाल ही में अबु धाबी के यास आइलैंड में आयोजित हुए इंटरनैशल इंडियन फ़िल्म एकैडमी अवॉर्ड्स यानी आइफ़ा 2022 में शामिल हुई अभिनेत्रियों के लुक्स दिखा रहे हैं. ताकि आप अपने फ़ैशन स्टाइल को और आकर्षक बना सकें, आपको अपने लिए आइडियाज़ मिल सकें. तो आइए, नज़र डालते हैं…

 

यह आइफ़ा अवॉर्ड्स का 22वां वर्ष था और बॉलिवुड के इस अवॉर्ड फ़ंक्शन में दिए जाने वाले कई पुरस्कारों के बीच सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जहां कृति सैनन को फ़िल्म मिमी के लिए दिया गया, वहीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब विक्की कौशल को फ़िल्म सरदार उधम सिंह के लिए दिया गया. ग्लैमर के लिए जाने जाने वाले इस अवॉर्ड फ़ंक्शन में शामिल कुछ बॉलिवुड अभिनेत्रियों के लुक्स हम यहां आपके लिए प्रस्तुत कर रहे हैं.

नरगिस फ़ाख़री ने अपने आइफ़ा लुक को इन्स्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा है- अबू धाबी में आइफ़ा के लिए महान कलाकारों का अद्भुत प्रदशर्न. एक ख़ूबसूरत रात. सभी नॉमिनीज़ और विजेताओं को बधाई. नरगिस ने इस अवसर पर दुबई के क्लोदिंग ब्रैंड माइकल सिंको का आउटफ़िट पहना था. उनके लुक को स्टाइल किया था सेलेब्रिट स्टाइलिस्ट आलिया अर रुफ़ाई ने.

इन्हें भीपढ़ें

ananya-pandey

शादियों के लिए हल्के रंगों के लहंगे के विकल्प

April 9, 2024
जब ब्राइडल लुक के लिए चुनना हो ईयरिंग्स

जब ब्राइडल लुक के लिए चुनना हो ईयरिंग्स

January 16, 2024
आप भी ख़रीदना चाहती हैं रेडी टू वेयर साड़ी? तो इन टिप्स पर ध्यान दें

आप भी ख़रीदना चाहती हैं रेडी टू वेयर साड़ी? तो इन टिप्स पर ध्यान दें

August 25, 2023
sonali-bendre

ईयरिंग्स पसंद हैं? तो सोनाली बेंद्रे के इन लुक्स पर नज़र ज़रूर डालिए

June 26, 2023


सारा अली ख़ान ने डिज़ाइनर फ़राज़ मनन का डिज़ाइन किया हुआ आउटफ़िट पहना है और उनके इस लुक को स्टाइल किया है सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट तान्या घावरी ने.



बेस्ट ऐक्ट्रेस का खिताब जीतने वाली कृति सैनन का यह आउटफ़िट दुबई के क्लोदिंग ब्रैंड माइकल सिंको का है. अवॉर्ड पाने के बाद उन्होंने लिखा है-सपने सच होते हैं. बस आपको इन्हें पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होती है और कभी भी उन पर भरोसा करना न छोड़ें. मुझे बेस्ट ऐक्ट्रेस का अवॉर्ड पाने में आठ साल का समय लगा, लेकिन मैं मिमी के लिए यह अवॉर्ड पा कर ख़ुश हूं- यह एक ऐसी फ़िल्म है, जो मेरे लिए हमेशा ख़ास रहेगी! वहीं यह बताना भी ज़रूरी है कि कृति को यह अवॉर्ड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के हाथों दिलवाया गया.



नोरा फ़तेही ने इस नीले रंग के ख़ूबसूरत आउटफ़िट में समारोह में शिरक़त की. उनका आउटफ़िट माइकल सिंको का है.



जैक्लिन फ़र्नांडिस ने फ़ाल्गुनी ऐंड शेन पीकॉक की सफ़ेद रंग की झीनी व सुंदर सी साड़ी में इस समारोह में भाग लिया. उनके इस लुक को स्टाइल किया था सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट चांदनी वहाबी ने.



अनन्या पांडे ने अपने इस लुक को पोस्ट करते हुए लिखा है- मेरा पहला साड़ी मोमेंट और इसे मेरा पसंदीदा तो होना ही चाहिए. उन्होंने मनीष मल्होत्रा की साड़ी पहनी थी और उनके इस लुक को स्टाइल किया था सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट तान्या घावरी ने.



अमृता अगरवाल के इस आउटफ़िट में तमन्ना भाटिया बेहद सुंदर व स्टाइलिश नज़र आ रही हैं. तमन्ना के इस लुक को सेलेब्रिट स्टाइलिस्ट शालीना नाथानी ने क्रिएट किया था. आपको बता दें कि विक्की कौशल को बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड तमन्ना भाटिया के हाथों ही दिलवाया गया था.

फ़ोटो: इन्स्टाग्राम

Tags: आइफ़ा-2022फ़ैशन ट्रेंड्सफ़ैशन लुक्सफ़ैशन स्टाइल
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

गर्मियों के लिए ख़ास ये नायाब सफ़ेद लिबास
ज़रूर पढ़ें

गर्मियों के लिए ख़ास ये नायाब सफ़ेद लिबास

May 13, 2023
pooja-hegde
ज़रूर पढ़ें

इंडियन हो या वेस्टर्न पूजा हेगड़े के हर अंदाज़ पर आप कह उठेंगी- वाह!

January 3, 2023
हल्की हो या गहरी सभी को पसंद आती है फ़ैशन की गुलाबी कहानी
ज़रूर पढ़ें

हल्की हो या गहरी सभी को पसंद आती है फ़ैशन की गुलाबी कहानी

December 21, 2022
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum