• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home फ़ैशन न्यू ट्रेंड्स

जित देखूं तित लाल, उतरता ही नहीं है लाल रंग का ख़ुमार

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
March 23, 2022
in न्यू ट्रेंड्स, फ़ैशन
A A
जित देखूं तित लाल, उतरता ही नहीं है लाल रंग का ख़ुमार
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आप भी लाल रंग की मुरीद हैं तो आप इस समय सही आलेख पढ़ रही हैं. पिछले दिनों कुछ बॉलिवुड अभिनेत्रियां लाल लिबास में नज़र आईं, हमने सोचा कि आपको उनकी ड्रेसेस का जायज़ा लेना चाहिए, ताकि यदि आप लाल रंग की ड्रेस ख़रीदने का सोच रही हों तो आपको कुछ नए आइडियाज़ मिलें.

जी नहीं, इससे ज़्यादा देर हम आपको रोकने नहीं वाले. तो सीधे डालिए नज़र लाल लिबास में ख़ूबसूरत नज़र आती इन बिंदास बालाओं पर

इन्हें भीपढ़ें

ananya-pandey

शादियों के लिए हल्के रंगों के लहंगे के विकल्प

April 9, 2024
जब ब्राइडल लुक के लिए चुनना हो ईयरिंग्स

जब ब्राइडल लुक के लिए चुनना हो ईयरिंग्स

January 16, 2024
आप भी ख़रीदना चाहती हैं रेडी टू वेयर साड़ी? तो इन टिप्स पर ध्यान दें

आप भी ख़रीदना चाहती हैं रेडी टू वेयर साड़ी? तो इन टिप्स पर ध्यान दें

August 25, 2023
sonali-bendre

ईयरिंग्स पसंद हैं? तो सोनाली बेंद्रे के इन लुक्स पर नज़र ज़रूर डालिए

June 26, 2023

परिणीति चोपड़ा हाल ही में जेड (मोनिका ऐंड करिश्मा) के इस सुंदर से लाल रंग के आउटफ़िट में नज़र आईं. उनके इस लुक की स्टाइलिस्ट हैं तान्या घावरी और उन्होंने अनमोल व गहना ज्वेलर्स की ज्वेलरी पहनी हुई है. लाल रंग तो यूं भी अपने आप में एक स्टाइल स्टेटमेंट है!

शांतनु ऐंड निखिल के इस लाल रंग के लिबास में सान्या मल्होत्रा की ख़ूबसूरती देखते ही बनती है. उनके इस लुक की स्टाइलिस्ट हैं सुकृति ग्रोवर. सान्या ने करिश्मा जूलरी की ज्वेलरी पहनी है. पर लाल रंग के साथ एक अच्छी बात यह भी है कि ज्वेलरी पर आपका उतना ध्यान ही नहीं जाता, है ना!

आलिया भट्ट ने मैग्डा बट्रिम की लाल रंग की अधिकता वाले फ़्लोरल प्रिंट्स से सजी, जो ड्रेस पहनी है, उस पर हमार तो दिल ही आ गया. और आपका? आलिया के इस लुक को सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट लक्ष्मी लहर ने तैयार किया है. आप अपने लिए इस तरह के लाल रंग की अधिकता वाले फ़्लोरल प्रिंट्स भी चुन सकती हैं.

मैग्डा बट्रिम की ही इस रेड कलर की शॉर्ट ड्रेस में अनन्या पांडे बेहद ग्लैमरस लग रही हैं. उनके इस क़ातिलाना लुक की स्टाइलिस्ट भी लक्ष्मी लहर ही हैं. इस तरह की रेड ड्रेस पहनें तो आपको बहुत हल्की-सी ज्वेलरी का चुनाव करना चाहिए, क्योंकि इसका लाल रंग ख़ुद ब ख़ुद आपको भीड़ से अलग ला खड़ा करेगा.

जैक्लिन फ़र्नांडिज़ ने गौरी ऐंड नयनिका की रेड कलर की ड्रेस पहनी है, जो काले रंग के फूलों से सजी है. जैक्लिन के इस लुक को स्टाइल किया है सेलेब्रेटी स्टाइलिस्ट चांदनी वहाबी ने. अब आप ख़ुद ही देखिए कि इस रंग ने जैक्लिन की सुंदरता को कितना उभार दिया है.

पूजा हेगड़े ने ब्रिटिश लग्ज़री विमेन वेयर ब्रैंड साफ़िया का आउटफ़िट पहना है. लाल रंग का यह शेड बेहद उम्दा है, जो गर्मियों में भी कूल नज़र आएगा. पूजा के इस लुक को सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट तान्या घावरी ने स्टाइल किया है.

फ़ोटो: इन्स्टाग्राम

Tags: Choose Yourself Red Color DressesmaroonRed Color DressesRed Dressesअपने लिए चुनें लाल रंग की ड्रेसेसलाल रंगलाल रंग की ड्रेसेसलाल लिबास
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

गर्मियों के लिए ख़ास ये नायाब सफ़ेद लिबास
ज़रूर पढ़ें

गर्मियों के लिए ख़ास ये नायाब सफ़ेद लिबास

May 13, 2023
pooja-hegde
ज़रूर पढ़ें

इंडियन हो या वेस्टर्न पूजा हेगड़े के हर अंदाज़ पर आप कह उठेंगी- वाह!

January 3, 2023
हल्की हो या गहरी सभी को पसंद आती है फ़ैशन की गुलाबी कहानी
ज़रूर पढ़ें

हल्की हो या गहरी सभी को पसंद आती है फ़ैशन की गुलाबी कहानी

December 21, 2022
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum