• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home फ़ैशन न्यू ट्रेंड्स

त्यौहार: परंपरा और परिधान वही, पर जश्न का अंदाज़ नया

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
November 8, 2021
in न्यू ट्रेंड्स, फ़ैशन
A A
त्यौहार: परंपरा और परिधान वही, पर जश्न का अंदाज़ नया
Share on FacebookShare on Twitter

साड़ी एक ऐसा परिधान, जिसे आजकल की युवतियां और महिलाएं भी, ख़ासतौर पर कामकाजी, फ़ेस्टिव सीज़न में पहनना ज़रूर पसंद करती हैं. हो भी क्यों न? यह एक ऐसा लिबास है, जो हर महिला को गरिमापूर्ण सुंदरता से सजा देता है. इस दिवाली कई बॉलिवुड दीवाज़ भी अलग-अलग रंगों और साज-सज्जा वाली साड़ी में नज़र आईं. यहां देखिए उनकी एक झलक, ताकि यदि आप भी अपनी वॉर्ड्रोब में साड़ियों की संख्या में इजाफ़ा करने का मन बना रही हों तो आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स के क्लू मिल सकें.

पेस्टल पिंक कलर की जिस साड़ी में कट्रीना कैफ़ दिवाली पर ग़ज़ब ढा रही थीं, वो मनीष मल्होत्रा की डिज़ाइन की हुई शिफ़ॉन साड़ी है. इसके साथ उन्होंने मनीष मल्होत्रा और आम्रपाली की ज्वेलरी पहनी है. अक्सर दिवाली पर गहरे रंगों की साड़ी पहनने का चलन है, पर यहां कट्रीना ने पेस्टल रंग की साड़ी का चुनाव किया है.

इन्हें भीपढ़ें

ananya-pandey

शादियों के लिए हल्के रंगों के लहंगे के विकल्प

April 9, 2024
जब ब्राइडल लुक के लिए चुनना हो ईयरिंग्स

जब ब्राइडल लुक के लिए चुनना हो ईयरिंग्स

January 16, 2024
आप भी ख़रीदना चाहती हैं रेडी टू वेयर साड़ी? तो इन टिप्स पर ध्यान दें

आप भी ख़रीदना चाहती हैं रेडी टू वेयर साड़ी? तो इन टिप्स पर ध्यान दें

August 25, 2023
sonali-bendre

ईयरिंग्स पसंद हैं? तो सोनाली बेंद्रे के इन लुक्स पर नज़र ज़रूर डालिए

June 26, 2023

जान्हवी कपूर ने भी लीक से हटकर पिस्ता ग्रीन कलर की ख़ूबसूरत मिरर वर्क वाली साड़ी का चुनाव किया है. उनकी यह साड़ी मनीष मल्होत्रा की कस्टम-मेड माइएमएमसाड़ी रेंज की साड़ियों में से एक है. उनकी ज्वेलरी रेनू ओबेरॉय और राज़वाडा ज्वेलरी की है. अब आप ही देखिए परंपरा है त्यौहार की, परिधान है पारंपरिक, लेकिन इसके रंगों के चुनाव के चलते जश्न मनाने का अंदाज़ नया ही तो कहा जाएगा, है ना?

गोल्डन बॉर्डर वाली सादी काले रंग की साड़ी और उस पर बॉर्डर से मेल खाता हुआ स्टाइलिश ब्लाउज़. यह भी त्यौहार पर पहना जानेवाला पारंपरिक काम्बिनेशन नहीं है, लेकिन मृणाल ठाकुर इस कॉम्बिनेशन में बहुत ही सुंदर नज़र आ रही हैं. मृणाल ने पुनीत बालना की साड़ी और नारायण ज्वेल्स की ज्वेलरी पहनी है. यदि आपको एक्सपेरिमेंट्स पसंद हैं तो यह लुक अपनाने जैसा है.

प्लेन साड़ी के साथ कलर ब्लॉकिंग की तर्ज पर मलाइका अरोरा ने अपनी साड़ी की बॉर्डर से मेल खाता स्टाइलिश ब्लाउज़ पहना है. उनकी साड़ी और ऐक्सेसरीज़ दोनों ही मनीष मल्होत्रा वर्ल्ड के हैं. मलाइका को तो जाना ही अपने अलहदा अंदाज़ के लिए जाता है. अब हमें नहीं लगता कि इसके आगे कुछ कहे जाने की ज़रूरत है.

जैक्लिन फ़र्नांडिस ने पूरी तरह से पारंपरिक रंगों का चयन किया है और उनका हेयरस्टाइल तो ऐसा है कि जिस पर किसी का भी दिल आ जाए.अपनी यह फ़ोटो इन्स्टग्राम पर पोस्ट करते हुए उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं. उनकी साड़ी एकाया वाराणसी की है और ज्वेलरी करिश्मा जूलरी व क्यूरिओ कॉटेज की.

दिवाली मनानी हो या फिर कोई और त्यौहार जेनेलिया डिसूज़ा की मुस्कान ही इसके लिए काफ़ी है, लेकिन उनकी साड़ी की इस चॉइस पर तो हमारा दिल ही आ गया है. क्लोदिंग ब्रैंड अनाविला की इस ऑफ़ वाइट साड़ी में, जो पेस्टल रंगों के सुंदर तालमेल वाले फ़्लोरल प्रिंट्स से सजी है, जेनलिया कमाल की लग रही हैं. अब आप ही कहिए कि ये साड़ी ‘कुछ हटकर’ होने के साथ-साथ बेहद उम्दा है कि नहीं? उन्होंने इस फ़ोटो को इन्स्टग्राम पर पोस्ट करते हुए सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं.

संजना सांघी ने रॉ मैंगो की पेस्टल ब्लू साड़ी पहनी है, जिसकी बॉर्डर फ़ेस्टिविटीज़ को जमकर उभार दे रही है. इस साड़ी के साथ उन्होंने श्री पारामनी ज्वेल्स की ज्वेलरी पहनी है. लीक से हटकर पहना गया यह रंग और उसे पहनने का संजना का अंदाज़ निराला भी है और कॉपी करने जैसा भी.

फ़ोटो: इन्स्टाग्राम

Tags: different saree lookdifferent sari looknew style of wearing sareenew trends of sareeof Bollywood actressesSareesaree lookSariSari Lookselection of new colorsthis is how Bollywood divas appeared on Diwaliअलहदा साड़ी लुकदिवाली पर यूं नज़र आईं बॉलिवुड दीवाज़नए रंगों के चुनावबॉलिवुड अभिनेत्रियों के साड़ी लुकसाड़ीसाड़ी के नए ट्रेंड्ससाड़ी पहनने का नया अंदाज़साड़ी लुक
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

गर्मियों के लिए ख़ास ये नायाब सफ़ेद लिबास
ज़रूर पढ़ें

गर्मियों के लिए ख़ास ये नायाब सफ़ेद लिबास

May 13, 2023
pooja-hegde
ज़रूर पढ़ें

इंडियन हो या वेस्टर्न पूजा हेगड़े के हर अंदाज़ पर आप कह उठेंगी- वाह!

January 3, 2023
हल्की हो या गहरी सभी को पसंद आती है फ़ैशन की गुलाबी कहानी
ज़रूर पढ़ें

हल्की हो या गहरी सभी को पसंद आती है फ़ैशन की गुलाबी कहानी

December 21, 2022
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum