• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home फ़ैशन न्यू ट्रेंड्स

पारंपरिक लुक की जान है लहंगा, यहां डालिए कुछ पैटर्न्स पर नज़र

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
April 4, 2022
in न्यू ट्रेंड्स, फ़ैशन
A A
पारंपरिक लुक की जान है लहंगा, यहां डालिए कुछ पैटर्न्स पर नज़र
Share on FacebookShare on Twitter

चाहे कोई पारंपरिक समारोह हो या फिर शादी महिलाओं के लिए लहंगा एक ख़ास जगह रखता है. ऐसे अवसरों के लिए यदि आप भी सही लहंगे की तलाश में हैं तो यहां आपको लहंगे के कई विकल्प देखने को मिलेंगे. या तो आप इनमें से कोई चुन सकती हैं या फिर इन्हें देखकर अपना ख़ुद का नया स्टाइल डिज़ाइन कर या करवा सकती हैं. तो बिना देर किए डालिए नज़र लहंगे के इन ऑप्शन्स पर, जिन्हें पहने बॉलिवुड तारिकाएं पिछले दिनों इठलाती नज़र आईं.

आलिया भट्ट का ये ख़ूबसूरत सा सफ़ेद और गुलाबी रंगों से सजा लहंगा है ना दिल आ जाने जैसा? बटरफ़्लाय ब्लाउज़ और थ्री डी एम्ब्रॉयडरी वाले इस शेडेड ट्यूल लहंगे पर सीक्विन और ऐक्रेलिक्स का काम किया गया है. यह लहंगा पापा डोंट प्रीच, शुभिका के कलेक्शन से है और आलिया के इस लुक को स्टाइल किया है सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट लक्ष्मी लहर ने.

इन्हें भीपढ़ें

ananya-pandey

शादियों के लिए हल्के रंगों के लहंगे के विकल्प

April 9, 2024
जब ब्राइडल लुक के लिए चुनना हो ईयरिंग्स

जब ब्राइडल लुक के लिए चुनना हो ईयरिंग्स

January 16, 2024
आप भी ख़रीदना चाहती हैं रेडी टू वेयर साड़ी? तो इन टिप्स पर ध्यान दें

आप भी ख़रीदना चाहती हैं रेडी टू वेयर साड़ी? तो इन टिप्स पर ध्यान दें

August 25, 2023
sonali-bendre

ईयरिंग्स पसंद हैं? तो सोनाली बेंद्रे के इन लुक्स पर नज़र ज़रूर डालिए

June 26, 2023

नरगिस फ़ाखरी ने जेड (मोनिका ऐंड करिश्मा) का पर्पल कलर का बेहद नाज़ुक दिखने वाला लहंगा पहना हुआ है. इस तरह का लहंगा आजकल के मौसम के मिज़ाज के अनुरूप है. आजकल ऐसे रंगों के चयन को वरीयता दी जा रही है. नरगिस के इस लुक को स्टाइल किया है, सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट शालीना नाथानी ने.

डिज़ाइनर्स फ़ाल्गुनी ऐंड शेन पीकॉक के कलेक्शन से कियारा अडवाणी ने इस आकर्षक पीले रंग के लहंगे का चुनाव किया है. यह रंग शुभ भी माना जाता है और पारंपरिक अवसरों पर अलहदा भी नज़र आता है. आप इस तरह के ‘थोड़ हट के’ वाले रंगों का चुनाव भी कर सकती हैं. कियारा के इस लुक को संवारा है सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट लक्ष्मी लहर ने.

श्रद्धा कपूर ने डिज़ाइनर अनीता डोंगरे के कलेक्शन से सफ़ेद रंग के इस लहंगे का चुनाव किया है. सफ़ेद रंग तो ऐसा है, जो किसी भी अवसर के लिए उपयुक्त होता है, ख़ासतौर पर जब मौसम गर्म और उमसभरा हो. आप अपने वॉर्ड्रोब में एक सफ़ेद पारंपरिक परिधान ज़रूर रखें और वह लहंगा हो तो कहना ही क्या!

मालविका मोहनन का डल पिंक कलर का यह लहंगा हमें तो बेहद पसंद आया. मौसम मे अनुरूप रंग और बहुत भारी काम भी नहीं. दरअसल, इस लहंगे में डिज़ाइनर ने सलीके और सजीले होने के बीच बेहतरीन संतुलन साधा है. क्लोदिंग ब्रैंड वाणी वत्स के कलेक्शन का यह लहंगा किसी भी पारंपरिक समारोह के लिए बेहतरीन है. मालविका के लुक को स्टाइल किया है सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट प्रणित शेट्टी ने.

कीर्ति सुरेश ने आंखों को सुकून देने वाले दो रंगों हरे और सफ़ेद के तालमेल वाला यह ख़ूबसूरत सा लहंगा पहना है, जो हमें बेहद पसंद आया. दरअसल इस मौसम में ऐसे रंगों का चुनाव पहनने वाले के साथ-साथ देखने वाले की आंखों को भी ताज़गी का एहसास दिलाता है. कीर्ति का लहंगा डिज़ाइनर मिश्रु के कलेक्शन से है. उनके इस लुक की स्टाइलिस्ट हैं अर्चा मेहता.

फ़ोटो: इन्स्टाग्राम

Tags: Fashionin trendslatest lehenga designslehengalehenga looklehenga patternslehenga selectionow aflatoonthese lehenga are in trendtraditional lookइन ट्रेंड्सओए अफलातूनट्रेंड में हैं ये लहंगेपारंपरिक लुकफ़ैशनलहंगालहंगा लुकलहंगेलहंगे का चयन हुआ आसानलहंगे का चुनावलहंगे के पैटर्न्सलहंगे के लेटेस्ट डिज़ाइन्स
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

गर्मियों के लिए ख़ास ये नायाब सफ़ेद लिबास
ज़रूर पढ़ें

गर्मियों के लिए ख़ास ये नायाब सफ़ेद लिबास

May 13, 2023
pooja-hegde
ज़रूर पढ़ें

इंडियन हो या वेस्टर्न पूजा हेगड़े के हर अंदाज़ पर आप कह उठेंगी- वाह!

January 3, 2023
हल्की हो या गहरी सभी को पसंद आती है फ़ैशन की गुलाबी कहानी
ज़रूर पढ़ें

हल्की हो या गहरी सभी को पसंद आती है फ़ैशन की गुलाबी कहानी

December 21, 2022
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum