• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home फ़ैशन न्यू ट्रेंड्स

त्यौहारों के मौसम में शरारा सेट्स को अपनी वॉर्ड्रोब का हिस्सा बनाएं

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
August 30, 2022
in न्यू ट्रेंड्स, फ़ैशन
A A
त्यौहारों के मौसम में शरारा सेट्स को अपनी वॉर्ड्रोब का हिस्सा बनाएं
Share on FacebookShare on Twitter

हम तो पूरे साल ही फ़ैशन पर नज़र बनाए रखते हैं, लेकिन त्यौहार का मौसम आते ही और चौकन्ना हो जाना पड़ता है, क्योंकि त्यौहारों के आने पर फ़ैशन ट्रेड्स को समझने के कई मौक़े मिलते हैं. अब देखिए, शरारा सेट इन दिनों बेहद पसंद किया जा रहा है और हम यदि आपको इसके बारे में न बताएं तो भला हमें चैन कैसे पड़े? तो आइए, देख लेते हैं किस तरह के शरारा सेट इन दिनों चलन में हैं.

 

त्यौहारों का मौसम वॉर्ड्रोब अपडेट का ऐसा समय होता है, जैसे- मौक़ा भी है और दस्तूर भी. इन दिनों कई तरह की सेल भी चल रही है. इसका फ़ायदा उठाते हुए अपनी अल्मारी में ऐसे कपड़ों को जगह दें, जो पारंपरिक भी हैं और मॉडर्न टच लिए हुए भी. केप वाले शरारा सेट्स इसी कैटेगरी में आते हैं. तो देखिए ये फ़ैशन लुक्स और यदि आपको कोई लुक पसंद आए तो उसे अपनाइए भी.

इन्हें भीपढ़ें

ananya-pandey

शादियों के लिए हल्के रंगों के लहंगे के विकल्प

April 9, 2024
जब ब्राइडल लुक के लिए चुनना हो ईयरिंग्स

जब ब्राइडल लुक के लिए चुनना हो ईयरिंग्स

January 16, 2024
आप भी ख़रीदना चाहती हैं रेडी टू वेयर साड़ी? तो इन टिप्स पर ध्यान दें

आप भी ख़रीदना चाहती हैं रेडी टू वेयर साड़ी? तो इन टिप्स पर ध्यान दें

August 25, 2023
sonali-bendre

ईयरिंग्स पसंद हैं? तो सोनाली बेंद्रे के इन लुक्स पर नज़र ज़रूर डालिए

June 26, 2023

केप वाले इस शरारा सेट में सारा अली ख़ान लग रही हैं न जैसे किस ख़ास अवसर के लिए तैयार हों? अर्पिता मेहता के कलेक्शन के इस शरारा सेट को देखकर आप समझ ही गई होंगी कि केप इसे कितना सुंदर लुक देता है. सारा के इस लुक को सेलेब्रिटी फ़ैशन स्टाइलिस्ट करिश्मा शेख ने तैयार किया है.

कृति का केप वाला शरारा सेट डिज़ाइनर रितिका मीरचंदानी के कलेक्शन से है. उनके इस लुक को सेलेब्रटी स्टाइलिस्ट सुकृति ग्रोवर ने स्टाइल किया है. लाल रंग अपने आप में त्यौहार जैसा महसूस कराता है और उस पर यदि इतना बारीक़ काम किया हुआ पारंपरिक परिधान ही लाल रंग का हो तो उत्सव की रौनक बढ़ जाती है.

डिज़ाइनर अर्पिता मेहता के कलेक्शन के इस शोख़ पीले रंग के शरारा सेट में अनन्या पांडे ऊर्जा से भरी नज़र आ रही हैं. अनन्या के इस लुक को सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट मीगन कॉन्सेसिओ ने स्टाइल किया है. त्यौहारों के मौसम इस तरह के ब्राइट कलर्स माहौल के अनुरूप लगते हैं. यदि आप ब्राइट कलर्स नहीं पहनती हैं तो भी एक बार इन्हे ट्राइ करना तो बनता है!

वाणी कपूर ने जो सफ़ेद रंग का आउटफ़िट यहां पहना है उसका पैंट्स शांतनु निखिल के कलेक्शन है, जो अपने डिज़ाइन के चलते शरारा की तरह नज़र आ रहा है. यदि आप शरारा में इन्वेस्ट न करते हुए भी शरारा पहनने का आनंद लेना चाहती हैं तो इस तरह के पैंट्स में निवेश कर सकती हैं. वाणी के इस लुक को सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट चांदनी मेहता ने तैयार किया है.

फ़ोटो: इन्स्टाग्राम

Tags: केप वाले शरारा सेटफ्रिल वाला शराराशरारा सेट
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

गर्मियों के लिए ख़ास ये नायाब सफ़ेद लिबास
ज़रूर पढ़ें

गर्मियों के लिए ख़ास ये नायाब सफ़ेद लिबास

May 13, 2023
pooja-hegde
ज़रूर पढ़ें

इंडियन हो या वेस्टर्न पूजा हेगड़े के हर अंदाज़ पर आप कह उठेंगी- वाह!

January 3, 2023
हल्की हो या गहरी सभी को पसंद आती है फ़ैशन की गुलाबी कहानी
ज़रूर पढ़ें

हल्की हो या गहरी सभी को पसंद आती है फ़ैशन की गुलाबी कहानी

December 21, 2022
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum