• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home लाइफ़स्टाइल

एसी में ज़्यादा समय बिताने से हो सकती हैं ये सेहत संबंधी समस्याएं

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
April 6, 2022
in लाइफ़स्टाइल, होम डेकोर-अप्लाएंसेस
A A
एसी में ज़्यादा समय बिताने से हो सकती हैं ये सेहत संबंधी समस्याएं
Share on FacebookShare on Twitter

गर्मी और उमस के मौसम में हमें पता है कि आप घर से निकल कर जल्द से जल्द कार तक पहुंचना चाहते हैं, ताकि कार का एसी गर्मी से कुछ सुकून दे सके. इसके बाद ऑफ़िस में एसी रूम/कैबिन में बैठते हैं और शाम को लौटकर घर पर फिर एसी कमरे में क़ैद हो जाते हैं. गर्मी इतनी होती है कि ऐसा करना ही पड़ता है. लेकिन जिस तरह किसी भी चीज़ की अति अच्छी नहीं होती, वही बात एसी के इस्तेमाल के साथ भी लागू होती है. यहां हम आपको बता रहे हैं, एसी के ज़्यादा इस्तेमाल से होने वाली सेहत से जुड़ी आम समस्याओं के बारे में.

 

गर्मियों के मौसम में हम में से कई लोग चाह कर भी एसी का इस्तेमाल कम नहीं कर पाते. बावजूद इसके कि सुबह और शाम के वक़्त मौसम थोड़ा बेहतर हो जाता है, हम एसी में ही रहे आना चाहते हैं. पर जब आप इस बारे में जानेंगे कि एसी में ज़रूरत से ज़्यादा समय बिताने से आपकी सेहत को क्या नुक़सान पहुंच रहे हैं तो हमें यक़ीन है कि आप इसके इस्तेमाल के समय को कम करेंगे. साथ ही, उन सावधानियों का भी पालन करेंगे, जो आपको सेहत से संबंधित इसके संभावित ख़तरों से बचा सकती हैं.

इन्हें भीपढ़ें

Butterfly

तितलियों की सुंदरता बनाए रखें, दुनिया सुंदर बनी रहेगी

October 4, 2024
Bird_Waching

पर्यावरण से प्यार का दूसरा नाम है बर्ड वॉचिंग

September 30, 2024
वॉल ऑफ़ चाइना देखना अलग अनुभव था!

वॉल ऑफ़ चाइना देखना अलग अनुभव था!

December 11, 2023
यूं समझिए जैसे रोशनी का शहर है शंघाई

यूं समझिए जैसे रोशनी का शहर है शंघाई

December 8, 2023

डीहाइड्रेशन
एक ऐसा कमरा या हॉल जहां एसी ऑन हो, वहां आपके शरीर में डीहाइड्रेशन उस कमरे की तुलना में ज़्यादा होता है, जहां एसी न हो. यदि एसी कमरे में मौजूद नमी की मात्रा को तेज़ी से कम कर रहा है तो आपको डीहाइड्रेशन होगा ही. क्या कभी ऐसे समय में जब एसी का तापमान बहुत कम रहा हो आपको बहुत ठंड लगने के साथ-साथ प्यास भी लगती है? यह डीहाइड्रेशन की वजह से ही होता है. अत: जब भी आपको लंबे समय तक एसी में बैठना हो समय-समय पर पानी पीते रहें और अपने शरीर में पानी पर्याप्त मात्रा में पहुंचाते रहें.

ड्राइनेस
जैसा कि हमने ऊपर भी बताया एसी ऑन होता है तो कमरे में मौजूद नमी को सोखता है, जिसकी वजह से आप डीहाइड्रेटेड महसूस करते हैं. लंबे समय तक यदि आप एसी वाले कमरे में रहते हैं तो आपकी त्वचा भी रूखी और पपड़ीदार हो जाती है. यह समस्या यहीं नहीं रुकती, क्योंकि रूखी त्वचा यानी ड्राइ स्किन में खुजली की समस्या पैदा हो जाती है. चूंकि एसी के लंबे एक्स्पोज़र से आपकी त्वचा रूखी होने लगती है तो नमी की कमी को पूरा करने के लिए त्वचा और तेल बनाने लगती है, जिसकी वजह से आपको मुहांसे भी हो सकते हैं. लंबे समय तक एसी में रहने की वजह से होने वाली यह ड्राइनेस केवल त्वचा तक ही सीमित नहीं रहती, बल्कि इससे आपकी आंखों की नमी में भी कमी आती है और आंखें भी ड्राइ हो जाती हैं. इन दिनों हम सभी लैपटॉप या डेस्कटॉप पर काम करते हैं तो ऐसे में आंखों के रूखेपन की यह समस्या गंभीर हो जाती है. इसके लिए आप आंखों के डॉक्टर से पूछ कर ऐसी आइ ड्रॉप ले सकते हैं, जो आंखों की नमी को बरक़रार रखे.

एलर्जीज़
लंबे समय तक एसी में रहने से नाक, गले और आंखों में एलर्जी की समस्या हो सकती है. और जिन लोगों को पहले से ही इस तरह की समस्या है, वह गंभीर रूप ले सकती है. आपको गले में खराश महसूस हो सकती है, नाक बंद रह सकती है या फिर नाक लगातार बहने की समस्या भी हो कती है. जिन लोगों को अस्थमा या एलर्जी की समस्या है, उन्हें और ज़्यादा परेशानी महसूस हो सकती है. एसी वाले बंद कमरे में रहने से आप बाहर के प्रदूषको यानी पलूटेंट्स से तो बच जाते हैं, लेकिन यदि एसी को सही तरह से मेंटेन नहीं किया जा रहा है, ठीक तरह से साफ़-सफ़ाई नहीं की जा रही है तो एलर्जी की समस्या बहुत बढ़ सकती है.

सिरदर्द और सुस्ती
लंबे समय तक एसी में रहने की वजह से आपको सिरदर्द या फिर माइग्रेन की समस्या भी हो सकती है. इस सरदर्द का कारण डीहाइड्रेशन होता है, जिसे अक्सर हम नज़रअंदाज़ कर जाते हैं. जब हम लंबे समय तक एसी में होते हैं तो पानी पीने का ख़्याल ज़रूर रखना चाहिए. इसके अलावा एसी से निकल कर तुरंत बाहर जाना और बाहर से आकर तुरंत एसी में चले जाने से शरीर में अचानक तापमान में बदलाव होता है, जिसकी वजह से भी आपको सिरदर्द हो सकता है. कई लोगों को अचानक आए तापमान के इस बदलाव की वजह से सुस्ती का एहसास होता है और उनकी प्रोडक्टिविटी कुछ समय के लिए घट सकती है.


तो कैसे किया जाए एसी का इस्तेमाल, ताकि सेहत पर बुरा असर न पड़े
यहां हम आपको एसी के इस्तेमाल का वह तरीक़ा बताने जा रहे हैं, जिससे आपकी सेहत को कम नुक़सान पहुंचे. तो इसके लिए:
1. धूप से आकर सीधे एसी में बैठने या फिर एसी से निकल कर सीधे धूप में जाने से बचें. एसी वाले कमरे से निकल कर कुछ समय के लिए सामान्य तापमान वाले कमरे में बैठें और फिर धूप में जाएं. इसी तरह धूप से आ रहे हैं तो कुछ देर सामान्य तापमान वाले हिस्से में बैठें, फिर एसी वाली जगह पर जाएं.
2. एसी वाले कमरे का तापमान 24 डिग्री से 22 डिग्री के बीच ही रखें.
3. यदि लंबे समय तक एसी वाली जगह पर बैठना है तो समय-समय पर पानी पीते रहें. ख़ुद को हाइड्रेटेड रखना बिल्कुल न भूलें.
4. यदि आपको किसी क़िस्म की एलर्जी है तो एसी के बिल्कुल सामने बैठने से बचें.
5. ड्राइ आइ की समस्या है तो आंखों के डॉक्टर से आइड्रॉप का प्रिस्क्रिप्शन लें.
6. सुबह और शाम का वह वक़्त जब गर्मी अधिक न हो एसी को ऑफ़ ही रखें.
7. रात को सोते समय एसी का टाइमर दो/तीन घंटे के लिए सेट करें. जैसे ही रूम हल्का ठंडा होगा आपको नींद आ जाएगी और इसके बाद जब एसी बंद होगा तो नींद में होने की वजह से आपको पता भी नहीं चलेगा.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: ACAC and healthAllergyContribution of AC in diseasesDry eyesdry skinDrynessExcessive use of ACGoing out of AC immediatelyHeadacheHealth problemsItchingItchy skinMigraineProblems caused by excessive use of ACStaying in AC for long timeएलर्जीएसीएसी और सेहतएसी का ज़्यादा उपयोगएसी के ज़्यादा इस्तेमाल से होनेवाली समस्याएंएसी से निकलकर तुरंत बाहर जानाखुजलीड्राइ स्किनत्वचा में खुजलीबीमारियों में एसी का योगदानमाइग्रेनरूखापनरूखी आंखेंलंबे समय तक एसी में रहनासिर दर्दसेहत संबंधी समस्याएं
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

आइए, चीन के हांग्ज़ोउ शहर की सैर पर चलें
ट्रैवल

आइए, चीन के हांग्ज़ोउ शहर की सैर पर चलें

December 7, 2023
पर्यटन पर ख़ूब जाइए, पर अपने कार्बन फ़ुटप्रिंट पर कसिए लगाम
ज़रूर पढ़ें

पर्यटन पर ख़ूब जाइए, पर अपने कार्बन फ़ुटप्रिंट पर कसिए लगाम

October 12, 2023
‘ईद-ए-मिलादुन नबी’ के तौर-तरीक़े क्यों बदल रहे हैं?
ज़रूर पढ़ें

‘ईद-ए-मिलादुन नबी’ के तौर-तरीक़े क्यों बदल रहे हैं?

September 27, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum