• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home रिलेशनशिप पैरेंटिंग

क्या आप बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करना चाहते हैं? यही है सही समय!

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
April 7, 2022
in पैरेंटिंग, रिलेशनशिप
A A
क्या आप बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करना चाहते हैं? यही है सही समय!
Share on FacebookShare on Twitter

तो आप भी उन लोगों में से हैं, जो अपने बच्चे का स्क्रीन टाइम कम करना चाहते हैं? हम आपसे कहना चाहते हैं कि यह काम करने के लिए यह सबसे उपयुक्त समय है. हाल ही में, बच्चों के स्कूल शुरू हो गए हैं. ऐसे में आप उनके लिए नए नियम और नए रूटीन सेट करेंगे तो वे इसे लेकर बहुत विरोध नहीं करेंगे. यहां हम आपको तीन से ग्यारह वर्ष तक के बच्चों के लिए स्क्रीन टाइम कम करने के व्यावहारिक तरीक़े सुझा रहे हैं.

 

जब हम बड़े हो रहे थे तो हमारे पास स्क्रीन के नाम पर केवल टीवी ही था. लेकिन आजकल के बच्चों के पास टीवी के अलावा स्मार्ट फ़ोन, टैबलेट्स, लैपटॉप्स और डेस्कटॉप्स मौजूद हैं. और यही नहीं, इसके साथ-साथ इंटरनेट पर गेम्स और सूचनाओं का ऐसा जाल है, जहां बच्चे घुसते चले जाते हैं और उनका स्क्रीन टाइम ज़रूरत से कहीं ज़्यादा हो जाता है. यह उनके विकास पर असर डाल सकता है. अत: यदि आप भी उन पैरेंट्स में से हैं जो अपने बच्चों के स्क्रीन टाइम को कम करना चाहते हैं तो इन सुझावों को अमल में लाएं:

इन्हें भीपढ़ें

multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

April 22, 2024
bhai-dooj_raksha-bandhan

भाई दूज पर विशेष: हिंदी साहित्य के चारों स्तंभ बंधे थे रेशम के धागे से

November 14, 2023
आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

November 8, 2023

स्क्रीन टाइम और स्क्रीन के इस्तेमाल को लेकर नियम बनाएं
अपने बच्चे के स्कूल टाइम और अपने काम/ऑफ़िस के समय को देखते हुए अपने घर के लिए स्क्रीन टाइम को लेकर नियम बनाएं, ताकि बच्चों को पता है कि हमारी स्क्रीन देखने की सीमा कितनी है. अपने घर के लिए इस तरह के नियम बनाते हुए आप वीकडेज़ और वीकेंड की दिनचर्या को ध्यान में रखें. सप्ताह का एक दिन ‘स्क्रीन फ्री’ रखा जा सकता है, जिसका पालन परिवार के हर सदस्य को करना होगा, जिसमें पैरेंट्स भी शामिल होंगे. क्योंकि कहते हैं न कि आप बच्चों को अपने उदाहरण से बहुत कुछ सिखा सकते हैं.
इसके अलावा यह भी तय किया जा सकता है कि गैजेट्स का इस्तेमाल बच्चे अपने कमरे में नहीं कर सकते. जब भी उन्हें स्क्रीन वाले गैजेट्स का इस्तेमाल करना हो, उन्हें कॉमन एरिया, जैसे- लिविंग रूम, डायनिंग रूम में ही इन गैजेट्स का इस्तेमाल करना होगा. नियम इस तरह के भी बनाए जा सकते हैं कि वे अपना होमवर्क करने के बाद, खेल के आने के बाद ही स्क्रीन देख सकते हैं. या फिर खाना खाते हुए, मेहमानों के आने पर वे स्क्रीन बिल्कुल नहीं देख सकते हैं.

रूटीन में स्क्रीन टाइम का कोटा तय करें
आप अपने बच्चों के लिए यह तय कर सकते हैं कि दिनभर में वे कुल मिलाकर केवल एक घंटे ही स्क्रीन देख सकते हैं. यह उन पर छोड़ दें कि वे दिन का कौन सा समय चुनते हैं, वे इस समय को दो भागों में बांट कर कुछ देखना चाहते हैं या टीवी या इंटरनेट पर कौन सा प्रोग्राम देखना चाहते हैं. यह तय कीजिए कि स्क्रीन के इस्तेमाल से पहले वे आपसे इजाज़त लेंगे. और समय का ध्यान रखते हुए, जब उनका समय ख़त्म होने वाला हो, उसके पांच या 10 मिनट पहले आप उन्हें बताइए कि अब केवल 10 मिनट बचे हैं, जिसके बाद आपको टीवी/फ़ोन/गेम बंद करना है.
यदि बच्चे इस बात से सहमत न हों तो अपने ऊपर भी सख़्ती कीजिए, उन्हें बताइए कि बच्चों के साथ-साथ आप बड़े भी वही रूटीन फ़ॉलो करेंगे (ज़ाहिर है, काम के अलावा!). और आप ख़ुद भी अपने स्क्रीन टाइम को कम कीजिए. जब वे आपको ऐसा करते देखेंगे तो वे भी ऐसा करेंगे.

इस रूटीन को अमल में लाएं
आपने जो भी रूटीन बनाया है, उसे अमल में लाएं. न ख़ुद कोई कोताही करें ना ही बच्चों को करने दें. वह समय जो स्क्रीन के लिए तय किया गया है, केवल उसी में स्क्रीन वाले किसी भी तरह के गैजेट का उपयोग करें. इसके अलावा यदि बच्चे आपसे गैजेट्स देने के लिए कहें तो उन्हें बिल्कुल न दें. दो-चार दिनों की सख़्ती के बाद उन्हें ख़ुद ब ख़ुद ऐसा करने की आदत हो जाएगी. पर जब तक उन्हें आदत न हो आपको उनका और अपना स्क्रीन टाइम बिल्कुल बनाए गए रूटीन के अनुसार रखना होगा.

बच्चों की हॉबीज़ बनाएं, उनके साथ खेलें
यदि आप ज़रा सी कोशिश करेंगे तो आपके बच्चे के भीतर कोई न कोई रुचि पैदा हो ही जाएगी. मसलन- पेंटिंग, ड्रॉइंग, सिंगिंग, आउटडोर गेम्स, इनडोर गेम्स, कुकिंग वगैरह. हर दिन थोड़ा समय उनकी हॉबीज़ के लिए रखें. आप उनके साथ खेल भी सकते हैं. चेस, कैरम जैसे इनडोर गेम्स या फिर बैडमिंटन, फ़ुटबॉल जैसे आउटडोर गेम्स. या फिर उन्हें कभी डॉक्टर, कभी प्लम्बर, कभी टीचर, कभी पुलिस तो कभी कोई और रोल निभाने कहें. इस तरह वे जान सकेंगे कि कितने तरह के प्रोफ़ेशन्स होते हैं. लोग किस-किस तरह के काम करते हैं और यह बात उनके जीवन में इन सभी लोगों के साथ अच्छी तरह पेश आने के काम भी आएगी. एक बार वे स्क्रीन्स से डिस्ट्रैक्ट हो कर इस ओर मुड़ गए तो न सिर्फ़ उनका स्क्रीन टाइम कम हो जाएगा, बल्कि उनकी आपके साथ बॉन्डिंग भी बढ़ेगी.

फ़ोटो: गूगल

Tags: 3 to 11 years oldBe strict about following rulesdivert attentionhow to reduce screen timehow to reduce screen time of childrenlearn firstMake hobbiesMake routineOye AflatoonParentingPlayrules CreateSchedule timescreen timestick to your point of viewways to reduce screen timeअपनी बात पर अडिग रहेंओए अफलातूनकैसे कम करें स्क्रीन टाइमखेलेंतीन से ग्यारह वर्ष की उम्रध्यान डाइवर्ट करेंनियम बनाएंनियमों के पालन को लेकर सख़्त रहेंपरवरिशपहले ख़ुद सीखेंपैरेंटिंगबच्चों का स्क्रीन टाइम यूं करें कमरूटीन बनाएंसमय तय करेंस्क्रीन टाइमस्क्रीन टाइम कम करने के तरीक़ेहॉबीज़ बनाएं
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

overly-strict-parents
ज़रूर पढ़ें

कहीं आप ज़रूरत से ज़्यादा सख़्त पैरेंट्स तो नहीं हैं?

October 30, 2023
बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!
ज़रूर पढ़ें

बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!

October 9, 2023
सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?
एक्सपर्ट सलाह

सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?

August 28, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum