• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home रिलेशनशिप प्यार-परिवार

यहां जानें ‘सेक्स्टिंग’ के बारे में जानें वे सभी बातें जो आपको मालूम होनी चाहिए

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
July 5, 2021
in प्यार-परिवार, रिलेशनशिप
A A
यहां जानें ‘सेक्स्टिंग’ के बारे में जानें वे सभी बातें जो आपको मालूम होनी चाहिए
Share on FacebookShare on Twitter

ये दुनिया स्मार्टफ़ोन आने के बाद से काफ़ी बदल गई है. और महामारी, स्मार्ट फ़ोन और इंटरनेट के कॉकटेल ने हमारे निजी रिश्तों और सेक्शुअल जीवन को भी बहुत हद तक प्रभावित किया है. पति-पत्नी हों या प्रेमी जोड़े या फिर सिर्फ़ अपनी ऊब मिटाने के लिए डेटिंग साइट्स पर जानेवाले टीनएजर युवक-युवतियां या वयस्क महिलाएं व पुरुष-सभी के बीच सेक्स्टिंग का चलन बढ़ा है. सेक्स्टिंग जहां आपके जीवन में प्रेम और आनंद का नया रंग घोल सकती है, वहीं ये आपके जीवन को तबाह करने में भी अपनी भूमिका निभा सकती है. आइए, सेक्स्टिंग को क़रीब से जानें…

यदि आपको यह नहीं पता कि सेक्स्टिंग क्या है तो हम आपको बता दें सेक्स+टेक्स्ट इन दो शब्दों को मिलाकर बने इस शब्द को इक्कीसवीं सदी की शुरुआत में ऑक्स्फ़ोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में जगह दी गई थी और इसका अर्थ है- किसी को मोबाइल फ़ोन के ज़रिए सेक्स से जुड़ी प्रकृति का मैसेज या फ़ोटो (और वर्तमान समय में वीडियो भी!) भेजना.

वर्ष 2011 में हुए एक सर्वे में पाया गया था कि युवा वयस्क जिनकी उम्र 20-26 वर्ष है, वे कभी न कभी सेक्स्ट भेज चुके होते हैं. यही नहीं सोशल नेटवर्किंग और डेटिंग साइट्स पर मौजूद दो तिहाई महिलाओं ने भी सेक्स्ट किया है, जबकि सेक्स्ट करने वाले पुरुषों की संख्या 50 फ़ीसदी ही है. सेक्स्टिंग के बारे में एक और दिलचस्प बात ये है कि महिलाएं, पुरुषों से कहीं ज़्यादा सेक्स्टिंग करती हैं. इस रिसर्च में पाया गया था कि 48% महिलाओं ने जबकि 45% पुरुषों ने कभी न कभी सेक्स्ट किया है.

इन्हें भीपढ़ें

multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

April 22, 2024
bhai-dooj_raksha-bandhan

भाई दूज पर विशेष: हिंदी साहित्य के चारों स्तंभ बंधे थे रेशम के धागे से

November 14, 2023
आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

November 8, 2023

वहीं वर्ष 2020 में साइंस जरनल प्लॉस वन (PLOS ONE) में छपे एक अध्ययन ‘मोबाइल सेक्स-टेक ऐप्स: हाउ यूज़ डिफ़र्स अक्रॉस ग्लेबल एरियाज़ ऑफ़ हाई ऐंड लो जेंडर इक्वैलिटी‘ के मुताबिक़, हमारे देश में मोबाइल फ़ोन पर डेटिंग ऐप्स का इस्तेमाल करने वाली महिलाओं में से 62% महिलाएं सेक्स्टिंग करती हैं. इनमें से 19% महिलाएं साथी की तलाश के लिए भी इन ऐप्स का इस्तेमाल करती हैं. इस सर्वे में 191 देशों की 1,30,885 महिलाओं ने भाग लिया था, जिसमें हमारे देश की 23,093 महिलाएं शामिल थीं.

हमारे देश में सेक्स्टिंग के क़ानूनी पहलू
यह बिल्कुल सही है कि हमारे दश में साइबर क्राइम की सूची में सेक्स्टिंग को जोड़ा गया है. हालांकि भारत में सेक्स्टिंग की कोई क़ानूनी परिभाषा नहीं है, लेकिन जिन कुछ शब्दों को साइबर क्राइम में शामिल किया गया है, उनमें मौजूद सेक्स्टिंग शब्द को-मोबाइल फ़ोन से सेक्शुल प्रकृति का मैसेज, तस्वीर, वीडियो या ईमेल भेजने, की तरह परिभाषित किया गया है. पर इसका यह क़तई मतलब नहीं है कि यह ग़ैरक़ानूनी है. दरअसल जब बात सेक्स की होती है तो ‘सहमति’ यानी कंसेंट वह सबसे महत्वपूर्ण बात है, जो इसे ग़ैरक़ानूनी होने से बचा ले जाती है.
सेक्स्टिंग का सीधा मतलब है, सेक्शुल प्रकृति की बातें करना. अब यदि दो लोगों के बीच सहमति से यह बातचीत होती है, सेक्शुअल मैसेज, फ़ोटो या वीडियो का आदान-प्रदान होता है तो कोई समस्या नहीं है. पर इसमें एक और नियम है कि ये सेक्स्टिंग केवल उन लोगों के बीच ही हो, जिनके बीच इसकी आपसी सहमति बनी है और यह सहमति देनेवाले/देनेवालों से इतर और कहीं प्रकाशित, प्रसारित न की जाए. यदि कोई व्यक्ति सहमति के उल्लंघन का आरोप लगाता है तो सहमति का उल्लंघन करने वाला व्यक्ति महिला हो या पुरुष, उसके ऊपर इन्फ़र्मेशन टेक्नॉलॉजी ऐक्ट, 2000, के तहत कार्रवाई हो सकती है. ऐसे प्रकरण में दोषी पाए जाने पर पांच से लेकर सात साल तक की जेल और 10 लाख रुपए तक जुर्माना या दोनों की सज़ा दी जा सकती है.

सेक्स्टिंग रिश्तों को नई ऊर्जा देने में कारगर है
सेक्स्टिंग, जिसके बारे में हम आपको यहां बता रहे हैं, उसका सीधा मतलब सहमति के साथ की जानेवाली सेक्स्टिंग से है. हालांकि हमारा समाज सेक्स्टिंग को हतोत्साहित करता है, लेकिन यह ग़ैरक़ानूनी नहीं है. यदि सहमति से सेक्स्टिंग को अपने जीवन में उतारा जाए तो यह रिश्तों पर सकारात्मक असर डालता है. रिश्ते में शामिल युवक-युवतियों और महिला-पुरुषों के आत्मविश्वास को बढ़ाता है. यदि आप भी सेक्स्टिंग करने की योजना बना रही/रहे हैं तो इन बातों का पूरा ध्यान रखें, ताकि यह आपके लिए पॉज़िटिव साबित हो.

* साथी को अच्छी तरह जाने बिना कभी नहीं
यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ सेक्स्टिंग के बारे में सोच रहे/रही हैं, जिन्हें आप नहीं जानते तो सावधान रहें. व्यक्तिगत जानकारियां न दें, फ़ोटोज़ न भेजें और साथ ही किसी ऐसे ऐप पर बातचीत करें, जहां बातचीत को सेव करने का कोई विकल्प न हो. अन्यथा यह मानकर चलें कि आप ख़ुद के लिए मुसीबत मोल ले रहे/रही हैं.

* सेक्स्टिंग करते समय न लें इमोजीज़ का सहारा
यदि आप रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए अपने साथी के साथ सेक्स्टिंग कर रहे/रही हैं तो इमोजीज़ की जगह ख़ुद को व्यक्त करने के लिए वाक्यों का ही इस्तेमाल करें. इसे बार-बार पढ़कर आपका साथी पुलकित हो सकता है. इस तरह आपके रिश्ते में गर्माहट आएगी.

* अब्रीविएशन्स से बचें
सेक्स्टिंग करते समय अजीबोग़रीब अब्रीविएशन्स न भेजें. कई बार ये मूड को बनाने की बजाय बिगाड़ने का काम करते हैं. हां, सामान्य अब्रीविएशन्स का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन इसे भी कम से कम करें.

* अपनी न्यूड इमेजेज़ कभी न भेजें
यदि आपका साथी भरोसेमंद है तो वो न्यूड इमेजेज़ की मांग करेगा ही नहीं. यदि कोई इसकी मांग करता है तो आप चौकन्ने हो जाएं. क्योंकि यदि किसी ने सहमति का उल्लंघन कर इन फ़ोटोज़ को वायरल कर दिया तो यह बात तो हम सभी समझते हैं कि किशोरियों, युवतियों, महिलाओं की न्यूड इमेजेज़ के वायरल होने से हमारे समाज को आज भी बहुत फ़र्क़ पड़ता है. पर यह न सोचें कि यदि आप पुरुष हैं तो न्यूड इमेज भेजने से कोई फ़र्क़ ही नहीं पड़ेगा. यदि इसे असहमति से भेजी गई इमेज साबित कर दिया गया तो आप भी सलाखों के पीछे होंगे.

नोट: इस आलेख में हम केवल सहमति से की जानेवाली सेक्स्टिंग की ही बात कर रहे हैं और हमारा उद्देश्य सेक्स्टिंग के बारे में सही जानकारी उपलब्ध कराना है. 

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: be careful while sextingcyber lawintercourserules of sextingsexsextingsexual relationshipsurvey on sextingwhat the law says on sextingइंटरकोर्ससाइबर लॉसेक्शुअल रिश्तेसेक्ससेक्स्टिंगसेक्स्टिंग करते समय रहें सावधानसेक्स्टिंग के नियमसेक्स्टिंग पर क्या कहता है क़ानूनसेक्स्टिंग पर सर्वे
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

overly-strict-parents
ज़रूर पढ़ें

कहीं आप ज़रूरत से ज़्यादा सख़्त पैरेंट्स तो नहीं हैं?

October 30, 2023
बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!
ज़रूर पढ़ें

बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!

October 9, 2023
सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?
एक्सपर्ट सलाह

सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?

August 28, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum