• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home रिलेशनशिप प्यार-परिवार

क्या लॉकडाउन में आपने सेक्शुअल रिश्तों को बेहतर बनाया? नहीं, तो अब बनाइए

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
June 3, 2021
in प्यार-परिवार, रिलेशनशिप
A A
क्या लॉकडाउन में आपने सेक्शुअल रिश्तों को बेहतर बनाया? नहीं, तो अब बनाइए
Share on FacebookShare on Twitter

लॉकडाउन हम सबके जीवन का पहला और बहुत ही बांधकर रख देने वाला अनुभव है. इससे हम सभी ख़ासे प्रभावित हुए हैं और इसके अधिकतर प्रभाव हमें सकारात्मक नज़र नहीं आते. पर एक सवाल यह भी है कि क्या हमने इसे सकारात्मक तरीक़े से देखने की कोशिश भी की? कम से कम सेक्शुअल रिश्तों के नज़रिए से जो पॉइन्ट्स हम आपको बताने जा रहे हैं, उन्हें पढ़ने के बाद आपको भी लगेगा कि सेक्शुअल रिश्तों को बेहतर बनाने का समय है यह लॉकडाउन.

लॉकडाउन में आप दोनों के पास ढेर सारा समय है और इसे साथ बिताते हुए आप एक-दूसरे से ही बोर महसूस करने लगे होंगे. पर कभी तो आपको ये भी लगा होगा कि ये रिश्तों को ख़ासतौर पर सेक्शुअल रिश्तों को दोबारा परिभाषित करने का समय है, लगा क्या? यदि आप हमारे साथ-साथ अपना नज़रिया ज़रा-सा बदलेंगे तो सेक्स लाइफ़ को बेहतर बनाने के लिए लॉकडाउन के छोटे-छोटे फ़ायदे आपको ख़ुद ब ख़ुद नज़र आने लगेंगे. तो आइए जानते हैं कि सेक्शुअल रिश्तों को इस लॉकडाउन में कैसे बेहतर बनाया जा सकता है.

साथी के व्यक्तित्व के नए पहलुओं को खोजिए
याद कीजिए लॉकडाउन से पहले कैसे आप दोनों एक-दूसरे के साथ बात करने को तरस जाते थे, क्योंकि आप दोनों ही अपने कामों में इस क़दर व्यस्त होते थे कि समय ही नहीं मिलता था. और लॉकडाउन में भी यदि आपने स्थितियों पर ग़ौर किया हो तो साथ-साथ रहने के बावजूद आप दोनों ही अपने-अपने फ़ोन या लैपटॉप पर अपने-अपने कामों में व्यस्त होंगे. पर सोचिए तो कि यदि आप दोनों एक-दूसरे के साथ बातें करने का समय निकालें, जो कि ज़रा-सी कोशिश से निकल आएगा तो क्या आप दोनों एक-दूसरे को रीडिस्कवर नहीं करेंगे? यक़ीन मानिए, अपने पार्टनर को रीडिस्कवर करने का ये समय दोबारा लौटकर आनेवाला नहीं है. तो एक-दूसरे से जीभर कर बातें कीजिए और अपने साथी के व्यक्तित्व के नए पहलुओं को जानिए. ये बातें, ये दोबारा जानना आप दोनों की सेक्शुअल लाइफ़ को और रोमैंटिक बना देगा.

इन्हें भीपढ़ें

multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

April 22, 2024
bhai-dooj_raksha-bandhan

भाई दूज पर विशेष: हिंदी साहित्य के चारों स्तंभ बंधे थे रेशम के धागे से

November 14, 2023
आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

November 8, 2023

इस साथ की शुक्रगुज़ारी ज़ाहिर कीजिए
न जाने कितने लोगों ने इस भयावह महामारी में अपने जीवनसाथी को खोया है. यदि आप दोनों साथ हैं, घर पर हैं, सुरक्षित हैं आपके परिजन सुरक्षित हैं तो इससे अच्छी बात क्या हो सकती है? अपनों के साथ और अपने जीवनसाथी के साथ की इस शुक्रगुज़ारी को एक-दूसरे से ज़ाहिर करें. घरों में क़ैद रहते हुए सुरक्षित रहना भी इस समय केवल भाग्यशाली लोगों को नसीब हो रहा है यह सोचकर यदि अपने भीतर संतुष्टि का भाव लाएंगे तो इसका सकारात्मक असर आपके निजी रिश्ते पर भी पड़ेगा. वहां भी शिकायतों की जगह साथ की ये शुक्रगुज़ारी अपना असर ज़रूर दिखाएगी.

एक्सरसाइज़ के लिए निकालिए समय
बिल्कुल सही पढ़ा आपने. सेक्शुअल रिश्तों को बेहतर बनाना है तो फ़िट रहना होगा. और फ़िट रहना है तो कसरत करनी ही होगी, सक्रिय रहना ही होगा. लॉकडाउन में जबकि आप दोनों घर से ही काम कर रहे हैं, सामान्य गतिविधियां भी रुक-सी गई हैं. ऐसे में यदि आप दोनों अपना एक्सरसाइज़ का रूटीन नियमित रखेंगे तभी तो स्फूर्तिवान रह सकेंगे. अब चूंकि आप दोनों घर पर हैं एक्सरसाइज़ साथ-साथ की जा सकती है, ताकि आप एक-दूसरे को मॉटिवेट कर सकें. आप यह नुस्ख़ा आज़माकर तो देखिए दिन की शुरुआत की यह सक्रियता सेक्शुअल रिश्तों के ख़ुशनुमा होने की शक्ल में रात को आपके बिस्तर तक दबे पांव ख़ुद ब ख़ुद आ पहुंचेगी.

पुरानी यादें अंतरंगता बढ़ा देंगी
पुरानी बातें याद करना हम सभी को पसंद होता है. लेकिन याद करेंगे तो पाएंगे कि लॉकडाउन से पहले आप दोनों भी केवल और केवल फ़्यूचर प्लानिंग में जुटे रहे होंगे और भविष्य को बेहतर बनाने की चाह में आपने साथ का प्यारा समय भी शायद कभी न कभी क़ुर्बान कर ही दिया होगा. पर कोराना जैसा भविष्य तो हमने-आपने किसी ने भी नहीं सोचा था, है ना? कोरोना ने हमें सिखा दिया है कि वर्तमान तो हमारे हाथ है, पर भविष्य की चिंता बेमानी है. हां, पर आप दोनों अपने विवाह, अपनी कोर्टशिप के दौरान साथ बिताए पुराने पलों को याद कर के ख़ुश और रोमांचित तो हो ही सकते हैं. आप दोनों के साथ की पुरानी अच्छी, दिलचस्प और मज़ेदार बातों को याद करें और अपने सेक्शुअल जीवन में इन यादों का रस घोलें. इनकी मधुरता आपकी अंतरंगता को और मीठा बना देगी.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: benefits of lockdownimprove your sexual relationshipsmen and sexrelationship tipsRelationshipssafe sexsatisfaction in sexsexsex and orgasmsex tipssexual relationshipssexual relationships during lockdownwomen and sexपुरुष और सेक्समहिलाएं और सेक्सरिलेशनशिपरिलेशनशिप टिप्सरिश्ते-नातेलॉकडाउन के दौरान सेक्शुअल रिश्तेलॉकडाउन के फ़ायदेसुरक्षित सेक्ससेक्शुअल रिश्तेसेक्ससेक्स और ऑर्गैज्मसेक्स टिप्ससेक्स में संतुष्टि
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

overly-strict-parents
ज़रूर पढ़ें

कहीं आप ज़रूरत से ज़्यादा सख़्त पैरेंट्स तो नहीं हैं?

October 30, 2023
बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!
ज़रूर पढ़ें

बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!

October 9, 2023
सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?
एक्सपर्ट सलाह

सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?

August 28, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum