• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home रिलेशनशिप प्यार-परिवार

क्या महिलाओं को भी आते हैं वेट ड्रीम्स?

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
March 24, 2021
in प्यार-परिवार, रिलेशनशिप
A A
क्या महिलाओं को भी आते हैं वेट ड्रीम्स?
Share on FacebookShare on Twitter

अक्सर वेट ड्रीम्स (स्वप्न दोष) या स्लीप ऑर्गैज़्म को किशोरों या पुरुषों से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि लगभग 70% महिलाओं को भी इसका अनुभव होता है?

तो आपकी नींद भी कई बार ऑर्गैज़्म के अनुभव से खुल जाती है, है ना? तो युवतियों और महिलाओं! हम आपको बता दें कि वेट ड्रीम्स (स्वप्न दोष), जिसे सेक्स ड्रीम, नाइट फ़ॉल, स्लीप ऑर्गैज़्म नामों से भी जाना जाता है, उस पर केवल पुरुषों का एकाधिकार नहीं है. कई महिलाएं भी इसे महसूस करती हैं और वेट ड्रीम्स का आना या न आना दोनों ही पूरी तरह सामान्य व स्वाभविक घटनाएं हैं. पुरुषों के वेट ड्रीम को पहचानना आसान होता है, क्योंकि उनका स्खलन नोटिस किया जा सकता है. लेकिन जब बात महिलाओं को आने वाले वेट ड्रीम्स की हो तो इसे नोटिस करना थोड़ा मुश्क़िल है. इसके बारे में न तो ज़्यादा जागरुकता है और ना ही बहुत अधिक शोध किए गए हैं.

इन्हें भीपढ़ें

multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

April 22, 2024
bhai-dooj_raksha-bandhan

भाई दूज पर विशेष: हिंदी साहित्य के चारों स्तंभ बंधे थे रेशम के धागे से

November 14, 2023
आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

November 8, 2023

महिलाओं के वेट ड्रीम्स के बारे में क्या कहते हैं शोध?
वर्ष 1953 में अमेरिकी शोधकर्ता डॉ अल्फ्रेड किन्ज़ी ने लगभग 5,628 महिलाओं का इंटरव्यू लिया और पाया कि उनमें से 40 प्रतिशत महिलाओं ने अपने 45 वर्ष का होने से पूर्व एक न एक बार स्लीप ऑर्गैज़्म महसूस किया था.
अमेरिका में ही वर्ष 1986 में हुए एक सेक्स संबधी रिसर्च में पाया गया कि लगभग 81% महिलाओं ने 21 वर्ष की होने तक नाइट फ़ॉल को अनुभव किया था, इनमें से कुछ ने तो 13 वर्ष की होने से पहले ही इसे अनुभव किया था. साथ ही, जिन किशोरियों और युवतियों ने इसका अनुभव किया उन्होंने इसका एक ही नहीं, बल्कि कई कई बार अनुभव किया.

स्लीप ऑर्गैज़्म का अनुभव कब होता है?
जब हम सोते हैं तो हमारे शरीर में बहुत कुछ होता है. सोते वक़्त हम नींद की आरईएम (रैपिड आइ मूवमेंट) और नॉन-आरईएम साइकल्स के बीच अदला-बदली करते रहते हैं. हमें नाइट फ़ॉल का अनुभव आरईएम साइकल के दौरान होता है. सोने के इस चक्र के दौरान पेल्विक (पेड़ू या श्रोणि) क्षेत्र में रक्त का प्रवाह बढ़ जाता है. इसकी वजह से पुरुषों में स्खलन और महिलाओं में योनी यानी वेजाइनल स्राव होता है. यह ऑर्गैज़्म बिल्कुल सामान्य ऑर्गैज़्म की तरह ही होता है. कई बार इसका अनुभव करने वाली महिलओं की नींद ऑर्गैज़्म के दौरान टूटती है या फिर उसके बिल्कुल बाद. उठने पर वे सेक्शुअल संतुष्टि का अनुभव करती हैं.


महिलाओं के नाइट फ़ॉल को आंकना कठिन क्यों होता है?
इसका कारण यह है कि पुरुषों का स्खलन दिखाई देता है, क्योंकि यह बाहर होता है. जबकि महिलाओं का ऑर्गैज़्म आने पर होने वाला स्राव उनकी वेजाइना के भीतर ही होता है, यदि वे इसके बारे में चर्चा करें या कोई उनसे इसके बारे में चर्चा करे तभी इसके बारे में जाना जा सकता है.

महिलाओं में स्लीप ऑर्गैज़्म की बारंबारता कितनी होती है?
पुरुषों की तुलना में महिलाओं को वेट ड्रीम्स कम आते हैं. जिन महिलाओं ने इसका अनुभव किया है, उन्होंने एक ही साल में इसका कई बार अनुभव किया है. कई महिलाओं में इसकी बारंबारता ज़्यादा होती है. कुछ महिलाओं ने इसे एक ही रात में कई बार भी अनुभव किया है. महिलाओं में नाइट फ़ॉल के अध्ययन में कमी की वजह से यह सही तरीक़े से पता नहीं है कि एक महिला इसे कितनी बार अनुभव करती है. कई बार कई महिलाएं नींद में नाइट फ़ॉल का अनुभव करती हैं और उठने पर वे इस बात से अनजान भी हो सकती हैं. महिलाओं में स्लीप ऑर्गैज़्म का आना या न आना दोनों ही बातें बिल्कुल सामान्य हैं.

Tags: nightfallsex dreamsleep orgasmwet dreamwomen have wet dreamsनाइट फ़ॉलमहिलाओं को आते हैं वेट ड्रीम्समहिलाओं में नाइट फ़ॉलमहिलाओं में स्वप्न दोषवेट ड्रीमसेक्स ड्रीमस्लीप ऑर्गैज़्मस्वप्न दोष
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

overly-strict-parents
ज़रूर पढ़ें

कहीं आप ज़रूरत से ज़्यादा सख़्त पैरेंट्स तो नहीं हैं?

October 30, 2023
बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!
ज़रूर पढ़ें

बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!

October 9, 2023
सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?
एक्सपर्ट सलाह

सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?

August 28, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum