• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home रिलेशनशिप प्यार-परिवार

सेक्शुअल फ़ैंटसीज़, जो आपके निजी पलों को बना देंगी ख़ुशनुमा

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
January 31, 2021
in प्यार-परिवार, रिलेशनशिप
A A
सेक्शुअल फ़ैंटसीज़, जो आपके निजी पलों को बना देंगी ख़ुशनुमा
Share on FacebookShare on Twitter

इस बात को आप स्वीकारें या न स्वीकारें, लेकिन सच तो ये है कि हमारे सेक्शुअल जीवन में भी कभी न कभी एकरसता आने लगती है और संतुष्टि देने के बावजूद सेक्स में कोई नयापन नहीं बचता. तो कैसे लाया जाया सकता है सेक्शुअल जीवन में रोमांच? आप सही समझे- सेक्शुअल फ़ैंटसीज़ को पूरा करते हुए…

यदि आपकी सेक्स लाइफ़ भी एक ही ढर्रे पर चल रही है तो बेशक़ वो उबाऊ हो गई होगी. पर क्या आप जानते हैं कि थोड़े से नए प्रयोग कर और अपनी सेक्शुअल फ़ैंटसीज़ को साकार कर के आप अपने सेक्शुअल जीवन को बेहद रोमैंटिक बना सकते हैं. अपने साथी से इस बात पर चर्चा करें और जानें कि उनकी फ़ैंटसी क्या है? इस फ़ैंटसी को साथ-साथ जिएं और संतुष्टि की नई ऊंचाइयों को छुएं. यहां हम आपको कुछ सामान्य सेक्शुअल फ़ैंटसीज़ के बारे में बता रहे हैं, जो कपल्स के जीवन में नया रोमांच पैदा कर देती हैं.

इन्हें भीपढ़ें

multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

April 22, 2024
bhai-dooj_raksha-bandhan

भाई दूज पर विशेष: हिंदी साहित्य के चारों स्तंभ बंधे थे रेशम के धागे से

November 14, 2023
आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

November 8, 2023

#1. पार्टनर का हावी होना
आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि महिलाओं की ही नहीं, पुरुषों की भी यह फ़ैंटसी होती है कि उनका पार्टनर उन पर हावी हो जाए. दरअस्ल, सेक्शुअल रिश्ते इस बात की ही तो परिणिति होते हैं कि हम किसी को चाहते हैं. और हमें कोई बहुत गहराई से चाहे, हम पर अपना हक़ जताए, बस यही बात पार्टनर के हावी होने से जुड़ी होती है. यदि आप अपने पार्टनर से बात करेंगे तो यक़ीन जानिए उनकी सेक्शुअल फ़ैंटसीज़ में ये बात ज़रूर शामिल होगी.

#2. किसी सार्वजनिक जगह पर सेक्स
हालांकि ऐसा किया तो नहीं जा सकता, लेकिन अमेरिका के जरनल ऑफ़ सेक्शुअल मेडिसिन में छपी एक रिसर्च के मुताबिक़, रिसर्च में शामिल 57 फ़ीसदी महिलाओं ने माना कि सार्वजनिक जगह पर सेक्शुअल रिश्ते बनाना उनकी सेक्शुअल फ़ैंटसीज़ में शामिल है. जहां पकड़े जाने का थ्रिल जुड़ा हो, वहां सेक्स करने का रोमांच ही अलग है!अब यदि आप सार्वजनिक जगह पर यह नहीं कर सकते तो घर पर ही टीवी या ऑडियो के ज़रिए ऐसा माहौल बना कर तो ऐसा किया ही जा सकता है.

#3. पसंदीदा नॉवेल्स की तर्ज़ पर
अपने पसंदीदा नॉवेल के हीरो-हीरोईन की तरह किसी रोमैंटिक जगह पर सेक्स करना भी कई लोगों की सेक्शुअल फ़ैंटसी होती है. अक्सर हमने अपनी तरुणाई में जो रोमैंटिक नॉवेल पढ़े होते हैं या जो रोमैंटिक फ़िल्में देखी होती हैं, उसकी तर्ज़ पर सेक्स करना अधिकतर लोगों के अवचेतन मन में बैठ जाता है. इस फ़ैंटसी को साकार कर के आप अपनी सेक्शुअल लाइफ़ को रोमैंस का एक्स्ट्रा डोज़ दे सकते हैं.

#4. साथी को तरसाते हुए सेक्स करना
आपकी मनचाही चीज़ को आपके पास ला कर, आपसे दूर कर दिया जाए तो? आप उसके लिए तरसेंगे, है ना? अपने पार्टनर के साथ इस तरह का सेक्शुअल खेल खेलना भी कई कपल्स की फ़ैंटसी होती है. पार्टनर को ऑर्गैज़्म की हद तक ले आना और फिर पीछे हट जाना… यह वो सेक्शुअल फ़ैंटसी है, जो आपके सेक्शुअल जीवन को नई तरंगों से भर देगी. तरसने के बाद संतुष्टि पाना यह वो तरीक़ा है, जिससे आप लंबे समय तक सेक्स का आनंद उठा सकते हैं.

#5. खिड़की के पास सेक्स करना
मेट्रोज़ में रहने वाले कपल्स, जो बहुमंज़िला इमारतों में रहते हैं, उनके बीच यह सेक्शुअल फ़ैंटसी बहुत कॉमन है कि वे अपनी खिड़की के पास या फिर बालकनी में सेक्स करना चाहते हैं. अब शहर की चकाचौंध को निहारते हुए अपने निजी पलों को जीने की इस इच्छा को देर रात, लाइट्स को बंद कर के पूरा करना इतना मुश्क़िल भी तो नहीं! तो इन फ़ैंटसीज़ को साकार कीजिए और अपनी सेक्स लाइफ़ को नई ऊंचाइयों तक ले जाइए.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: sexsex tipssexual fantasiessexual lifespice up sexual lifeआम सेक्शुअल फ़ैंटसीज़ऑर्गैज़्मरिलेशनशिपसेक्शुअल फ़ैंटसीसेक्शुअल फ़ैंटसीज़सेक्शुअल रिश्तेसेक्ससेक्स टिप्स
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

overly-strict-parents
ज़रूर पढ़ें

कहीं आप ज़रूरत से ज़्यादा सख़्त पैरेंट्स तो नहीं हैं?

October 30, 2023
बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!
ज़रूर पढ़ें

बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!

October 9, 2023
सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?
एक्सपर्ट सलाह

सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?

August 28, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum