• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home रिलेशनशिप एक्सपर्ट सलाह

परिवार बढ़ाना चाहते हैं? एक्सपर्ट कहते हैं ‘वर्क फ्रॉम होम’ वाला यह समय बिल्कुल सही रहेगा

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
April 28, 2021
in एक्सपर्ट सलाह, रिलेशनशिप
A A
परिवार बढ़ाना चाहते हैं? एक्सपर्ट कहते हैं ‘वर्क फ्रॉम होम’ वाला यह समय बिल्कुल सही रहेगा
Share on FacebookShare on Twitter

क्या आप भी उन कपल्स में से हैं, जो अपने घर में नन्हा मेहमान लाने का ख़्वाब देख रहे थे कि अचानक इस महामारी का आगमन हो गया? और ज़ाहिर है इसके बाद आपने इस प्रयास को मुल्तवी कर दिया होगा. लेकिन डॉक्टर अरुणा कालरा, स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ, की सलाह मानें तो ‘वर्क फ्रॉम होम’ का यह समय प्रेग्नेंसी के लिए बिल्कुल सही है. यहां जानिए कि ऐसा क्यों है?

दुनियाभर में कोविड-19 के प्रसार के बीच, जब ज़्यादातर लोग अपने घरों से काम कर रहे हैं और अच्छी ख़बरों का अकाल-सा है, ऐसे में डॉक्टर्स का मानना है कि यह मां-बाप बनने के इच्छुक जोड़ों के लिए अपने सपने को अंजाम देने का सही समय है. सीके बिड़ला हॉस्पिटल, गुरुग्राम की स्त्री रोग एवं प्रसूति विषेशज्ञ डॉ अरुणा कालरा भी यही मानती हैं. ‘वर्क फ्रॉम होम’ के दौरान क्यों सही है गर्भधारण करना, इस बात को आप नीचे बताए गए कारणों के ज़रिए अच्छी तरह समझ सकते हैं:

पहला कारण: होने वाले बच्चे के माता-पिता पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान साथ रह सकते हैं
कोरोना कर्फ्यू के चलते देश में अधिकतर कंपनियों और संगठनों ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की यानी वर्क फ्रॉम होम की छूट दे रखी है. यदि इस दौरान कोई महिला प्रेग्नेंट होती है तो उसे लगभग पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान अपने साथी के साथ रहने का मौक़ा मिलेगा. भावी माता-पिता साथ-साथ प्रेग्नेंसी के दौर में एक-दूसरे के सहायक हो सकेंगे, एक-दूसरे को समर्थन दे सकेंगे. साथ होने का भावनात्मक संबल प्रेग्नेंसी को सुखद बना देगा.

इन्हें भीपढ़ें

multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

April 22, 2024
bhai-dooj_raksha-bandhan

भाई दूज पर विशेष: हिंदी साहित्य के चारों स्तंभ बंधे थे रेशम के धागे से

November 14, 2023
आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

November 8, 2023

दूसरा कारण: टूर पर जाने का या काम संबंधी यात्रा का कोई दबाव नहीं होगा
भले ही आप इस तरह के सेटअप में काम करते रहे हों, जहां आपको या आपके साथी को काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ता हो या फिर रोज़ाना ऑफ़िस आने जाने में ही एक लंब वक़्त लग जाता हो, लेकिन इस महामारी के दौरान, जब सबकुछ थमा हुआ है, आप पर इस तरह का कोई दबाव नहीं होगा. यह भी एक ऐसी बात है, जो इस समय प्रेग्नेंसी के दौरान आपको चिंतामुक्त रख सकेगी.

तीसरा कारण: अपनी देखभाल के लिए समय निकाला जा सकेगा
घर से काम करने के दौरान यदि बतौर कपल आप प्रेग्नेंसी की योजना बनाते हैं तो भावी मां अपनी देखभाल के लिए ज़्यादा समय निकाल सकती है. वो काम के बीच आराम भी कर सकती है और अपनी मनचाही पोज़िशन में बैठकर भी काम कर सकती है. सुबह के समय योग, ध्यान और डॉक्टर के मार्गदर्शन में बताई गई एक्सरसाइज़ कर सकती है. साथ ही, वह सही आहार ले सकती है. गर्भावस्था के दौरान होने वाले हार्मोनल बदलाव के चलते यदि प्रेग्नेंट महिला के स्वाभव में बदलाव आता है तो उसे मैनेज करना भी आसान हो सकता है.

चौथा कारण: माता-पिता दोनों को शिशु के साथ रहने के लिए मिलेगा अतिरिक्त समय
यदि इस बीच आप नन्हे मेहमान को लाने की योजना बनाते हैं और आपका शिशु इस दुनिया में आ जाता है तो सोचिए कि आप दोनों को उसके साथ बिताने के लिए कितना अधिक समय मिलेगा, क्योंकि आप दोनों ही घर से काम कर रहे होंगे. इस बीच शिशु की मां यदि चाहे तो काम भी करती रह सकती है, ताकि जब स्थितियां सामान्य होने पर ऑफ़िस खुले तो वह मैटर्निटी लीव बाद में ले सके और बच्चे के साथ अतिरिक्त समय बिता सके.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: Babybundle of joygetting PregnantNew GuestParentingPregnancyRelationshipsRight TimeRight Time to get pregnantRight Time to Raise FamilySuitable time for PregnancyWork from Homeगर्भधारणगर्भधारण के लिए उपयुक्तनन्हा मेहमाननया मेहमानपरिवार बढ़ाने का सही समयपैरेंटिंगप्रेग्नेंसीप्रेग्नेंसी का सही समयरिश्तेवर्क फ्रॉम होमशिशुसही समय
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

overly-strict-parents
ज़रूर पढ़ें

कहीं आप ज़रूरत से ज़्यादा सख़्त पैरेंट्स तो नहीं हैं?

October 30, 2023
बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!
ज़रूर पढ़ें

बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!

October 9, 2023
सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?
एक्सपर्ट सलाह

सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?

August 28, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum