• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home रिलेशनशिप पैरेंटिंग

कहानियां बच्चों के विकास के लिए बेहतरीन होती हैं!

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
August 18, 2021
in पैरेंटिंग, रिलेशनशिप
A A
कहानियां बच्चों के विकास के लिए बेहतरीन होती हैं!
Share on FacebookShare on Twitter

आपको अपना बचपन तो याद होगा ही कि किस तरह आपके माता-पिता, दादा-दादी या नाना-नानी आपको कहानी सुनाया करते थे और हर रात आप इस बात का इंतज़ार करते थे कि कब सोने जाएं और कहानी सुनें. यदि आपका बचपन भी ऐसा बीता है तो आपको बता दें कि अनजाने ही इन कहानियों ने आपकी भाषा, समझ और व्यक्तित्व को गढ़ने में अहम् भूमिका निभाई है, जिसके बारे में आज के शोध भी तस्दीक करते हैं. तो अब, जबकि आप माता-पिता की भूमिका में हैं हम आपसे यही कहने जा रहे हैं कि अपने बच्चों को कहानियां सुनाइए और उनके व्यक्तित्व को गढ़ने की ज़िम्मेदारी उठाइए.

हम सभी बचपन में अपने बड़ों से कहानियां सुनते हुए बड़े हुए हैं. हम सभी ने अपने माता-पिता, दादा-दादी और नाना-नानी से ‘एक और कहानी सुना दो ना!’ की ज़िद भी की है. आज जहां एक ओर विज्ञान ये कहता है कि इन कहानियों ने हमारे विकास में अमूल्य योगदान दिया है, वहीं दूसरी ओर तकनीक की गिरफ़्त में आ चुकी आज की पीढ़ी का भी इस बारे में जानना बहुत ज़रूरी है कि किस तरह ये कहानियां बच्चों के विकास में योगदान देती हैं, ताकि वे भी अपने बच्चों को कहानियां सुनाएं और अपने बच्चों को भावनाओं, कल्पनाशीलता और जिज्ञासा को व्यक्त करने का गुण सहज ही सिखा दें. तो आइए नज़र डालते हैं कि बच्चों को कहानियां सुनाने के क्या फ़ायदे हैं…

बच्चे अपनी संस्कृति को समझते हैं: जब बच्चे छोटे होते हैं और हम उन्हें कहानियां सुनाते हैं तो उन्हें अपने परिवार, संस्कृति और परिवेश को समझने में मदद मिलती है. ख़ुशी-ग़म, सुख-दुख, भला-बुरा समझने में उन्हें मदद मिलती है. भले ही उस समय वे बोल नहीं सकते हों, लेकिन शब्दों, आवाज़ों और उनके उतार-चढ़ाव को वे बख़ूबी समझ लेते हैं.

इन्हें भीपढ़ें

multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

April 22, 2024
bhai-dooj_raksha-bandhan

भाई दूज पर विशेष: हिंदी साहित्य के चारों स्तंभ बंधे थे रेशम के धागे से

November 14, 2023
आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

November 8, 2023

वे सोचना और समझना सीखते हैं: जब आप उन्हें छोटी-छोटी कहानियां सुनाते हैं तो वे उसमें से अच्छा या बुरा, हीरो या विलेन जैसी चीज़ों को समझना सीखते हैं. उन्हें आप कहानियों के ज़रिए वैल्यूज़ सिखा सकते हैं, जैसे- ईमानदारी, सच बोलना, विनम्र होना, कृतज्ञ होना, साहस, अपनी सहज बुद्धि का उपयोग करना, परोपकार, दूसरों की मदद करना वगैरह. इन बातों के बीच आप कहानियों के माध्यम से बचपन से ही बच्चों के भीतर गहरे रोप सकते हैं.

उनकी शब्दावली बढ़ती है: जब आप कहानियों में नए-नए शब्दों का इस्तेमाल करते हैं तो बच्चे आपसे उनके अर्थ पूछते हैं, इस तरह बच्चों का शब्द ज्ञान और शब्दावलियां सीखना सहजता से हो जाता है. यदि आप कहानियां सुनाते हुए उन्हें उससे जुड़ी कहावतें भी बताते जाएं तो बच्चों का भाषा का ज्ञान बढ़ता जाता है.

वे ख़ुद को अच्छी तरह अभिव्यक्त कर पाते हैं: जब बच्चों की शब्दावली मज़बूत होती है तो वे ख़ुद को अच्छी तरह अभिव्यक्त कर पाते हैं. अपनी बातें दूसरों को समझा पाते हैं और इस तरह उनमें आत्मविश्वास आता है. वे दूसरे लोगों से खुलकर बात कर पाते हैं और अपने दोस्त बना पाते हैं.

उनकी कल्पनाशीलता और रचनात्मकता बढ़ती है: जो बच्चे कहानियां सुनते हैं उनके भीतर रचनात्मकता बढ़ती है, वे कल्पनाशील होते हैं और उनमें आउट ऑफ़ बॉक्स सोचने का कौशल विकसित होता है. साथ ही साथ, उनकी याददाश्त भी बढ़ती है.

बच्चे रहमदिल बनते हैं: जो बच्चे कहानियां सुनते हुए बड़े होते हैं, वे जागरूक होते हैं और भावनात्मक भी. वे अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना भी सीखते हैं और दूसरे लोगों के प्रति करुणा या रहमदिली का भाव भी उनमें ज़्यादा होता है.

विश्लेषण करना सीखते हैं: जो बच्चे अपने अभिभावकों या दादा-दादी/नाना-नानी से कहानियां सुनते हुए बड़े होते हैं, वो परिस्थितियों और चीज़ों के विश्लेषण करने का गुण भी अपने भीतर विकसित कर लेते हैं. क्योंकि कहानियों में उन्होंने कहानी के पात्रों को अलग-अलग स्थितियों से गुज़रते और उसके अनुसार फ़ैसले लेते सुना होता है. इस तरह कहानी सुनने वाले बच्चों के लिए उनके जीवन में आई कठिन परिस्थितियों का विश्लेषण करना और कोई फ़ैसला लेना आसान हो जाता है.

फ़ोटो: गूगल

Tags: bedtime storiesChildrenchildren's developmentholistic development of childrenParentingRelationshipsstories play a role in children's developmentstories teach life lessonsstorytellingstorytelling is good for childrenकहानी सुनानापैरेंटिंगबच्चेबच्चों का विकासबच्चों का समग्र विकासबच्चों के विकास में भूमिका निभाती हैं कहानियांबच्चों को सुनाएं कहानियांबहुत कुछ सिखाती हैं कहानियांरिलेशनशिपसोते समय सुनाएं कहानियांस्टोरीटेलिंग
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

overly-strict-parents
ज़रूर पढ़ें

कहीं आप ज़रूरत से ज़्यादा सख़्त पैरेंट्स तो नहीं हैं?

October 30, 2023
बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!
ज़रूर पढ़ें

बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!

October 9, 2023
सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?
एक्सपर्ट सलाह

सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?

August 28, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum