• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home रिलेशनशिप एक्सपर्ट सलाह

बीते दिनों ख़ूब बढ़ी सेक्स टॉयज़ की खपत, जानिए इससे जुड़े दिलचस्प तथ्य

संगीत सेबैस्टियन by संगीत सेबैस्टियन
February 12, 2022
in एक्सपर्ट सलाह, रिलेशनशिप
A A
बीते दिनों ख़ूब बढ़ी सेक्स टॉयज़ की खपत, जानिए इससे जुड़े दिलचस्प तथ्य
Share on FacebookShare on Twitter

यह तो हम जानते ही हैं कि महामारी के दौरान लोगों ने अपने घरों में बहुत सारी चीज़ों को स्टोर करके रखा था, बहुत सारी चीज़ों की ‘होम डेलिवरी’ भी करवाई थी. पर आप यह नहीं जानते होंगे कि लोगों के यहां होम डेलिवर होनेवाले प्रोडक्ट्स में सेक्स टॉयज़ की संख्या भी बहुत अधिक थी. यहां संगीत सेबैस्टियन इसी से जुड़े आंकड़े, दिलचस्प तथ्य और सच्चाइयों से आपको रूबरू करवा रहे हैं.

भारतीय लोगों ने महामारी के दौरान जीवन के लिए कई आवश्यक चीज़ों का संग्रह किया था, जैसे- सैनिटाइज़र्स, मास्क्स, दस्ताने, किराने का सामान, दवाइयां वगैरह. पर इसके साथ एक और चीज़ भी थी, जिसके पैकेट्स होम-डेलिवर कराए गए थे: सेक्स टॉयज़.
पिछले दो वर्षों में जब से पूरी धरती महामारी के चंगुल में फंसी हुई है, सेक्स टॉयज़ की मांग दुनियाभर में बहुत ज़्यादा बढ़ी है. कुछ सर्वेज़ में सामने आया है कि कोविड-19 के लॉकडाउन के बाद केवल भारत में ही इसकी मांग में 65 प्रतिशत का इज़ाफ़ा हुआ है. और इस बात का केवल एक ही अर्थ निकाला जा सकता है: इतिहास में गुज़रे किसी भी समय की तुलना में लोग अपनी अंतरंग ज़रूरतों का इन दिनों ज़्यादा ख़्याल रख रहे हैं.

प्रभावी तिकड़ी की चाहत
सेक्स से जुड़े सर्वे में जब यह सवाल पूछा जाता है कि आपकी सेक्शुअल फंतासी क्या है तो सबसे ज़्यादा जवाब ये मिलता है- थ्रीसम (यानी सेक्शुअल गतिविधि में तीन लोगों का शामिल होना). लेकिन, वास्तव में, इस कल्पना को साकार करना कभी-भी अच्छा साबित नहीं होगा. इसकी एक बड़ी वजह यह है कि यदि तीन लोग इस गतिविधि में शामिल होंगे तो तीनों को ही इससे अलग-अलग उम्मीदें होंगी. और दो लोगों के बीच एक तीसरे अनजान शख़्स की मौजूदगी का ख़तरा तो अपनी जगह होगा ही.
वहीं सेक्स टॉयज़ एक नए तरह की तिकड़ी का विकल्प देता है, जिसमें जोखिम कम है और चीज़ें आपके नियंत्रण में होती हैं.
सेक्स टॉयज़ बनानेवाली कंपनियों की बिक्री के आंकड़े इस बात की तस्दीक करते हैं. ऐप्स से नियंत्रित होनेवाले गैजेट्स तो ऐसे होते हैं कि वे इसे इस्तेमाल करने वाले जोड़े के बीच की क़रीबी और अंतरंगता को कहीं से भी बढ़ा सकते हैं, फिर चाहे आपका पार्टनर आपके बाजू में बैठा हुआ हो या किसी दूसरे महाद्वीप में, इसलिए इनकी मांग बहुत ज़्यादा है.

इन्हें भीपढ़ें

multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

April 22, 2024
bhai-dooj_raksha-bandhan

भाई दूज पर विशेष: हिंदी साहित्य के चारों स्तंभ बंधे थे रेशम के धागे से

November 14, 2023
आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

November 8, 2023

काम के तो हैं सेक्स टॉयज़
इसके अलावा सेक्स टॉयज़ महिलाओं में होनेवाले ‘ऑर्गैज़्म गैप’, जिसकी बहुत चर्चा भी होती है, को दूर करने में भी मददगार साबित होते हैं. यही नहीं, मैस्टर्बेशन उपकरण पुरुषों में स्खलन (इजैकुलेशन) के नियंत्रण को बेहतर बनाते हैं.
इन सभी बातों को देखें तो किताबी नतीजा ये निकाला जा सकता है कि महामारी के अंत तक हम सभी में अपने शरीर के बारे में गहरी समझ विकसित हो गई होगी और अपनी सेक्शुऐलिटी के प्रति हमारी भीतरी शर्मिंदगी कम हो जाएगी.

तो क्या सेक्स टॉयज़ के ज़रिए सेक्स लाइफ़ को बेहतर बनाया जा सकता है?
सेक्स टॉयज़ के सिलसिले में यही वो सवाल था, जो मैंने डॉक्टर डी नारायणा रेड्डी से पूछा. डॉक्टर रेड्डी दुनिया के जानेमाने सेक्शुअल स्वास्थ्य विशेषज्ञ और वीवॉक्स के एक्स्पर्ट भी हैं.

‘‘सेक्स टॉयज़ के ज़रिए सेक्स लाइफ़ बेहतर बनेगी या नहीं इस सवाल के जवाब में सबसे पहले तो यह जानने की ज़रूरत होगी कि आख़िर कोई जोड़ा या कोई व्यक्ति सेक्स टॉय का इस्तेमाल क्यों करना चाहता है? यदि वह नयापन लाने के लिए या उत्सुकता के लिए ऐसा करना चाहते हैं तो ये उनकी सेक्स लाइफ़ को बेहतर बनाएगा,’’ ये बताते हुए डॉक्टर रेड्डी आगे कहते हैं,‘‘सेक्स थेरैपी के दौरान हम सेक्स टॉयज़, गैजेट्स का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं, ख़ासतौर पर महिलाओं को, ताकि वे अपनी क्लिटोरिस को उत्तेजित कर सकें, क्योंकि इलाज के लिए आनेवाली अधिकतर महिलाएं अपनी हाथ से इसे छूने में ग्लानि महसूस करती हैं. सेक्स टॉयज़ का इस्तेमाल करने में वे सहज होती हैं और अपनी सेक्शुऐलिटी को बेहतर ढंग से समझ पाती हैं.’’

सेक्स टॉयज़ के इस्तेमाल को लेकर डॉ रेड्डी ने हमें चेताते हुए यह भी बताया कि यदि आप अपनी सेक्स लाइफ़ के लिए सेक्स टॉयज़ पर ज़्यादा निर्भर होने लगेंगे तो आपका सेक्स जीवन नीरस होने लगेगा. सेक्स टॉयज़ से जुड़ी दुर्घटनाएं भी असामान्य नहीं हैं. एक आंकड़े के मुताबिक़, वर्ष 2000 से वर्ष 2019 के बीच अमेरिका में 18547 वाइब्रेटर से जुड़ी और 6468 डिल्डो से जुड़ी दुर्घटनाओं में लोगों को इमर्जेंसी रूम ले जाना पड़ा था.’’

डॉक्टर रेड्डी ने एक घटना का ज़िक्र करते हुए बताया,‘‘कई साल पहले हमें एक महिला की मदद करनी पड़ी थी, क्योंकि सेक्शुअल गतिविधि के दौरान बेन वॉ बाल (बेन वॉ बॉल छोटी गोलाकार गेंद होती है, जिसे वजाइना में अंदर डालने के लिए डिज़ाइन किया गया है. इरोटिक थ्रिलर फ़िल्म फ़िफ़्टी शेड्स ऑफ़ ग्रे की सफलता के बाद इस उपकरण की लोकप्रियता में बढ़ोतरी हुई थी), उसके शरीर में भीतर तक उतर गई थी,’’ यह बताते हुए उन्होंने इस बात पर ज़ोर देत हुए कहा,‘‘किसी भी तरह के सेक्शुअल वेलनेस प्रोडक्ट के इस्तेमाल के साथ आपकी अपनी सुरक्षा आपकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए!’’

फ़ोटो साभार: पिन्टरेस्ट, thepleasurechest.com

वीवॉक्स


Tags: Sangeeth Sebastiansexsex toyssexual relationshipuse of sex toysuse of sex toys can cause injuryVvoxwhy is the consumption of sex toys increasingक्यों बढ़ रही है सेक्स टॉयज़ की खपतवीवॉक्ससंगीत सेबैस्टियनसेक्शुअल रिश्तेसेक्ससेक्स टॉयज़सेक्स टॉयज़ का इस्तेमालसेक्स टॉयज़ के इस्तेमाल से लग सकती है चोट
संगीत सेबैस्टियन

संगीत सेबैस्टियन

संगीत सेबैस्टियन, भारत के पहले डिजिटल थेरैपी प्लैटफ़ॉर्म वीवॉक्स के संस्थापक हैं, जिसे उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के डाक्टर्स के साथ मिलकर ऐसे लोगों की मदद के लिए बनाया है, जो सेक्स संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं. यह एक निजी, किसी भी तरह की ग्लानि से मुक्त और वाजिब प्लैटफ़ॉर्म है, जहां आप अपनी समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान पा सकते हैं.

Related Posts

overly-strict-parents
ज़रूर पढ़ें

कहीं आप ज़रूरत से ज़्यादा सख़्त पैरेंट्स तो नहीं हैं?

October 30, 2023
बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!
ज़रूर पढ़ें

बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!

October 9, 2023
सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?
एक्सपर्ट सलाह

सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?

August 28, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum