• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home रिलेशनशिप पैरेंटिंग

टिप्स, जो आपके बच्चे को अच्छी नींद पाने में कारगर होंगे

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
August 16, 2022
in पैरेंटिंग, रिलेशनशिप
A A
टिप्स, जो आपके बच्चे को अच्छी नींद पाने में कारगर होंगे
Share on FacebookShare on Twitter

यह तो आपने भी सुना होगी कि अच्छी नींद यानी अच्छी सेहत. बच्चों के मामले में तो अच्छी नींद उनके सही विकास के लिए भी बहुत ज़रूरी होती है. लेकिन आजकल अधिकतर पैरेंट्स यह कहते नज़र आते हैं कि उनके बच्चे देर रात सोते हैं. ज़ाहिर है, इसका प्रभाव उनकी ग्रोथ पर भी पड़ेगा. यदि आप चाहते/चाहती हैं कि आपका बच्चा अच्छी नींद ले तो इन बातों को उसकी दिनचर्या में शामिल करें.

 

यदि आप उन पैरेंट्स में से हैं, जिनका छोटा बच्चा (या बच्चे) समय पर नहीं सोता, उसकी नींद पूरी नहीं होती है और आप इस बात से चिंतित रहते/रहती हैं कि उसका सही शारीरिक और मानसिक विकास कैसे होगा? तो आपके लिए यह बात जानना ज़रूरी है कि बच्चे वही करते हैं, जो वे आपको करता देखते हैं. बच्चे आप से ही सीखते हैं, तब भी जब आप उन्हें कुछ सिखाना चाहते हों और तब भी जब आप उन्हें कुछ सिखाने के मोड पर न हों. कुल मिलाकर हम कहना ये चाहते हैं कि आप अपने बच्चों को जो भी सिखाना चाहते हैं, पहले उसे अपने जीवन में उतारें, बच्चे ख़ुद ब ख़ुद उसे सीख जाएंगे और आपको ज़्यादा मेहनत भी नहीं करनी होगी.
यदि आप चाहते/चाहती हैं कि आपके बच्चे/बच्चों को पूरी और अच्छी नींद मिले तो आपको अपना और उनका रूटीन इस तरह सेट करना होगा, ताकि वे साउंड स्लीप ले सकें. इसके लिए नीचे दिए सुझाव आपके काम आएंगे.

इन्हें भीपढ़ें

multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

April 22, 2024
bhai-dooj_raksha-bandhan

भाई दूज पर विशेष: हिंदी साहित्य के चारों स्तंभ बंधे थे रेशम के धागे से

November 14, 2023
आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

November 8, 2023

वक़्त हो तय
जब तक बच्चे के सोने का एक तयशुदा समय नहीं होगा, उसके समय पर जागने और अच्छी नींद ले पाने की संभावना कम ही होगी. अत: सोने का एक समय नियत करें और चाहे जो हो, रोज़ाना उस समय पर सोने के लिए बिस्तर का रुख़ करें. हो सकता है शुरुआत में आपको सफलता न मिले, लेकिन सप्ताहभर के भीतर ही आप पाएंगे/पाएंगी कि बच्चा और आप ख़ुद भी समय पर सोने लगे हैं. इस तरह आप दोनों की नींद पूरी हो जाएगी. पूरी और अच्छी नींद लेने से बच्चे का विकास भी बेहतर ढंग से होगा.

समय पर करें भोजन
नियत समय पर सोने के लिए ज़रूरी है कि आप अपना डिनर समय पर निपटा लें. सोने के समय और डिनर के बीच कम से कम डेढ़ घंटे का अंतराल रखें. कहने का मतलब ये कि यदि आपने साढ़े नौ बजे सोने का मन बनाया है तो आपका डिनर रात को आठ बजे तक ख़त्म हो जाना चाहिए.

मालिश करें
आपने ग़ौर किया होगा कि जब आप मालिश कराते/कराती हैं नींद अपने आप आने लगती है. और यह भी देखा होगा कि सुबह जब बच्चों की मालिश की जाती है और उसके बाद उन्हें नहलाया जाता है तो वे लंबे समय तक आराम की नींद सोते हैं. आपको बता दें कि बच्चों की मालिश के लिए केवल सुबह का समय ही नियत हो ऐसा नहीं है. यदि आपने सोने के दो घंटे पहले बच्चे को खाना खिला दिय है तो आप हल्के हाथों से बच्चे की मालिश करें. धीमी-धीमी मालिश बच्चे को नींद के आगोश में ले जाएगी.

डिजिटल उपकरणों से बनाएं दूरी
आजकल पैरेंट्स अपने छोटे बच्चों को फ़ोन या टीवी जैसे गैजेट्स पर कुछ दिखाते हुए खाना खिलाते हैं. कई बार व्यस्त होने पर छोटे बच्चों को फ़ोन भी पकड़ा दिया जाता है. ऐसा करने से बचें. क्योंकि इन स्क्रीन्स ने निकलने वाला प्रकाश बच्चों को लंबे समय तक जगाए रखता है. रात का भोजन करने से पहले ही ऐसे उपकरणों को बच्चों से दूर कर दें, ताकि वे चैन की नींद सो सकें.

फ़ोटो : फ्रीपिक

Tags: good sleep tipskids sleepsleepsleep and healthअच्छी नींद के टिप्सनींदनींद और स्वास्थ्यबच्चों की नींद
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

overly-strict-parents
ज़रूर पढ़ें

कहीं आप ज़रूरत से ज़्यादा सख़्त पैरेंट्स तो नहीं हैं?

October 30, 2023
बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!
ज़रूर पढ़ें

बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!

October 9, 2023
सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?
एक्सपर्ट सलाह

सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?

August 28, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum