• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ओए एंटरटेन्मेंट

शिकारा: पलायन का दर्द और प्यार की बेहतरीन केमेस्ट्री

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
November 25, 2021
in ओए एंटरटेन्मेंट, रिव्यूज़
A A
शिकारा: पलायन का दर्द और प्यार की बेहतरीन केमेस्ट्री
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आपका सवाल ये है कि फ़िल्म शिकारा क्यों देखी जाए तो इसके कई जवाब हैं: देश में 1947 के विभाजन के बाद यह लोगों का दूसरा बड़ा पलायन था, जिसमें कश्मीरी पंडितों को अपने ही देश में शरण लेनी पड़ी, इसमें पलायन का दर्द है और इसमें प्यार की सुंदरतम अभिव्यक्ति भी है. इनमें से जो भी कारण आपको छू जाता है, उसके लिए इस फ़िल्म को देखा जाना चाहिए. जानिए, क्या है इस फ़िल्म की ख़ासियत और किस विषय को यह फ़िल्म बस छू कर निकल जाती है, भारती पंडित से.

फ़िल्म: शिकारा
कलाकार: आदिल ख़ान, सादिया, प्रियांशु चटर्जी
लेखक: राहुल पंडित, अभिजात जोशी, विधु विनोद चोपड़ा
निर्देशक: विधु विनोद चोपड़ा
सिनेमैटोग्राफ़ी: रंगाराजन रामबद्रन
रन टाइम: 120 मिनट

देश में वर्ष 1947 के विभाजन के बाद यह दूसरा भीषण पलायन हुआ जिसमें क़रीब 4 लाख कश्मीरी पंडितों को अपने घर से बेघर होकर शरणार्थियों की तरह अपने ही देश के दूसरे इलाक़े में शरण लेनी पड़ी और तीस सालों में भी न तो उन्हें अपने शहर वापस जाने को मिला, न ही जम्मू में कुछ विशेष सुविधाएं. तीस साल बाद ही सही मगर यह फ़िल्म इस मुद्दे को उठाती है और बेहतरी से उठाती है. मज़े की बात यह भी लगी कि वर्ष 1990 में भी मीडिया केवल सरकार के क़ाबू में था (जो आज भी है), निजी चैनलों की भरमार नहीं थी अतः इस सबकी ख़बर ग्वालियर में रहनेवाले हम लोगों तक बस एक दिन की हेडलाइन बनकर ही आई थी, उसके बाद कोई आन्दोलन नहीं, संसद में कोई शोर-शराबा नहीं… हैरानी हो रही है न? मुझे भी बहुत हैरानी हुई थी, जब राहुल पंडित की (जो इस सारे वाक़ये के गवाह रहे और उनके परिवार को भी वहां से भागना पड़ा था) पुस्तक ‘चांद के चेहरे पर दाग़ है’ के कुछ अंश पढ़े थे और फिर इस घटना के बारे में थोड़ी जानकारी जुटाई थी. मैं भी जन्मस्थान से दो शहर बदल चुकी हूं, ग्वालियर से इंदौर और अब भोपाल, मगर अपनी मर्ज़ी से जाना और भगाए जाना, कितना फ़र्क़ है न! आप सुनहरे भविष्य के ख़्वाब सजा रहे हों और अचानक दो दिन में शहर से निकल जाने का फ़तवा जारी हो जाता है और आपकी ज़मीन-जायदाद, बाग़-बगीचे सब दूसरे के कब्ज़े में और आप शरणार्थी कैंप में और वह भी तीस साल तक.

इन्हें भीपढ़ें

sardari-beghum

एक ठुमरी गायिका के जीवन को पर्दे पर जीवंत करती फ़िल्म है सरदारी बेगम

April 3, 2024
OMG 2: पहले भाग के अनुरूप बहुत उम्मीद लगाकर देखने न जाएं

OMG 2: पहले भाग के अनुरूप बहुत उम्मीद लगाकर देखने न जाएं

August 14, 2023
ज़रा हट के ज़रा बच के: अच्छी फ़िल्म का बुरा अंत

ज़रा हट के ज़रा बच के: अच्छी फ़िल्म का बुरा अंत

June 19, 2023
दहाड़: दर्शक को बांधकर रखता, समाज को आईना दिखाता क्राइम थ्रिलर

दहाड़: दर्शक को बांधकर रखता, समाज को आईना दिखाता क्राइम थ्रिलर

June 9, 2023

यह फ़िल्म है शिव और शांति की एक ख़ूबसूरत प्रेम कथा, जो कश्मीर की हरियाली में जवान होती है, अपने अंजाम तक पहुंचती है और कई झंझावातों से गुज़रती है. सियासती दांव-पेंच के चलते चुनाव के ठीक पहले रैली में एक नई पार्टी के नेता मारा जाता है और फिर शुरू होता है आतंक का ज़लज़ला, जिसे सत्ता का और पकिस्तान के आतंकवादियों का दोनों का ही समर्थन प्राप्त था. शिव और शांति को उनका घर शिकारा छोड़कर, जिसे उन्होंने बड़े प्यार से खड़ा किया था, शरणार्थी कैंप में शरण लेनी पड़ती है. उनके जैसे लाखों लोगों को यही भुगतना पड़ता है. शिव का क़रीबी दोस्त लतीफ़ आतंकवादी बन जाता है, मगर शिव को वहां से निकल जाने के लिए आगाह कर देता है. शिव के पड़ोसी हाजी साहब उसके घर पर हमला करवाते हैं तो उसके दूसरे पड़ोसी जलाल वहां से निकलने में उनकी मदद करते हैं.

फ़िल्म के अधिकांश हिस्से कश्मीर में फ़िल्माए गए हैं, शरणार्थी कैंप मुम्बई में तैयार हुआ और उसमें वास्तविक शरणार्थियों को ही अभिनय के लिए लिया गया जो कि क़ाबिलेतारीफ़ है. फ़िल्म में इरशाद कामिल की इतनी सुन्दर नज़्में हैं कि मन खिल उठता है. आदिल और सादिया दोनों नए कलाकारों के शानदार अभिनय पर यह सारी फ़िल्म टिकी हुई है. फ़ोटोग्राफ़ी कमाल है. अंतिम दृश्य बेहद सुन्दर और हृदयस्पर्शी बन पड़ा है, जब तीस साल बाद ही सही, मृत्यु के द्वार पर खड़ी पत्नी को शिव ताजमहल दिखाने लेकर आता है. विधु विनोद चोपड़ा का निर्देशन बेहद उम्दा है.

यह फ़िल्म मूलतः प्रेम कथा है, जिसमें नायक-नायिका का कश्मीरी होना और उनका पलायन बाय डिफ़ॉल्ट शामिल हुआ है अतः यह फ़िल्म न तो किसी मुद्दे को उभारती है, न ही उसकी गहराई में जाती है, जो कि अपेक्षित था. बस घटनाओं को छूकर निकल जाती है. हालांकि दूसरे नज़रिए से सोचें तो इस समस्या का हल किसी के पास शायद ही हो… फिर भी इतने साल बाद इस पलायन को दिखाने की हिम्मत की है विधु ने, उसके लिए यह फ़िल्म ज़रूर देखिए और इसे देखिए शिव और शांति की बेहतरीन लव केमेस्ट्री के लिए भी.

फ़ोटो: गूगल

Tags: Bharti Panditexodus ka painFilm reviewhindus exodus from kashmirlove chemistryreviewshikaraकश्मीर से हिंदुओं का पलायनपलायन का दर्दप्यार की केमेस्ट्रीफिल्म रिव्यूभारती पंडितरिव्यूशिकारा
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

द केरल स्टोरी: इतनी कमज़ोर फ़िल्म क्यों बनाई गई समझ में नहीं आया
ओए एंटरटेन्मेंट

द केरल स्टोरी: इतनी कमज़ोर फ़िल्म क्यों बनाई गई समझ में नहीं आया

May 8, 2023
पहली फ़ुर्सत में देखने जैसा पीरियड ड्रामा है जुबली
ओए एंटरटेन्मेंट

पहली फ़ुर्सत में देखने जैसा पीरियड ड्रामा है जुबली

April 11, 2023
पैसा वसूल फ़िल्म है तू झूठी मैं मक्कार
ओए एंटरटेन्मेंट

पैसा वसूल फ़िल्म है तू झूठी मैं मक्कार

March 14, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum