• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ओए एंटरटेन्मेंट

दहाड़: दर्शक को बांधकर रखता, समाज को आईना दिखाता क्राइम थ्रिलर

शिल्पा शर्मा by शिल्पा शर्मा
June 9, 2023
in ओए एंटरटेन्मेंट, ज़रूर पढ़ें, रिव्यूज़
A A
दहाड़: दर्शक को बांधकर रखता, समाज को आईना दिखाता क्राइम थ्रिलर
Share on FacebookShare on Twitter

इस सीरीज़ की एक कहानी के भीतर कई कहानियां, कई आयाम बहुत कुशलता से समेटे गए हैं. समाज की कमियों को इतनी बारीक़ी व सहजता के ताने-बाने में गूंथकर दिखाया गया है कि इसे हर परिवार में देखा जाना चाहिए, ख़ासतौर पर युवतियों को तो देखना ही चाहिए. इसके आठ एपिसोड्स आपको बांधे रखते हैं, केवल एक साइकोपैथ सीरियल किलर की खोज, कसी हुई स्क्रिप्ट और बढ़िया निर्देशन की वजह से ही नहीं, बल्कि इसलिए कि हर एपिसोड में आपको अपने ही समाज का आईना दिखाई पड़ता है.

वेब सीरीज़: दहाड़
कुल एपिसोड: 8
प्लैफ़ॉर्म: ऐमाज़ॉन प्राइम
सितारे: सोनाक्षी सिन्हा, विजय वर्मा, गुलशन देवैया, सोहम शाह, मान्यू दोशी, जयती भाटिया व अन्य
निर्देशक: रीमा कागती, रुचिका ओबेरॉय

राजस्थान के एक छोटे से गांव मंडावा में तैनात सब इंस्पेक्टर अंजली भाटी (सोनाक्षी सिन्हा) एक गुमशुदा लड़की की तलाश के केस को ट्रैक करते हुए पाती है कि गुमशुदा लड़की की मौत हो चुकी है. उसकी मौत के रहस्य के पीछे से पर्दा हटाने के प्रयास में उसे पता चलता है कि जिस तरह इस लड़की की मौत हुई है, पूरे राज्य में इस तरह 29 लड़कियों की मौत हो चुकी है. इस केस की तफ़्तीश में मंडावा पुलिस थाने में तैनात सभी पुलिसकर्मी जुट जाते हैं.

इन्हें भीपढ़ें

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026

इस तफ़्तीश के दौरान इस सीरीज़ में जहां हम पुलिस वालों की साझेदारी से रूबरू होते हैं, वहीं हमें पुलिस में नौकरी करने वालों की समस्याएं भी दिखाई देती हैं. इसके साथ-साथ समाज में ‘लव जिहाद’ के नाम पर क्या कुछ सही-ग़लत होता है और ऊंची-नीची जाति कहकर किस तरह का भेदभाव किया जाता है उसकी बानगी भी दिखती है. आज भी लोगों के मन में, परिवार वालों के मन में लड़कियों के प्रति क्या सोच है, वह भी समझ में आती है. लड़कियों पर अपना करियर बनाने की बजाय आज भी शादी का इतना दबाव डाला जाता है कि वे शादी कर लेने को ही सबकुछ समझ लेती हैं, उनमें अपना अच्छा-बुरा सोचने की क़ाबिलियत ही नहीं पैदा की जाती. शादी को उनके लिए किसी अंतिम उद्देश्य की तरह मान लिया जाता है, जिसकी वजह से वे साइकोपैथ्स या फिर असामाजिक तत्वों का आसान शिकार बन जाती हैं.

इस सीरीज़ के आठ एपिसोड्स आपको बांधे रखते हैं, केवल एक साइकोपैथ सीरियल किलर की खोज, कसी हुई स्क्रिप्ट और बढ़िया निर्देशन की वजह से ही नहीं, बल्कि इसलिए कि हर एपिसोड में आपको अपने ही समाज का आईना दिखाई पड़ता है.

अंजली भाटी का अपनी मां को मृत लड़कियों की फ़ोटो दिखाकर समझाना, गहराई तक छू जाता है. थाना इंचार्ज देवीलाल सिंह (गुलशन देवैया) का अपनी बेटी से यह कहना, ‘अपनी कमाई की रोटी का स्वाद ही अलग होता है.’ कैलाश पार्घी (सोहम शाह), जो अपने प्रमोशन के लिए उतावला है, उसका सच जानने के बाद भी उसे छुपाकर अपने साथी पुलिसकर्मियों को बचा लेना और पुलिस की नौकरी में आपराधिक लोगों को देखते हुए अपना परिवार बढ़ाने से डरना, बहुत स्वाभाविक रूप से दर्शक को छू लेते हैं.

सीरियल किलर साइकोपैथ आनंद स्वर्णकार की भूमिका में विजय वर्मा ने जान डाल दी है. एक साइकोपैथ किस तरह समाज में घुल-मिलकर रहते हुए अपने काम को अंजाम देता है और कैसे लोगों की सोच का, उनकी कमियों का फ़ायदा उठाता है इस बारे में इस सीरीज़ को बनाने के लिए की गई रिसर्च साफ़ दिखाई देती है.

कुल मिलाकर इस सीरीज़ की एक कहानी के भीतर कई कहानियां, कई आयाम बहुत कुशलता से समेटे गए हैं. समाज की कमियों को इतनी बारीक़ी व सहजता के ताने-बाने में गूंथकर दिखाया गया है कि इसे हर परिवार में देखा जाना चाहिए. ख़ासतौर पर युवा लड़कियों को ज़रूर देखना चाहिए, ताकि वे चौकन्नी रहें और अपने करियर पर अपनी शादी से पहले ध्यान दें, क्योंकि अपनी कमाई की रोटी का स्वाद अलग तो होता ही है, लेकिन अपनी कमाई रोटी आपको आत्मविश्वास से लबरेज़ भी रखती है.

फ़ोटो साभार: गूगल

Tags: amazon primeAuthor:DahaadGulshan DevaiahJayati BhatiaReema KagtireviewSohum ShahSonakshi SinhaVijay VermaWeb Seriesऐमाज़ॉन प्राइमगुलशन देवैयाजयती भाटियादहाड़रीमा कागतीविजय वर्मावेब सीरीज़समीक्षासोनाक्षी सिन्हासोहम शाह
शिल्पा शर्मा

शिल्पा शर्मा

पत्रकारिता का लंबा, सघन अनुभव, जिसमें से अधिकांशत: महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर कामकाज. उनके खाते में कविताओं से जुड़े पुरस्कार और कहानियों से जुड़ी पहचान भी शामिल है. ओए अफ़लातून की नींव का रखा जाना उनके विज्ञान में पोस्ट ग्रैजुएशन, पत्रकारिता के अनुभव, दोस्तों के साथ और संवेदनशील मन का अमैल्गमेशन है.

Related Posts

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे
ज़रूर पढ़ें

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners
ज़रूर पढ़ें

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum