• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home changing

नाख़ूनों को सिखाएं थोड़ी जिओमेट्री और पाएं तारीफ़

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
May 4, 2022
in changing
A A
Share on FacebookShare on Twitter

अपने नाख़ूनों को सजाने से दिल को ख़ुशी होती है. और आपकी यह ख़ुशी और भी ज़्यादा बढ़ जाएगी, द्विगुणित हो जाएगी, जब आप नाख़ूनों पर जिओमेट्रिकल पैटर्न्स बनाएंगी या बनवाएंगी. तो यहां डालिए कुछ ऐसे ही पैटर्न्स पर नज़र, जो आपके नाख़ूनों को ख़ूबसूरती से सजाएंगे.

यदि आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें अपने नाख़ूनों को सजाना पसंद है तो हम ख़ासतौपर आपके लिए ढूंढ़ लाए हैं ये जिओमेट्रिकल पैटनर्स. इन्हें अपने नाख़ूनों पर बना/बनवा कर आप गणित के इस विषय में अपने पारंगत होने का इज़हार भी कर सकती हैं और ये इतने सजीले लगेंगे कि आप ढेरों तारीफ़ें भी पा सकती हैं. तो लीजिए आपके लिए पेश हैं नाख़ूनों को सजाने के कुछ जिओमेट्रिकल विकल्प…

इन्हें भीपढ़ें

साड़ी के बेमिसाल अंदाज़, जो आपको दिखाएंगे ख़ास

May 11, 2022

आपके लिबास पर भी हो सितारों-सी चमक

May 9, 2022

केटीएम-2022: सुविधाओं से लैस कैरवैन बसों को बहुत पसंद किया जा रहा है

May 7, 2022

8 मई तक चलेगा केरल ट्रैवल मार्ट-2022

May 6, 2022

नीले, सफ़ेद, न्यूट्रल और काले रंग के प्रयोग से बना यह नेल आर्ट डिज़ाइन सादा, सुंदर और आकर्षक है. बात जिओमेट्री की करें तो इस डिज़ाइन को बनाते या बनवाते समय आपको ट्राइएंगल, लाइन, कर्व और रैक्टेंगल का पढ़ने का ज़माना याद आ ही जाएगा.

पीले, सफ़ेद काले और न्यूट्रल रंगों से बना यह नेल आर्ट आपको छठवीं-सातवीं क्लास की याद दिला देगा, जब हमें किसी ऐसे खेत का एरिया निकालना होता था, जिसे कई हिस्सों में बांट दिया जाता था. इस डिज़ाइन के साथ-साथ बचपन के उन दिनों में लौटना भी आपको सुखद लगेगा.

इन जिओमेट्रिक डिज़ाइन्स का आकर्षण आपके ही नहीं देखने वालों के सर भी चढ़कर बोलेगा. इसमें लाल और काले रंगों का समावेश है, जो तुरंत ही देखने वालों का ध्यान आपके नाख़ूनों की ओर खींचेगा. आप इस तरह के जिओमेट्रिक आर्ट को भी नाख़ूनों पर जगह दे सकती हैं.

हल्का-गाढ़ा जामुनी और गुलाबी यह कॉम्बिनेशन ही कमाल है! बनाने में आसान और दिखने में ख़ूबसूरत. ट्राइऐंगल्स से बना यह पैटर्न बता रहा है कि जिओमेट्री कितनी आकर्षक होती है. आप इस डिज़ाइन को अपने पसंदीदा रंगों के कॉम्बिनेशन में भी बना/बनवा सकती हैं.

इस नेल आर्ट को देखते ही इस पर हमारा दिल आ गया था. नेवी ब्लू और पिंक कलर का यह तालमेल बहुत सलीकेदार लग रहा है. आप नाख़ूनों पर इस आर्ट को बनवाएंगी तो यक़ीनन आपको ढेरों तारीफ़ें मिलेंगे. और यहां भी यही बात लागू होती है कि आप इस आर्ट को अपने पसंदीदा रंगों में, पेस्टल रंगों में, पॉप कलर्स में भी बनवा सकती हैं.


आपको भी हमारी तरह ब्लैक ऐंड वाइट क्लासी लगता है तो हमें पूरा यक़ीन है कि यह नेल आर्ट आपको बेइंतहां पसंद आएगा. यदि आपको मेहंदी लगाना आता है, थोड़ी-सी पेंटिंग आती है तो यह नेल आर्ट आप ख़ुद भी बना सकती हैं. यही नहीं आप इन्हें अपने मनपसंद रंगों में भी बना सकती है. आपके नाख़ूनों पर यह आर्ट अच्छा तो लगेगा ही, लेकिन लोगों के कॉम्प्लिमेंट्स भी ख़ूब मिलेंगे.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: Beautyembellish nailsgeometric patternsgeometrical nail artHot Nailsmakeup spellsnail artNail Art Designsnail art ideasnailsoptions of geometric nail artOye Aflatoonओए अफलातूनजिओमेट्रिकल नेल आर्टजिओमेट्रिकल पैटर्ननाख़ूननाख़ूनों को सजाएंनेल आर्टनेल आर्ट आइडियाज़नेल आर्ट डिज़ाइनब्यूटीमेकअप मंत्रविकल्प जिओमेट्रिगल नेल आर्ट केहॉट नेल्स
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

No Content Available
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum