• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home changing

साड़ी के बेमिसाल अंदाज़, जो आपको दिखाएंगे ख़ास

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
May 11, 2022
in changing
A A
Share on FacebookShare on Twitter

साड़ियों का फ़ैशन कभी भी, कहीं नहीं जाने वाला. साड़ियां फ़ैशन में थीं, हैं और रहेंगी, क्योंकि ये होती ही इतना आकर्षक परिधान हैं! ज़रा-सा ब्लाउज़ का स्टाइल बदला, हर बार ज्वेलरी बदली, हेयर स्टाइल बदला कि ये आपको बिल्कुल नए अंदाज़ में रेडी कर देती हैं. यहां हम हाल ही में सेलब्स द्वारा पहनी गईं, उन साड़ियों और उसके स्टाइल को प्रस्तुत कर रहे हैं, जो हमें तो पसंद आए ही, पर ये आपको भी नए अंदाज़ में साड़ी पहनने के टिप्स दे जाएंगे.

सोनाक्षी सिन्हा तो यूं भी बेहद उम्दा तरीक़े से साड़ी पहनने के लिए जानी जाती हैं और यहां तो उन्होंने नियॉन कलर की क्रिस्टल साड़ी को ऑफ़ शोल्डर ब्लाउज़ के साथ पहन कर अपना जादू बिखेरा है. यह साड़ी क्लोदिंग ब्रैंड आईटीआरएच की है और सोनाली के इस लुक को स्टाइल किया है सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट मोहित राय ने. यहां पहनी गई ज्वेलरी गोयंका इंडिया और गहना ज्वेलर्स की हैं.

इन्हें भीपढ़ें

आपके लिबास पर भी हो सितारों-सी चमक

May 9, 2022

केटीएम-2022: सुविधाओं से लैस कैरवैन बसों को बहुत पसंद किया जा रहा है

May 7, 2022

8 मई तक चलेगा केरल ट्रैवल मार्ट-2022

May 6, 2022

नाख़ूनों को सिखाएं थोड़ी जिओमेट्री और पाएं तारीफ़

May 4, 2022

वरुण बहल कुतूर की इस ख़ूबसूरत प्रिंटेड गुलाबी साड़ी में कियारा अडवाणी का यह फ़ैशन लुक आकर्षक है. यदि आप ब्लाउज़ेज़ के साथ प्रयोग करने से नहीं घबराती हैं तो आपको उनके इस लुक से क्लू ज़रूर लेना चाहिए. कियारा के इस लुक को सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट लक्ष्मी लहर ने स्टाइल किया है और कियारा ने यहां क्यूरिओ कॉटेज की ज्वेलरी पहनी है.

पूजा हेगड़े भारतीय लुक में हमेशा ही ऐसी नज़र आती हैं कि उनपर से निगाहें ही नहीं हटतीं. यहां पूजा ने शांति बनारस की सिल्वर बॉर्डर वाली प्योर हैंडलूम बनारसी ऑर्गैन्ज़ा साड़ी पहनी है. यहां ज्वेलरी में उन्होंने ईयरिंग्स को स्टाइल स्टेटमेंट बनाया है. पूजा के इस लुक की स्टाइलिस्ट हैं जानी मानी स्टाइलिस्ट तान्या घावरी.

सादगी से सुंदर कुछ नहीं होता! शेफ़ाली शाह सादे हरे रंग की रॉ मैंगो की साड़ी में बिल्कुल इसी बात का प्रतीक लग रही हैं. उन्होंने अक्षय तृतीया और ईद के मौक़े पर अपने इन्स्टाग्राम पोस्ट पर इस साड़ी की तस्वीरों को साझा करते हुए, सभी को इन दोनों पर्वों की शुभकामनाएं दीं. शेफ़ाली के इस मनमोहक और क्लासी लुक को राधिका मेहरा ने तैयार किया है. शेफ़ाली ने यहां माया सांघवी ज्वेल्स की ज्वेलरी पहनी है.

फ़ाल्गुनी ऐंड शेन पीकॉक की साड़ी में कीर्ति सुरेश के इस लुक की जितनी तारीफ़ की जाए कम होगी. झीनी और चमकीली सी इस साड़ी के साथ फ़ुल स्लीव वाला ब्लाउज़ कमाल का आकर्षण दे रहा है. कीर्ति के इस लुक को संवारा है अर्चा मेहता ने और यहां उन्होंने जतिन मोर ज्वेल्स की ज्वेलरी पहनी है. इस तरह का लुक आप भी अपनी किसी झीनी-चमकीली साड़ी पर अपना सकती हैं.

रुकशार ढिल्लों ने अपनी एक दक्षिण भारतीय फ़िल्म के प्रीमियर पर जो साड़ी पहनी, वह तो सुंदर थी ही और साथ ही बॉर्डर से मिलता हुआ उसका टेक्स्चर्ड ब्लाउज़, हैवी ज्वेलरी की ज़रूरत को बिल्कुल ही ख़त्म सा करने वाला था. आप भी इस तरह के प्रयोग कर सकती हैं. रुकशार के इस लुक को शेफ़ाली देवड़ा ने स्टाइल किया था और उनकी ज्वेलरी मंजुला ज्वेलर्स की थी.

फ़ोटो: इन्स्टाग्राम

Tags: Evergreen SareesFashion StylesNew Sarees StylesSareesफ़ैशन अंदाज़सदाबहार साड़ीसाड़ीसाड़ी के नए अंदाज़
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

No Content Available
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum