• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ओए एंटरटेन्मेंट इंटरव्यूज़

जूही चावला: हां, तब माधुरी से मेरी नहीं बनती थी!

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
November 11, 2020
in इंटरव्यूज़, ओए एंटरटेन्मेंट
A A
जूही चावला: हां, तब माधुरी से मेरी नहीं बनती थी!
Share on FacebookShare on Twitter

’90 के दशक में श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित और जूही चावला बॉलिवुड की टॉप की तीन बड़ी अभिनेत्रियां मानी जाती थीं. इनकी प्रतिस्पर्धा के चर्चा अख़बारों में छाई रहती थी. पिछले दिनों जूही चावला ने हमसे की कुछ नई और कुछ पुरानी बातें.

आप आज और ’90 के दशक की फ़िल्म मेकिंग तकनीकी में क्या फ़र्क़ देखती हैं?
तब बाउंड स्क्रिप्ट का चलन नहीं था. लोग रातभर बैठकर सीन बनाते थे, लेखक सेट पर डायरेक्टर के साथ बैठकर डायलॉग्स लिख देते थे. हम तैयार होते रहते तब सीन के बारे में बताया जाता. हाथों से लिखे डायलॉग्स मिलते. जब हमें फ़िल्म ऑफ़र होती थी तो पांच-छह लाइन की कहानी निर्देशक हमें बता देते थे. बस इतना ही सुनकर अपनी गट फ़ीलिंग पर हम फ़िल्म को ‘हां’ बोल देते थे. डर और आईना ये दो फ़िल्में थीं, जिनकी लिखी हुई स्क्रिप्ट मिली थी. यहां तक कि मेरे करियर की बेस्ट फ़िल्मों में से एक हम हैं राही प्यार के भी ऐसे ही बनी थी.

ख़ुश रखने के लिए क्या करती हैं?
मुझे लगता है कि लाइफ़ बहुत ही सिम्पल है. हमने उसे कॉम्प्लिकेटेड बना रखा है. ख़ुश रहने के लिए मैंने उन चीज़ों से धीरे-धीरे किनारा कर लिया, जिनसे ख़ुशी नहीं मिलती थी, जैसे-पार्टी में जाना. हां, किसी क़रीबी दोस्त की पार्टी हो तो ठीक है, वर्ना बस अपीयरेंस के लिए जाना सही नहीं है. हम दुखी तब होते हैं, जब ख़ुद को प्रेशर में डालते हैं. आजकल मैं ‘फ़ीयर ऑफ़ मिसिंग आउट’ के बारे में काफ़ी सुन रही हूं. दरअस्ल, हमारी परेशानी का सबसे बड़ा कारण यही है. हम हर जगह दिखना चाहते हैं, सबकुछ जानना चाहते हैं.

इन्हें भीपढ़ें

sardari-beghum

एक ठुमरी गायिका के जीवन को पर्दे पर जीवंत करती फ़िल्म है सरदारी बेगम

April 3, 2024
OMG 2: पहले भाग के अनुरूप बहुत उम्मीद लगाकर देखने न जाएं

OMG 2: पहले भाग के अनुरूप बहुत उम्मीद लगाकर देखने न जाएं

August 14, 2023
ज़रा हट के ज़रा बच के: अच्छी फ़िल्म का बुरा अंत

ज़रा हट के ज़रा बच के: अच्छी फ़िल्म का बुरा अंत

June 19, 2023
दहाड़: दर्शक को बांधकर रखता, समाज को आईना दिखाता क्राइम थ्रिलर

दहाड़: दर्शक को बांधकर रखता, समाज को आईना दिखाता क्राइम थ्रिलर

June 9, 2023

आपके बच्चे फ़िल्मों में आना चाहते हैं?
मेरे बच्चे अभी पढ़ रहे हैं. वे दोनों ही बोर्डिंग स्कूल में हैं. मेरी मां जब बचपन में मुझे कहती थी कि तुम्हें बोर्डिंग स्कूल डालूंगी तो मैं रोने लगती थी, इसलिए मेरी मां ने नहीं भेजा. आज मेरे बच्चे बोर्डिंग स्कूल में हैं, लेकिन उन्होंने ख़ुद इस बात को चुना कि वे बोर्डिंग स्कूल जाना चाहते हैं. मेरी बेटी 12वीं में है और बेटा नौवीं में. मेरे बच्चे पढ़ाकू हैं, ख़ासकर बेटी. वो स्पोर्ट्स में भी अच्छी है. स्कूबा डाइव करती है और फ़ुटबॉल खेलती है. उसने अभी तक तय नहीं किया उसे क्या करना है. कभी मॉडल बनना चाहती है. कभी सर्जन.

पहले अभिनेत्रियों की प्रतिस्पर्धा आम थी, आज स्थिति थोड़ी बदली हुई नज़र आ रही है…
(हंसते हुए) अपने वक़्त में तो मैं भी बोलती थी कि हमारे बीच किसी तरह की प्रतिस्पर्धा नहीं है! लेकिन सच कहूं तो प्रतिस्पर्धा हर दौर में होती है. हमारे से पहले भी रही होगी. तब तो नहीं कहा, पर अब कह रही हूं कि मैं माधुरी के साथ ख़ुद को सेकंड लीड में नहीं देख सकती थी, इसीलिए दिल तो पागल है को मना कर दिया था! माधुरी ही क्या, रवीना, करिश्मा सभी से प्रतिस्पर्धा रहती थी (हंसती हैं). 1942 ए लव स्टोरी में मनीषा कोइराला को देखा तो लगा कि अपना करियर अब ख़त्म हो जाएगा. नई लड़की आ गई है, मुझे कौन काम देगा.

आज आप प्लास्टिक बैन, रेडिएशन जैसे सामाजिक मुद्दों पर बात करती हैं. क्या आप हमेशा से ऐसी थीं?
मैं आज जो हूं, वह कल नहीं थी. पहले जब लोग मुझसे सामाजिक कार्यों के बारे में बोलते थे तो मैं भाग जाती थी. मुझे लगता था बस अपना काम करो. मैं सिर्फ़ अपने करियर पर फ़ोकस करती थी. मुझे लगता है कि ज़िंदगी का टर्निंग पॉइंट उस वक़्त आया, जब मेरे बच्चे हुए. आप अपने बच्चों के लेकर प्रोटेक्टिव तो होते ही हैं, लेकिन दूसरे बच्चों के बारे में भी सोचने लगते हैं. मां बनने के बाद मैं वाक़ई बदल गई.

छोटे बजट की फ़िल्मों का अनुभव कैसा रहा है?
शादी के बाद मुझे बड़े बजट की फ़िल्में ऑफ़र ही नहीं हो रही थीं. फिर मैंने झंकार बीट्स, 3 दीवारें और माय ब्रदर निखिल जैसी छोटे बजट की फ़िल्में की. इन फ़िल्मों का बजट हमारे एक गाने के बजट के बराबर होता था. मैं तो अभी तक हंसती हूं यह सोचकर कि नागेश कुकुनूर कहता था,‘ऐक्टिंग मत करना.’ हालांकि बाद में उन फ़िल्मों को करके मुझे बहुत ही रिफ्रेशिंग-सा लगने लगा था.

क्या आत्मकथा लिखने की कोई योजना है?
ज़िंदगी के कुछ ऐसे पन्ने हैं, जिन्हें मैं फिर से याद नहीं करना चाहूंगी. हां, अपनी फ़िल्मों से जुड़े, सेट्स के जुड़े क़िस्सों को ज़रूर किताब की शक्ल में सामने लाना चाहूंगी.

टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

द केरल स्टोरी: इतनी कमज़ोर फ़िल्म क्यों बनाई गई समझ में नहीं आया
ओए एंटरटेन्मेंट

द केरल स्टोरी: इतनी कमज़ोर फ़िल्म क्यों बनाई गई समझ में नहीं आया

May 8, 2023
पहली फ़ुर्सत में देखने जैसा पीरियड ड्रामा है जुबली
ओए एंटरटेन्मेंट

पहली फ़ुर्सत में देखने जैसा पीरियड ड्रामा है जुबली

April 11, 2023
पैसा वसूल फ़िल्म है तू झूठी मैं मक्कार
ओए एंटरटेन्मेंट

पैसा वसूल फ़िल्म है तू झूठी मैं मक्कार

March 14, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum