• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ओए एंटरटेन्मेंट

अक्षय कुमार क्यों जा रहे हैं अयोध्या?

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
March 15, 2021
in ओए एंटरटेन्मेंट, न्यूज़
A A
अक्षय कुमार क्यों जा रहे हैं अयोध्या?
Share on FacebookShare on Twitter

ख़बर है कि परिवार के साथ मालदीव्स में छुट्टियां मना रहे अक्षय कुमार जल्द ही अयोध्या के लिए उड़ान भरनेवाले हैं. क्या उनकी यह यात्रा अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए योगदान देने से संबंधित है? या कुछ और कारण है? जानने के लिए स्क्रोल करके नीचे जाएं.

बॉलिवुड स्टार इन दिनों परिवार के साथ मालदीव्स में छुट्टियां मना रहे हैं. सुनने में आया है कि वे मुंबई लौटते ही, 18 मार्च को अयोध्या के लिए उड़ान भरेंगे. उनकी इस अयोध्या यात्रा का कनेक्शन उनके नए प्रोजेक्ट राम सेतु के साथ है. बच्चन पांडे की शूटिंग पूरी होते ही अक्षय कुमार राम सेतु की शूटिंग में व्यस्त होने वाले हैं. अभिनेता निर्देशक अभिषेक शर्मा और क्रिएटिव निर्माता डॉ चन्द्रप्रकाश द्विवेदी के साथ अक्षय अयोध्या यात्रा पर इसलिए जा रहे हैं, ताकि इस फ़िल्म का मुहूर्त शॉट राम जन्मभूमि से किया जा सके.
निर्देशक अभिषेक शर्मा ने यह भी खुलासा किया कि इस फ़िल्म में एक नए अवतार में दिखाई देंगे,“अक्षय सर एक पुरातत्वविद् (आर्कियोलॉजिस्ट) की भूमिका निभा रहे हैं और उनका लुक और कैरेक्टर कई भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय पेशेवर पुरातत्वविदों से प्रेरित है जो इस क्षेत्र में काम करते हैं. लुक और किरदार दोनों के मामले में अक्षय सर के प्रशंसक उन्हें बिल्कुल नए अवतार में देखेंगे.’’ इस फ़िल्म की मुख्य अभिनेत्रियां हैं जैकलिन फर्नांडीज़ और नुसरत भरूचा.

राम सेतु के मुहूर्त के लिए अयोध्या ही क्यों?
इस बारे में बताते हुए क्रिएटिव निर्माता डॉ चन्द्रप्रकाश द्विवेदी कहते हैं,‘‘इससे बेहतर क्या होगा के भगवान राम की जन्मस्थान पर राम सेतु की यात्रा की शुरुआत हो? ख़ुद कई बार अयोध्या का दौरा करने के बाद, मैंने अक्षय और टीम को सुझाव दिया कि हमें भगवान राम के पवित्र मंदिर से आशीर्वाद के साथ प्रोडक्शन शेड्यूल शुरू करना चाहिए. हम अयोध्या में मुहूर्त शॉट आयोजित कर एक शुभ नोट पर अपना शूटिंग शुरू करने वाले हैं.” वैसे फ़िल्म के 80% हिस्से की शूटिंग मुंबई में ही होनेवाली है. वहीं अयोध्या जाने के लिए तैयार अक्षय कुमार ने राम सेतु को पीढ़ियों के अतीत, वर्तमान और भविष्य के बीच का सेतु बताया है.

इन्हें भीपढ़ें

sardari-beghum

एक ठुमरी गायिका के जीवन को पर्दे पर जीवंत करती फ़िल्म है सरदारी बेगम

April 3, 2024
OMG 2: पहले भाग के अनुरूप बहुत उम्मीद लगाकर देखने न जाएं

OMG 2: पहले भाग के अनुरूप बहुत उम्मीद लगाकर देखने न जाएं

August 14, 2023
ज़रा हट के ज़रा बच के: अच्छी फ़िल्म का बुरा अंत

ज़रा हट के ज़रा बच के: अच्छी फ़िल्म का बुरा अंत

June 19, 2023
दहाड़: दर्शक को बांधकर रखता, समाज को आईना दिखाता क्राइम थ्रिलर

दहाड़: दर्शक को बांधकर रखता, समाज को आईना दिखाता क्राइम थ्रिलर

June 9, 2023

यूं आया फ़िल्म बनाने का आइडिया
अभिषेक शर्मा ने बताया कि उनके लिए राम सेतु की यात्रा वर्ष 2007 में शुरू हुई, जब उन्होंने भारत और श्रीलंका के बीच में एक शिपिंग कैनल के निर्माण के लिए एक परियोजना में आ रही कुछ समस्याओं के बारे में पढ़ा. उन्होंने उससे संबंधित एक अदालत फ़ैसले के बारे में पहली बार अख़बार में पढ़ा था. उन्होंने विस्तार से बताते हुए कहा,“इस प्रोजेक्ट के माध्यम से मुझे यह एक भारतीय किंवदंती के पीछे की सच्चाई का पता लगाने का अवसर मिला है. मुझे ऐसा लगता है कि राम सेतु द्वारा एक ऐसी सच्ची कहानी को सामने लाया जा सकता है, जो पीढ़ियों से हमारी विरासत का हिस्सा रही है, पर हम लोग उसकी सच्चाई पर ध्यान नहीं दे रहे थे.’’
फ़िल्म के निर्माता है अरुणा भाटिया, लाइका प्रोडक्शन्स और विक्रम मल्होत्रा. विक्रम मल्होत्रा के अनुसार इस तरह की कहानियों को बताने का यह बेहतर समय है,‘‘राम सेतु तथ्यों, विज्ञान और ऐतिहासिक धरोहरों पर बनी कहानी है और सदियों से भारतीयों के गहरे विश्वास पर आधारित है. आज, युवा पीढ़ी अपनी विरासत को लेकर उत्सुक है, हमारे देश की सांस्कृतिक गहराई में रही कहानियों को बताने का इससे बेहतर समय कभी नहीं हो सकता है.’’

Tags: Akshay KumarFilm Ram SetuRam Setu Akshay Kumarअक्षय कुमारअक्षय कुमार अयोध्याअक्षय कुमार राम सेतुअयोध्या राम मंदिरफ़िल्म राम सेतुराम मंदिरराम सेतु
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

द केरल स्टोरी: इतनी कमज़ोर फ़िल्म क्यों बनाई गई समझ में नहीं आया
ओए एंटरटेन्मेंट

द केरल स्टोरी: इतनी कमज़ोर फ़िल्म क्यों बनाई गई समझ में नहीं आया

May 8, 2023
पहली फ़ुर्सत में देखने जैसा पीरियड ड्रामा है जुबली
ओए एंटरटेन्मेंट

पहली फ़ुर्सत में देखने जैसा पीरियड ड्रामा है जुबली

April 11, 2023
पैसा वसूल फ़िल्म है तू झूठी मैं मक्कार
ओए एंटरटेन्मेंट

पैसा वसूल फ़िल्म है तू झूठी मैं मक्कार

March 14, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum