• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ओए एंटरटेन्मेंट

नई बोतल में पुरानी शराब जैसी है सिंड्रेला, लेकिन…

जयंती रंगनाथन by जयंती रंगनाथन
September 7, 2021
in ओए एंटरटेन्मेंट, रिव्यूज़
A A
नई बोतल में पुरानी शराब जैसी है सिंड्रेला, लेकिन…
Share on FacebookShare on Twitter

वर्ष 2021 की सिंड्रेला की कहानी पहले की तरह प्यारी परिकथा होते हुए भी काफ़ी बदल गई है, उसके आसपास के क़िरदार हैं तो वही, पर वे भी काफ़ी बदल गए हैं. इस म्यूज़िकल फ़िल्म में बहुत अच्छा संगीत है, बहुत ख़ूबसूरत कॉस्ट्यूम्स हैं, कहानी में हल्का बदलाव है, कलाकारों का अभिनय उम्दा है. कुल मिलाकर यह यह फ़िल्म एक हैप्पी और फ़ीलगुड पैकेज है.

फ़िल्म: सिंड्रेला
ओटीटी प्लैटफ़ॉर्म: एमाज़ॉन प्राइम
सितारे: कैमिला कैबेलो, निकोलस गैलिट्ज़ाइन, बिली पोर्टर, इडिना मेंज़ेल
डायरेक्टर, स्क्रीनप्ले: के कैनन
रन टाइम: 113 मिनट
रेटिंग: 3/5 स्टार

कल रात एमाज़ॉन प्राइम पर सिंड्रेला देखी. हम्मम… सिंड्रेला की कहानी हम सब जानते हैं, हम सबमें सिंड्रेला है. सिंड्रेला का बेचारा बचपन, सौतेली मां और दो सौतेली बहनों की ज़्यादतियां, उसका जानवरों से प्रेम, उसके चूहे दोस्त, उसकी गॉड मदर और फिर उसकी मदद से राजकुमार के महल के बॉल में उसका ख़ूबसूरत गाउन और कांच के जूते पहन कर जाना. साथ ही यह वॉर्निंग भी कि रात बारह बजे से पहले जादू का असर ख़त्म हो जाएगा, उससे पहले लौट आना. सिंड्रेला का एक जूता महल में छूट जाता है. राजकुमार उस जूते की मदद से सिंड्रेला को ढूंढ निकालता है और हैप्पी हैप्पी नोट पर कहानी ख़त्म हो जाती है. दे लिव्ड हैपिली एवर आफ़्टर… वगैरह-वगैरह…

इन्हें भीपढ़ें

sardari-beghum

एक ठुमरी गायिका के जीवन को पर्दे पर जीवंत करती फ़िल्म है सरदारी बेगम

April 3, 2024
OMG 2: पहले भाग के अनुरूप बहुत उम्मीद लगाकर देखने न जाएं

OMG 2: पहले भाग के अनुरूप बहुत उम्मीद लगाकर देखने न जाएं

August 14, 2023
ज़रा हट के ज़रा बच के: अच्छी फ़िल्म का बुरा अंत

ज़रा हट के ज़रा बच के: अच्छी फ़िल्म का बुरा अंत

June 19, 2023
दहाड़: दर्शक को बांधकर रखता, समाज को आईना दिखाता क्राइम थ्रिलर

दहाड़: दर्शक को बांधकर रखता, समाज को आईना दिखाता क्राइम थ्रिलर

June 9, 2023

कहानी कमोबेश तो नए वर्शन में भी यही है. पर आज के वक़्त को देखते हुए कुछ तब्दीलियां भी है. सबसे बड़ी बात कि सिंड्रेला एक ड्रेस डिज़ाइनर है और अपने बेसमेंट के कमरे में बैठकर हमेशा कुछ ना कुछ सिलती रहती है. उसका सपना है अपने गांव में एक दुकान खोलने का, जहां एला के नाम से उसकी बनाई पोशाकें बिकेंगी. राजकुमार अपने राज्य पर शासन नहीं करना चाहता. वह एक आम आदमी की नज़र से ज़िंदगी को देखना चाहता है. राजकुमार की दीदी को शासन के दांव-पेंच पता हैं. पर अपने भाई के रहते उसे शासन करने का मौक़ा नहीं मिल रहा.

तो सिंड्रेला उसी तरह गॉड मदर की वजह से, और गॉड मदर को भी एक ट्रांस्जेंडर के रूप में दिखाया गया है, राजकुमार के महल के बॉल में शामिल होने जाती है. उससे पहले राजकुमार गांव में उससे मिल चुका है और उसकी महत्वाकांक्षा से प्रभावित हो चुका है. अंत में राजा अपनी बेटी के हाथ में शासन सौंपता है और अपने बेटे को उसकी मनचाही जिंदगी और मनचाहे जीवन साथी के साथ रहने की आज़ादी देता है. सिंड्रेला भी लंदन जा कर अपना सपना पूरा करती है.

ये सब ट्विस्ट अच्छे हैं. फ़िल्म में हर क़दम पर गाने हैं, नाच है. लेकिन एक बात मुझे खटक गई… जब फ़ेयरी टेल में इतना सबकुछ बदला है तो ये सौतेली मां का रोल क्यों नहीं बदला? सिंड्रेला अपनी मां को स्टेप मॉम बुलाती है और वो उसे स्टेप डॉटर (मतलब कुछ भी?). जब सबके क़िरदारों को नई हवा मिली है तो सौतेली मां को भी नए रंग में दिखा देते. ये क्या ज़रूरी है कि अपनी दो आड़ी-टेढ़ी बेटियों के प्यार में बावली होनेवाली मां अपनी टैलेंटेड और ख़ूबसूरत सौतेली बेटी से इतना बुरा व्यवहार करे? वो भी तो संवेदनशील हो सकती थी, सिंड्रेला की महत्वाकांक्षा को पहचान सकती थी, उसे प्यार कर सकती थी? हम इस वाले स्टीरियोटाइप से कब उबरेंगे? वैसे फ़िल्म के अंत में मां-बेटी को गाते और एक साथ नाचते दिखाया गया है, पर मेरे लिए यह काफ़ी नहीं था.

बावजूद इसके इस फ़िल्म को ज़रूर देखा जाना चाहिए, क्योंकि वर्ष 2021 की सिंड्रेला काफ़ी बदल गई है, उसके आसपास के क़िरदार हैं तो वही, पर वे भी काफ़ी बदल गए हैं. इस म्यूज़िकल फ़िल्म में बहुत अच्छा संगीत है, बहुत ख़ूबसूरत कॉस्ट्यूम्स हैं, कहानी में हल्का बदलाव है, कलाकारों का अभिनय बहुत उम्दा है. कुल मिलाकर यह यह फ़िल्म एक हैप्पी और फ़ीलगुड पैकेज है.

फ़ोटो: गूगल

Tags: #cinderella2021#cindrella2021amazon primeBilly PorterCamila Cabellocinderellacinderella 2021Idina MenzelJayanti Ranganathankay canonmovie cinderella reviewnew bottle vintage wineNicholas Galitzineएमाज़ॉन प्राइमके कैननजयंती रंगनाथननई बोतल पुरानी शराबफ़िल्म सिंड्रेला की समीक्षासिंड्रेलासिंड्रेला 2021
जयंती रंगनाथन

जयंती रंगनाथन

वरिष्ठ पत्रकार जयंती रंगनाथन ने धर्मयुग, सोनी एंटरटेन्मेंट टेलीविज़न, वनिता और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया है. पिछले दस वर्षों से वे दैनिक हिंदुस्तान में एग्ज़ेक्यूटिव एडिटर हैं. उनके पांच उपन्यास और तीन कहानी संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं. देश का पहला फ़ेसबुक उपन्यास भी उनकी संकल्पना थी और यह उनके संपादन में छपा. बच्चों पर लिखी उनकी 100 से अधिक कहानियां रेडियो, टीवी, पत्रिकाओं और ऑडियोबुक के रूप में प्रकाशित-प्रसारित हो चुकी हैं.

Related Posts

द केरल स्टोरी: इतनी कमज़ोर फ़िल्म क्यों बनाई गई समझ में नहीं आया
ओए एंटरटेन्मेंट

द केरल स्टोरी: इतनी कमज़ोर फ़िल्म क्यों बनाई गई समझ में नहीं आया

May 8, 2023
पहली फ़ुर्सत में देखने जैसा पीरियड ड्रामा है जुबली
ओए एंटरटेन्मेंट

पहली फ़ुर्सत में देखने जैसा पीरियड ड्रामा है जुबली

April 11, 2023
पैसा वसूल फ़िल्म है तू झूठी मैं मक्कार
ओए एंटरटेन्मेंट

पैसा वसूल फ़िल्म है तू झूठी मैं मक्कार

March 14, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum