• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

वर्तमान का पता देता ऐतिहासिक उपन्यास है ‘मुर्दों का टीला’

शिल्पा शर्मा by शिल्पा शर्मा
February 7, 2024
in ज़रूर पढ़ें, बुक क्लब, समीक्षा
A A
वर्तमान का पता देता ऐतिहासिक उपन्यास है ‘मुर्दों का टीला’
Share on FacebookShare on Twitter

मोअन-जो-दड़ो के उत्खनन में मिली सिंधु घाटी की उन्नत सभ्यता के बारे में हम सबने पांचवीं, छठवीं कक्षा के इतिहास में पढ़ा है. रांगेय राघव का उपन्यास मुर्दों का टीला इस इतिहास को किताब के पन्नों पर जीवंत करता हुआ उपन्यास है. साथ ही, यह बताता चलता है कि किस तरह कोई सभ्यता पनपती है, आगे बढ़ती है, शिखर पर पहुंचती है और फिर किस तरह कुछ लोगों पर सत्ता का लोभ हावी होता है, जिससे पाठक इसे वर्तमान परिदृश्य से सहज ही जोड़ लेता है. सिंधु घाटी सभ्यता के शीर्ष से उसके समाप्त होने की कथा कहती यह पुस्तक किसी भी काल में और सभी के लिए पठनीय है.

पुस्तक: मुर्दों का टीला
विधा: उपन्यास
लेखक: रांगेय राघव
प्रकाशक: राधाकृष्ण पेपरबैक्स
मूल्य: रु. 295/-
उपलब्ध: ऐमाज़ॉन

मोअन-जो-दड़ो सिंधी शब्द है, जिसका अर्थ है मृतकों का स्थान यानी ‘मुर्दों का टीला’. रांगेय राघव ने अपने उपन्यास में सिंधु घाटी की सभ्यता को इतिहास की किताब से निकालकर हमारे सामने जीवंत कर दिया है. इस उपन्यास को पढ़ते हुए जहां हमें यह समझ में आता है कि सिंधु घाटी की सभ्यता कैसी थी, रीति-रिवाज़ कैसे थे, शासन व्यवस्था किस स्वरूप में थी, विदेशों और आसपास के अन्य क्षेत्रों के साथ इस सभ्यता के लोगों का मेलजोल कैसा था, वहीं इस सभ्यता के भीतर एक कसी हुई रुचिकर कहानी भी हमें इससे बांधे रखती है.

इन्हें भीपढ़ें

epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026

इस पुस्तक में लेखक के आमुख में उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे स्वयं इतिहास को किस नज़रिए से देखते हैं और उनकी कोशिश है कि इस ऐतिहासिक उपन्यास से पाठक को उस काल की झलक मिले. यहां लिखी एक और बात जो अपनी ओर ध्यान खींचती है, वह है – विजेता सदा ही अपनी शक्ति के कारण विजितों के मुंह से भी अपने-आपको सभ्य कहलवा लेते हैं. इस बात को पाठक तुरंत ही वर्तमान के संदर्भ में परखे तो भी सही पाता है.

इस उपन्यास में ईसा से साढ़े तीन हज़ार वर्ष पूर्व के काल की झलक मिलती है. महाश्रेष्ठी मणिबंध और उसके जहाज़ पर मोअन-जो-दड़ो लौट रहे मिस्र के गुलामों व व्यापारियों से शुरू होता हुआ यह उपन्यास आर्यों के आगमन व द्रविड़ों पर उसके असर को भी दिखाता है. जहां इसमें उस दौर में गुलामों के साथ होने वाले सलूक की झलक मिलती है, वहीं इस महानगर की विशालता, इमारतों की योजना व उनके उपयोग की जानकारी भी मिलती है.

उपन्यास बताता चलता है कि इतने प्राचीन इतिहास वाला यह महानगर एक गणराज्य था. जहां विलासिता से परिपूर्ण माहौल अवश्य था, लेकिन आम जनता किस तरह काम में जुटी रहती थी, किस तरह के बाज़ार थे और सामूहिक स्नानागार किस तरह लोगों के मनोरंजन का स्थान भी थे. उस समय किन भगवानों को माना जाता था – सर्प, महामाई, महादेव, अश्वत्थ, सूर्य और किस तरह लोगों को इन पर भरोसा था. उस समय जारी प्राकृतिक बदलावों की झलक भी बार-बार उपन्यास में नज़र आती है कि किस तरह इस क्षेत्र में तूफ़ान, वर्षा और भूकंप आया करते थे.

यह उपन्यास मनुष्य की शक्ति और सामर्थ्य पाने की चाहत को भी भलि-भांति दर्शाता है. सत्ता की चाहत में किस तरह का उन्माद फैलाकर आम जन को परेशान किया जाता है और मनुष्य का बुनियादी स्वभाव अब तक नहीं बदला है, इस बात को भी यह सहज ही इंगित कर जाता है. उस काल में गुलामों की स्थिति, व्यापारियों के तौर-तरीक़े, स्त्रियों की दशा जैसी सभी चीज़ें आपको उपन्यास पढ़ते हुए समझ में आती हैं. एक पिता-पुत्र के कुछ क्षणों के मिलन और विछोह के साथ-साथ पूरी सिंधु घाटी सभ्यता के पतन की दास्तां को उजागर करता यह उपन्यास भले ही किसी भी काल में पढ़ा जाए, पाठक इससे संबद्ध महसूस करेंगे.

 

Tags: Book ReviewHistorical NovelIndus Valley CivilizationMoan-Jo-DaroMurdon ka TeelaNovelRangey Raghavउपन्यासऐतिहासिक उपन्यासपुस्तक समीक्षामुर्दों का टीलामोअन-जो-दड़ोरांगेय राघवसिंधु घाटी सभ्यता
शिल्पा शर्मा

शिल्पा शर्मा

पत्रकारिता का लंबा, सघन अनुभव, जिसमें से अधिकांशत: महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर कामकाज. उनके खाते में कविताओं से जुड़े पुरस्कार और कहानियों से जुड़ी पहचान भी शामिल है. ओए अफ़लातून की नींव का रखा जाना उनके विज्ञान में पोस्ट ग्रैजुएशन, पत्रकारिता के अनुभव, दोस्तों के साथ और संवेदनशील मन का अमैल्गमेशन है.

Related Posts

stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल
कविताएं

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?
ज़रूर पढ़ें

कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?

November 27, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum