• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home बुक क्लब कविताएं

अम्मा की यादें: डॉ संगीता झा की कविता

डॉ संगीता झा by डॉ संगीता झा
May 14, 2023
in कविताएं, ज़रूर पढ़ें, बुक क्लब
A A
Dr-Sangeeta-Jha_Poem
Share on FacebookShare on Twitter

कहने को तो आजकल कहा जाने लगा है कि एक बेटी मां से कहीं ज़्यादा पिता के क़रीब होती है. पर यह कहने की बात है, एक बेटी को अपने सपनों से सींच कर बड़ी करती है उसकी मां. मदर्स डे पर एक ऐसी ही बेटी अपनी अम्मा को याद करती है. मन की आलमारी में सहेज के रखी अम्मा की यादों के रेशे-रेशे पकड़कर अलग करती है.

उम्र का मौसम बदलने लगा है
बालों में सफ़ेदी ने सेंध मारी है
अब क्या करूं मैं अकेले-अकेले
पुरानी सारी यादों से ही यारी है
खोली मैंने अपने यादों की अlलमारी
सबसे ऊपर के खाने में
सचमुच बिलकुल सही माने में
टंगी हुई हैं हैंगर में तुम्हारी ही यादें
साथ है मेरे किए हुए वो सारे वादे
अम्मा ऊंचा रखूंगी नाम तुम्हारा
मेरी अम्मा को जानेगा जग सारा
अब जब बैठ गई मन की आलमारी लगाने
आ गई एक हिचकी और याद कई फ़साने
उसके नीचे के हैंगर में भी
टांग रखे थे कुछ सपने
जो भी तुमने ही दिखाए थे अम्मा, पहले लगते थे बड़े अपने
जो अब पुराने पड़ चुके हैं
सोचा या तो किसी को दे दिए जाएं
या ठीक-ठाक करके एक बार दोबारा
ट्राई करके देखे जाएं
क्या पता इस उम्र में भी फिट हो जाएं
क्योंकि तुमने ही तो कहा था
ऐज इज़ इन योर माइंड
ख़ुद तो होती रही बूढ़ी, पर थी तुम बड़ी काइंड
लेकिन फिर एक डर भी तो है
कहीं अब आउटडेटेड ना लगने लगूं उन सपनों के संग
उम्र तो बीत रही है
जवानी किससे मागूं?
लेकिन देखती हूं अल्टर और डाई करवा के!
एक रैक में हैं कुछ रिश्ते धूल चिपटे
जो तुम्हारे ही दिए हुए हैं
तहाए पड़े हैं कागज़ों में लिपटे
जब दिए थे तुमने तब लगा था
हमेशा चलेंगे, लेकिन जल्दी ही
बेरंग हो गए, कई उधड़ गए
कुछ बड़े हो गए हैं
कुछ आज भी छोटे लगते हैं!
कुछ को तो मन नहीं था रखने का
लेकिन वाक़ई, वही ख़ूब चल रहे हैं आज भी, क्योंकि तुमने जो दिए थे
पहले से ज़्यादा चमक, विश्वास और अपनापन!
मालूम है?
जब ये नए थे
तब इतने चमकदार नहीं थे
इनकी चमक वक़्त के साथ बढ़ी है!
कुछेक महंगे वादे पड़े हैं लॉकर में
कुछ तो वक़्त ज़रूरत पर बेच दिए
कुछ आज भी पहन कर इठलाती हूं, सब कुछ तुमने ही तो सिखाया है
कुछ यादें पड़ी हैं
चोर लॉकर वाली सुनहरी डिबिया में
तुम्हारे आंचल की ख़ुशबू
स्कूल की आधी छुट्टी में
टिफ़िन से निकले आलू के परांठे
भाईयों की ठिठौली
बाबूजी की फटकार
भाईयों का ढेर सारा प्यार
मेरी पहली तनख्वाह
मेरी विदा पर गिरे बाबूजी के आंसू
सबकी ख़ुशबू आज भी जस की तस!
तुम्हारा बेहोश हो जाना
तुम्हारी ही याद में सभी रिश्तों को
वापस सही से रखा
वरना क्या पता ज़रूरत पड़ने पर
सही से पहचान न पाती और
उठाने में ग़लती कर देती!
खैर मन की अलमारी बुहारते में
इतने रंग
इतने धागे
इतने सेफ़्टीपिन
इतने पैबंद निकले
कि लगता है जैसे
मन की अलमारी
इन्हीं सब के वज़न से भारी होकर
अस्त-व्यस्त सी पड़ी थी
आज सब आंसुओं में प्रवाहित कर दिए!
अब जंच रही है
मेरे मन की अलमारी…
अम्मा तुम्हारी याद के साथ
बिलकुल वैसे ही बरसों बाद

Illustration: Pinterest

इन्हें भीपढ़ें

epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
Tags: Aaj ki KavitaAmma ki yaadein Dr Sangeeta JhaDr Sangeeta JhaDr Sangeeta Jha PoetryHindi KavitaHindi PoemKavitaअम्मा की यादेंअम्मा की यादें डॉ संगीता झाआज की कविताकविताडॉ संगीता झाडॉ संगीता झा की कविताहिंदी कविता
डॉ संगीता झा

डॉ संगीता झा

डॉ संगीता झा हिंदी साहित्य में एक नया नाम हैं. पेशे से एंडोक्राइन सर्जन की तीन पुस्तकें रिले रेस, मिट्टी की गुल्लक और लम्हे प्रकाशित हो चुकी हैं. रायपुर में जन्मी, पली-पढ़ी डॉ संगीता लगभग तीन दशक से हैदराबाद की जानीमानी कंसल्टेंट एंडोक्राइन सर्जन हैं. संपर्क: 98480 27414/ sangeeta.jha63@gmail.com

Related Posts

stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल
कविताएं

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?
ज़रूर पढ़ें

कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?

November 27, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum