• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home फ़ैशन

सदाबहार है ब्लैक ऐंड वाइट, नज़र डालिए इन आउटफ़िट्स पर

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
April 8, 2022
in फ़ैशन, स्टाइल टिप्स
A A
सदाबहार है ब्लैक ऐंड वाइट, नज़र डालिए इन आउटफ़िट्स पर
Share on FacebookShare on Twitter

ब्लैक ऐंड वाइट एक ऐसा कॉम्बिनेशन है, जो फ़ैशन की दुनिया में हमेशा ही चलन में रहता आया है और रहेगा भी. फिर चाहे आप इस तालमेल की पारंपरिक ड्रेस पहनें, देसी ड्रेस पहनें या फिर पाश्चात्य. यहां हम आपको इसके इस्तेमाल के कुछ विकल्प सुझा रहे हैं. हमें यक़ीन है कि आपको पसंद आएंगे.

 

जब आप ब्लैक ऐंड वाइट का चुनाव करती हैं तो इस बात से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता कि आप किस समारोह में जा रही हैं या फिर किस मौसम में इसका चुनाव किया जा रहा है. क्योंकि ब्लैक ऐंट वाइट एक सदाबहार और सदा पसंद किया जाने वाला तालमेल है. तो आइए नज़र डालते हैं, इसके कुछ विकल्पों पर जो हमें बॉलिवुड दीवाज़ ने समय-समय पर सुझाए हैं.

इन्हें भीपढ़ें

ananya-pandey

शादियों के लिए हल्के रंगों के लहंगे के विकल्प

April 9, 2024
जब ब्राइडल लुक के लिए चुनना हो ईयरिंग्स

जब ब्राइडल लुक के लिए चुनना हो ईयरिंग्स

January 16, 2024
आप भी ख़रीदना चाहती हैं रेडी टू वेयर साड़ी? तो इन टिप्स पर ध्यान दें

आप भी ख़रीदना चाहती हैं रेडी टू वेयर साड़ी? तो इन टिप्स पर ध्यान दें

August 25, 2023
sonali-bendre

ईयरिंग्स पसंद हैं? तो सोनाली बेंद्रे के इन लुक्स पर नज़र ज़रूर डालिए

June 26, 2023

आलिया भट्ट ने पाइपिन वाले ब्लाउज़ के साथ सफ़ेद रंग की साड़ी पहनी है. उनके इस लुक को स्टाइल किया है सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट अमि पटेल ने. उनकी साड़ी डिज़ाइनर क्षितिज जालोरी के कलेक्शन से है. आलिया ने अभिलाषा प्रेट ज्वेलरी और क्यूरिओ कॉटेज की ज्वेलरी पहनी है. तो कहिए, है ना यह लुक ऐसा, जिसे आप आसानी से किसी भी फ़ंक्शन पर अपना सकें?

दीपिका पादुकोन ने अपनी फ़िल्म गहराइयां के प्रमोशन के दौरान क्लोदिंग ब्रैंड डेविड कोमा का यह आउटफ़िट बड़े अलमस्त अंदाज़ में पहना था. उनके इस लुक की स्टाइलिस्ट थीं शालीना नाथानी. यदि आप शॉर्ट ड्रेसेस पहनती हैं तो इस तरह की शॉर्ट ड्रेस का चुनाव कर सकती हैं.

अपनी फ़िल्म जलसा के प्रमोशन के लिए विद्या बालन ने क्लादिंग ब्रैंड प्रोटेआ (Protteaa) का ब्लैक ऐंड वाइट चेक्स वाल पैंट्स सूट पहना था. वे कितनी आकर्षक और सलीकेदार लग रही हैं, यह आप ख़ुद ही देख लीजिए. उनकी ज्वेलरी टाइमलेस ज्वेल्स बाइ श्वेता की है. यह लुक आसानी से किसी औपचारिक मीटिंग के लिए अपनाया जा सकता है.

परिणीति चोपड़ा ने ब्लैक ऐंड वाइट साड़ी पहनी है. सफ़ेद और काले रंगी की चौड़ी पट्टियों वाली यह साड़ी पहने वे इतनी स्मार्ट और स्टाइलिश नज़र आ रही हैं कि हमारा तो उनके इस लुक पर दिल ही आ गया है. परिणीति की यह साड़ी हाउस ऑफ़ मसाबा की है और उनके इस लुक की स्टाइलिस्ट हैं तन घावरी.


डिज़ाइनर अनामिक खन्ना के कलेक्शन से चुनी गई बिपाशा बासु की यह ब्लैक ऐंड वाइट ड्रेस आकर्षक, स्टाइलिश और कम्फ़र्टेबल भी है. इसके साथ बिपाशा ने फुलारा की ज्वेलरी पहनी है. उनके इस लुक को स्टाइल किया है ईशा अमीन ने.

रॉ मैंगो के ब्लेंक ऐंड वाइट स्ट्राइप्स वाले इस आउटफ़िट में शेफाली शाह को देख कर आपको भी अंदाज़ा हो गया होगा कि यह कॉम्बिनेशन कितना दिलक़श और बोल्ड नज़र आ सकता है! शेफाली शाह ने यहां सिल्वर स्ट्रीक स्टोर की ज्वेलरी पहनी है और उनके इस लुक को राधिका मेहरा ने स्टाइल किया है.

क्लोदिंग ब्रैंड समर समवेयर की इस वाइट पर ब्लैक पोल्का डॉट्स वाली शॉर्ट ड्रेस को राधिका आप्टे को पहने देख कर कोई भी झट से बचपन के दिनों में पहुंच सकता है. मौसम और सदाबहार ट्रेंड्स के अनुरूप ऐसी ब्लैक ऐंड वाइट ड्रेसेस को आपको अपने वॉर्ड्रोब में जगह देनी ही चाहिए.

फ़ोटो: इन्स्टाग्राम

Tags: black and whiteblack and white outfitsevergreen fashion trendFashionin trendOye AflatoonStyle Tipswill always be in fashionइन ट्रेंडओए अफलातूनफ़ैशनब्लैक एंड वाइटब्लैक ऐंड वाइट आउटफ़िट्ससदाबहार फ़ैशन ट्रेंडस्टाइल टिप्सहमेशा रहेंगे फ़ैशन में
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

गर्मियों के लिए ख़ास ये नायाब सफ़ेद लिबास
ज़रूर पढ़ें

गर्मियों के लिए ख़ास ये नायाब सफ़ेद लिबास

May 13, 2023
pooja-hegde
ज़रूर पढ़ें

इंडियन हो या वेस्टर्न पूजा हेगड़े के हर अंदाज़ पर आप कह उठेंगी- वाह!

January 3, 2023
हल्की हो या गहरी सभी को पसंद आती है फ़ैशन की गुलाबी कहानी
ज़रूर पढ़ें

हल्की हो या गहरी सभी को पसंद आती है फ़ैशन की गुलाबी कहानी

December 21, 2022
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum