• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home फ़ैशन न्यू ट्रेंड्स

समर वेडिंग 2021: डिज़ाइनर ब्राइडल लहंगा कलेक्शन

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
April 4, 2021
in न्यू ट्रेंड्स, फ़ैशन
A A
समर वेडिंग 2021: डिज़ाइनर ब्राइडल लहंगा कलेक्शन
Share on FacebookShare on Twitter

इस गर्मियों के मौसम में यदि आप या आपकी बहन/सहेली दुल्हन बनने जा रही हैं तो यहां पेश हैं नामी डिज़ाइनर्स के वर्ष 2021 के ब्राइडल कलेक्शन की झलक, वो भी ख़ासतौर पर गर्मी के मौसम में होने वाली शादी यानी समर वेडिंग के लिए.

 

गर्मी के मौसम में होन वाली शादियों में आप लहंगे के रंग के साथ ढेर सारे प्रयोग कर सकती हैं. पारंपरिक लाल, गुलाबी या मरून रंगों की बजाय अन्य पेस्टल रंगों के लहंगे पहन सकती हैं. ये मौसम के अनुरूप होने के साथ-साथ शादी के अवसर के भी अनुरूप होंगे. आपको यक़ीन न हो तो सेलेब्रिटी डिज़ाइनर्स के वर्ष 2021 के ब्राइडल कलेक्शन पर नज़र डाल लीजिए…

इन्हें भीपढ़ें

ananya-pandey

शादियों के लिए हल्के रंगों के लहंगे के विकल्प

April 9, 2024
जब ब्राइडल लुक के लिए चुनना हो ईयरिंग्स

जब ब्राइडल लुक के लिए चुनना हो ईयरिंग्स

January 16, 2024
आप भी ख़रीदना चाहती हैं रेडी टू वेयर साड़ी? तो इन टिप्स पर ध्यान दें

आप भी ख़रीदना चाहती हैं रेडी टू वेयर साड़ी? तो इन टिप्स पर ध्यान दें

August 25, 2023
sonali-bendre

ईयरिंग्स पसंद हैं? तो सोनाली बेंद्रे के इन लुक्स पर नज़र ज़रूर डालिए

June 26, 2023

मोनिका ऐंड करिश्मा के ब्रैंड जेड का ‘अ समर मेमोइर’ -ब्राइडल कुतूर ’21 का यह लीक से हटकर रंगों के प्रयोग वाला कलेक्शन दुल्हन और उसके क़रीबी रिश्ते, जैसे-बहन, बेस्ट फ्रेंड और मां के आनंद को साझा करते हुए तैयार किया गया है. इसके कलर पैलेट्स सुकून देने वाले हैं, बेरी और स्लेटी रंगों में ये सजीले लहंगे सहज ही ध्यान खींचते हैं.

यह मल्टी कलर्ड लहंगा भी जेड के कलेक्शन से है और गर्मियों के मौसम में दुल्हन के पहनने के लिए बेहद सुंदर, अलहदा, आकर्षक व आरामदेह भी है.

ब्राइडल कुतूर ’21 का यह कलमकारी से सजा लहंगा और दुल्हन का लुक भी हमें बेहद पसंद आया. यदि आपको प्रयोग करने से कोई हिचक नहीं है तो गर्मी के मौसम में अपनी शादी के दौरान इस तरह के लहंगे का चुनाव किया जा सकता है.

यदि आपकी शादी बीच पर हो रही है तो आप लहंगा चुनने में खुल कर प्रयोग कर सकती हैं. फ़ाल्गुनी व शेन पीकॉक ने ऐसी शादी के लिए जो ब्राइडल कलेक्शन तैयार किया है, उनमें से यह लहंगा हमें ख़ासा पसंद आया.

बीच थीम वेडिंग के लिए आप पीले रंग का इस तरह का लहंगा भी चुन सकती हैं. यह रंग थोड़ा अलग भी नज़र आएगा और भारतीय पारंपरिक शादी में इस रंग को शुभ होने की मान्यता भी मिली हुई है.

बेज, मरून और ग्रीन इन तीन रंगों के मेल से बना यह लहंगा बेहद आकर्षक है, गर्मी के मौसम के अनुकूल है और आपको अलहदा-सी, प्यारी दुल्हन दिखाने की पूरी कूवत रखता है. यदि आप अपनी शादी पर लीक से हटकर लहंगा पहनना चाहती हैं तो इस तरह के विकल्प पर विचार कर सकती हैं.

गोटा पट्टी के काम वाला ग्रीन कलर का, अनीता डोंगरे के कलेक्शन का यह लहंगा बेहद ख़ूबसूरत भी है और गर्मी के मौसम में दुल्हन के पहनने के लिए बेहद उपयुक्त भी. यह दुल्हन के आकर्षण को अगले स्तर तक ले जाने जैसा है.

गर्मियों के मौसम में पर्पल कलर के लहंगे में सजी दुल्हन के क्या कहने! देखने वाले की आंखों में ठंडक पहुंचाते इस रंग के लहंगे और दुल्हन के लुक ने हमारा तो दिल जीत लिया.

हाथ से बुने गए हल्के हरे रंग के इस बनारसी लहंगे में कोई भी दुल्हन बेइंतहां ख़ूबसूरत नज़र आएगी. गर्मी के मौसम में हल्का हरा रंग आंखों को सुकून भी देगा.

सब्यसाची के सफ़ेद रंग की बहुलता में नीले और लाल रंग से सजे इस सजीले लहंगे से प्रेरणा लेकर आप भी गर्मियों में हल्के रंगों वाले लहंगे का चुनाव कर सकती हैं.

इस पेस्टल मल्टी कलर्ड लहंगे से प्रेरित होकर आप इस तरह के लहंगे का भी चुनाव कर सकती हैं. रंगों का यह संयोजन आंखों का लुभानेवाला है, ख़ासतौर पर गर्मी के मौसम में.

बेज कलर पर भारी काम वाले इस लहंगे से, जो कि नीता लुल्ला के कलेक्शन से है, भी आप प्रेरणा ले सकती हैं. शाम की शादी के लिए इस तरह के रंग और काम वाला लहंगा बेहतरीन रहेगा.

फ़ोटो: इन्स्टाग्राम

Tags: bridal collectionbridal lahengalahenga collection for summer weddingoptions for bridal lahengaगर्मियों के लिए ब्राइडल लहंगागर्मी में ऐसा हो दुल्हन का लहंगादुल्हन के लहंगे के विकल्पदुल्हन के लिए लहंगाफ़ैशनब्राइडल कुतूर 2021ब्राइडल लहंगालहंगावर्ष 2021 के लिए ब्राइडल लहंगा कलेक्शनसेलेब्रिटी डिज़ाइनर्ससेलेब्रिटी डिज़ाइनर्स का ब्राइडल कलेक्शन
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

गर्मियों के लिए ख़ास ये नायाब सफ़ेद लिबास
ज़रूर पढ़ें

गर्मियों के लिए ख़ास ये नायाब सफ़ेद लिबास

May 13, 2023
pooja-hegde
ज़रूर पढ़ें

इंडियन हो या वेस्टर्न पूजा हेगड़े के हर अंदाज़ पर आप कह उठेंगी- वाह!

January 3, 2023
हल्की हो या गहरी सभी को पसंद आती है फ़ैशन की गुलाबी कहानी
ज़रूर पढ़ें

हल्की हो या गहरी सभी को पसंद आती है फ़ैशन की गुलाबी कहानी

December 21, 2022
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum