• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home फ़ैशन न्यू ट्रेंड्स

इन दिनों ख़ूब चलन में हैं केप वाली ड्रेसेस

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
July 1, 2022
in न्यू ट्रेंड्स, फ़ैशन
A A
fashion
Share on FacebookShare on Twitter

केप यानी लंबा श्रग या जैकेट इन दिनों ख़ूब चलन में है. केप आपके आउटफ़िट को सलीकेदार और ग्लैमरस बनाने में सक्षम है. यदि आप भी सलीके और आकर्षण के तालमेल की मुरीद हैं तो केप वाली ऐसी ड्रेसेस को अपनी वॉर्ड्रोब में जगह दें और माकूल अवसर पर इन्हें पहनने से न चूकें.

 

फ़ैशन हमेशा बदलता रहता है, लेकिन कुछ चीज़ें आप हमेशा इस्तेमाल कर सकते हैं. जैकेट, केप या श्रग उन्हीं चीज़ों में शामिल हैं, जिन्हें आप हमेशा किसी न किसी तरह इस्तेमाल कर ही सकती हैं. इन दिनों केप वाली ड्रेसेस काफ़ी चलन में हैं और यहां हम आपको उन्हीं की झलक दिखा रहे हैं. ताकि यदि ये आपको पसंद आएं तो आप भी इन्हें अपने वॉर्ड्रोब में शामिल कर सकें.

सोनाक्षी सिन्हा ने डिज़ाइनर अनामिका खन्ना का केप वाला बस्टीयर सेट पहना है. उनके इस इंडो-वेस्टर्न लुक को सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट मोहित राय ने स्टाइल किया है. यह तो आप भी देख रही होंगी कि केप इस लुक की जान है! एक सादे से आउटफ़िट में केप ने जैसे जान डाल दी है. सोनाक्षी ने किशनदास ज्वेलरी की ज्वेलरी पहनी है.

इन्हें भीपढ़ें

ananya-pandey

शादियों के लिए हल्के रंगों के लहंगे के विकल्प

April 9, 2024
जब ब्राइडल लुक के लिए चुनना हो ईयरिंग्स

जब ब्राइडल लुक के लिए चुनना हो ईयरिंग्स

January 16, 2024
आप भी ख़रीदना चाहती हैं रेडी टू वेयर साड़ी? तो इन टिप्स पर ध्यान दें

आप भी ख़रीदना चाहती हैं रेडी टू वेयर साड़ी? तो इन टिप्स पर ध्यान दें

August 25, 2023
sonali-bendre

ईयरिंग्स पसंद हैं? तो सोनाली बेंद्रे के इन लुक्स पर नज़र ज़रूर डालिए

June 26, 2023


जान्हवी कपूर ने अनीता डोंगरे का डिज़ाइन किया हुआ बस्टीयर जैकेट सेट पहना है. नीले रंग का यह आउटफ़िट जान्हवी पर ख़ूब जंच रहा है. जान्हवी के इस लुक को स्टाइल किया है सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट लक्ष्मी लहर ने. तो आप नोट कर रही हैं ना कि कैसे केप किसी आउटफ़िट को सलीकेदार बना देता है?


जैक्लिन फ़र्नांडिस ने डिज़ाइनर रिधिमा भसीन का ड्रॉप पर्ल जैकेट ब्लाउज़ और एम्बेलिश्ड फ़्लेयर्ड पैन्ट्स का सेट पहना है, जो उनके कलेक्शन मिस्टीक समर का हिस्सा है. जैक्लिन के इस लुक को तैयार किया है सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट नमिता ऐलेग्ज़ेंडर ने. तो देख लीजिए केप आपके लुक को कितना स्टाइलिश बना सकता है!


अपनी फ़िल्म जुग जुग जियो के प्रमोशन के लिए कियारा अडवाणी ने एम्ब्रॉयडर्ड बस्टीयर वाला लाल रंग का जो प्रिंटेड जैकेट सेट पहना है, वो डिज़ाइनर रिधिमा भसीन के कलेक्शन है. कियार के इस लुक की स्टाइलिस्ट हैं लक्ष्मी लहर. इस तरह का जैकेट सेट आप किसी पारंपरिक त्यौहार के अवसर पर भी पहन सकती हैं. इस तरह की इंडो-वेस्टर्न ड्रेस आपके लुक को आधुनिकता का स्पर्श देगी.


नुसरत भरूचा ने डिज़ाइनर रिधिमा भसीन के फ़ेस्टिव म्यूज़िंग टू कलेक्शन से चुना गया यह फ़्लोरल प्रिंट वाला एम्बेलिश्ड ब्रालेट और केप सेट पहना है. उनके इस लुक को सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट निधि जेसवानी ने स्टाइल किया है. आप ख़ुद ही देखिए कि कैसे केप इस आउटफ़िट के लुक को बेहतरीन बना रहा है. इस तरह का एकाध आउटफ़िट आपके वॉर्ड्रोब में ज़रूर होना चाहिए.


हिना ख़ान का यह थ्री डी लखनवी जैकेट सेट रिधिमा भसीन के मिस्टीक समर कलेक्शन से है, जो उन्होंने उमंग 2022 के लिए तैयार किया था. यह इंडियन फ़्यूशन ड्रेस आप किसी भी समारोह में पहनेंगी तो आकर्षण का केंद्र नज़र आएंगी. हिना का यह फ़ैशन लुक सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट सायली विद्या ने तैयार किया है.


संजना सांघी ने लेबल पलोमी ऐंड हर्ष का यह केप वाला फ़्लोरल आउटफ़िट अपनी फ़िल्म ओम के प्रमोशन के लिए पहना था. इस तरह की ख़ुशनुमा और आकर्षक ड्रेस आप शाम को दोस्तों के साथ बाहर जाते समय या किसी भी अनौपचारिक अवसर पर पहन सकती हैं. आप ख़ुद ही देखिए कि केप ने संजना के लुक को कितने ऊंचे स्तर पर पहुंचा दिया है.

फ़ोटो: इन्स्टाग्राम

Tags: CapesDresses with CapsFashion TrendsJacketsLong Shrugsकेपकेप वाली ड्रेसेसजैकेटफ़ैशन ट्रेंड्सलॉन्ग श्रग
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

गर्मियों के लिए ख़ास ये नायाब सफ़ेद लिबास
ज़रूर पढ़ें

गर्मियों के लिए ख़ास ये नायाब सफ़ेद लिबास

May 13, 2023
pooja-hegde
ज़रूर पढ़ें

इंडियन हो या वेस्टर्न पूजा हेगड़े के हर अंदाज़ पर आप कह उठेंगी- वाह!

January 3, 2023
हल्की हो या गहरी सभी को पसंद आती है फ़ैशन की गुलाबी कहानी
ज़रूर पढ़ें

हल्की हो या गहरी सभी को पसंद आती है फ़ैशन की गुलाबी कहानी

December 21, 2022
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum