• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home फ़ैशन

हर अवसर के लिए उपयुक्त होते हैं फूलोंभरे लिबास, यहां जानिए इन्हें पहनने के नियम

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
July 20, 2021
in फ़ैशन, स्टाइल टिप्स
A A
हर अवसर के लिए उपयुक्त होते हैं फूलोंभरे लिबास, यहां जानिए इन्हें पहनने के नियम
Share on FacebookShare on Twitter

फूल सभी को पसंद आते हैं और यही वजह है कि फूलों वाली ड्रेसेस भी सभी को पसंद आती हैं. अच्छी बात यह है कि फूलों के प्रिंट्स वाली ड्रेसेस हर अवसर पर अच्छी भी लगती हैं और पहनी भी जा सकती हैं. यहां पेश हैं फूलों के प्रिंट्स वाली ड्रेसेस के कई ऑप्शन्स, ताकि आप जगह और मौक़े के अनुरूप ऐसी ड्रेसेस को अपने फ़ैशन लुक में जगह दे सकें. लेकिन उससे पहले जानिए फ़्लोरल प्रिंट्स को पहनने के कुछ सामान्य नियम, ताकि आप जब भी इन्हें पहनें ये पर्फ़ेक्ट नज़र आएं…

फ़्लोरल ड्रेसेस किसी का भी मन मोह सकती हैं. इन्हें पहनकर आप फ्रेश और ख़ूबसूरत नज़र आएंगी, लेकिन इन्हें पहनते वक़्त कुछ सामान्य से नियमों का पालन करने पर आप नज़र आएंगी बिल्कुल पर्फ़ेक्ट. और वे नियम हैं:

• फ़्लोरल प्रिंट्स की ड्रेसेस पहनते समय अपने लुक को संतुलित रखना बहुत ज़रूरी है. फूलों के प्रिंट्स पहले ही अपनी ओर ध्यान खींचते हैं अत: इनके साथ एक्सेसरीज़ जितनी कम रखी जाएं, ये उतने सुंदर नज़र आते हैं.
• फ़्लोरल प्रिंट्स की ड्रेसेस के साथ न्यूड कलर्स के शूज़ अच्छे लगते हैं. इनके साथ रंगीन या फ़्लोरल प्रिंट्स के शूज़ ना पहनें.
• फ़्लोरल प्रिंट्स में फूल छोटे हों तो ज़्यादा अच्छा होगा, क्योंकि बड़े फूल आपको चौड़ा और मोटा दिखा सकते हैं. आप ऐसे फ़्लोरल प्रिंट्स चुन सकती हैं, जिनमें फूल या पत्ते हथेली के आकार से यानी लगभग तीन इंच से बड़े न हों.
• यदि फ़्लोरल प्रिंट्स पहन रही हैं तो ध्यान रखें कि आपकी ड्रेस फ़िटिंग वाली हो.
• दो फ़्लोरल प्रिंट्स का तालमेल करने से बचें. यह केवल तभी अच्छा लगता है, जब आपको इसमें महारत हासिल हो.
• हर मौसम में पहनी जा सकती हैं फ़्लोरल प्रिंट वाली ड्रेसेस. हां, उनके रंगों और स्टाइल का चयन आप मौसम के अनुरूप रख सकती हैं.

अब जबकि आपने फ़्लोरल प्रिंट्स की ड्रेसेस को पहनने के कुछ बेसिक नियम जान लिए हैं, आइए नज़र डालते हैं फ़्लोरल प्रिंट्स वाली ड्रेसेस के ऑप्शन्स पर, ताकि आप यह तय कर सकें कि आपको कैसी ड्रेस पहननी है.

इन्हें भीपढ़ें

ananya-pandey

शादियों के लिए हल्के रंगों के लहंगे के विकल्प

April 9, 2024
जब ब्राइडल लुक के लिए चुनना हो ईयरिंग्स

जब ब्राइडल लुक के लिए चुनना हो ईयरिंग्स

January 16, 2024
आप भी ख़रीदना चाहती हैं रेडी टू वेयर साड़ी? तो इन टिप्स पर ध्यान दें

आप भी ख़रीदना चाहती हैं रेडी टू वेयर साड़ी? तो इन टिप्स पर ध्यान दें

August 25, 2023
sonali-bendre

ईयरिंग्स पसंद हैं? तो सोनाली बेंद्रे के इन लुक्स पर नज़र ज़रूर डालिए

June 26, 2023

आलिया भट्ट ने पीले रंग पर सफ़ेद फूलों के प्रिंट्स वाले इस बीच वेयर का चुनाव किया है, जो मौक़े के बिल्कुल अनुरूप है. उनका सफ़ेद फ़्लोरल प्रिंट वाला हैट उनके लुक को पूरी तरह समंदर किनारे का आनंद लेने के लिए उपयुक्त बना रहा है.

अमूमन विद्या बालन इस तरह की ड्रेसेस में कम नज़र आती हैं. मृणालिनी राव की इस फ्रेश रंगों वाली फ़्लोरल मैक्सी ड्रेस में विद्या तरोताज़ा और ख़ूबसूरत नज़र आ रही हैं.


कट्रीना कैफ़ ने हाल ही में अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर यह टू पीस फ़्लोरल ड्रेस वाला फ़ोटो अपलोड किया है. बारिश के मौसम में इतने सुंदर रंगों वाले फ़्लोरल प्रिंट्स बरबस ही ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं और कट्रीना का यह लुक बेइंतहां आकर्षक है.

सफ़ेद रंग पर आंखों को भले लगने वाले रंगों के फूलों की कढ़ाई से सजा, शरारा-कुर्ता और दुपट्टा वाला सारा अली ख़ान का यह लुक मनमोहक है. फूलों को अपनी ड्रेस में इस तरह भी शामिल किया जा सकता है.

कियारा अडवाणी ने दो सॉलिड कलर्स के तालमेल वाले अपने आउटफ़िट पर फ़्लोरल जैकेट पहनकर इस लुक को पूर्णता दी है. यदि आप फ़्लोरल प्रिंट्स को अपने आउटफ़िट में शामिल नहीं करना चाहती हैं तो उन्हें इस तरह अपने फ़ैशन लुक में जगह दी जा सकती है.

यदि आपको रंगों का चटकीला कॉम्बिनेशन पसंद है तो आप शिल्पा शेट्टी की तरह लहंगा-चोली के रूप में भी फ़्लोरल प्रिंट को अपना सकती हैं. यहां रंगों और फूलों का तालमेल इस लुक को आकर्षक बना रहा है.

यदि आप शॉर्ट ड्रेसेस पहनना पसंद करती हैं तो तान्या मानिकतला की तरह फ़्लोरल प्रिंट्स वाली शॉर्ट ड्रेस चुनें. उन्होंने हेमंत ऐंड नंदिता की ड्रेस पहनी है और उसके साथ सिल्वर कलर के फ़ुटवेयर का चुनाव किया है.

फ़ोटो: इन्स्टाग्राम

Tags: floral dressesFloral PrintsKnow The Rules Of Wearing Floral PrintsSuitable For Every Occasionजाने फ़्लोरल प्रिंट्स पहनने के नियमफूलों वाली ड्रेसेसफूलों वाले प्रिंट्सफ़्लोरल प्रिंट्सहर अवसर के लिए उपयुक्त
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

गर्मियों के लिए ख़ास ये नायाब सफ़ेद लिबास
ज़रूर पढ़ें

गर्मियों के लिए ख़ास ये नायाब सफ़ेद लिबास

May 13, 2023
pooja-hegde
ज़रूर पढ़ें

इंडियन हो या वेस्टर्न पूजा हेगड़े के हर अंदाज़ पर आप कह उठेंगी- वाह!

January 3, 2023
हल्की हो या गहरी सभी को पसंद आती है फ़ैशन की गुलाबी कहानी
ज़रूर पढ़ें

हल्की हो या गहरी सभी को पसंद आती है फ़ैशन की गुलाबी कहानी

December 21, 2022
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum