• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home फ़ैशन

फ़्लोरल प्रिंट्स पहनने से पहले जान लें इसके कायदे

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
August 5, 2021
in फ़ैशन, स्टाइल टिप्स
A A
फ़्लोरल प्रिंट्स पहनने से पहले जान लें इसके कायदे
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आप यूं समझते हैं कि फ़्लोरल प्रिंट्स केवल महिलाओं के लिए हैं तो आप ग़लत हैं. और यदि आप ये सोचते हैं कि पुरुष फ़्लोरल प्रिंट्स का इस्तेमाल केवल अपने कैशुअल लुक के लिए कर सकते हैं तो भी आप ग़लत हैं. यहां हम बता रहे हैं कि कैसे आप फ़्लोरल प्रिंट्स को अपने कैशुअल लुक के साथ-साथ, फ़ॉर्मल लुक में शामिल कर सकते हैं. तो यहां जानिए फ़्लोरल प्रिंट्स पहनने के बुनियादी नियम…

बेहद आकर्षक दिखनेवाले फ़्लोरल प्रिंट्स को अगर आप केवल इसलिए अपनी वॉर्ड्रोब में जगह नहीं देते कि ये आपको नारीपरक लगते हैं तो हम आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल नहीं है. फ़्लोरल प्रिंट्स पुरुषों पर भी उतने ही कूल और स्टाइलिश लगते हैं, बशर्ते आप उन्हें पहनने के बुनियादी नियम जान लें. तो देर किस बात की? चलिए जान लेते हैं…

कैशुअल लुक में फ़्लोरल शर्ट यूं पहनें
यहां हम आपको फ़्लोरल प्रिंट्स पहनने के बेसिक रूल्स बता रहे हैं, ताकि अपने कैशुअल लुक में आप फ़्लोरल प्रिंट्स को सही तरीक़े से इस्तेमाल करें. क्योंकि कई बार जब हमें नियम पता नहीं होते तो हम इस तरह के प्रिंट्स पहनकर ‘कूल ’नज़र आने की जगह ‘फ़ूल’ नज़र आने लगते हैं!

इन्हें भीपढ़ें

ananya-pandey

शादियों के लिए हल्के रंगों के लहंगे के विकल्प

April 9, 2024
जब ब्राइडल लुक के लिए चुनना हो ईयरिंग्स

जब ब्राइडल लुक के लिए चुनना हो ईयरिंग्स

January 16, 2024
आप भी ख़रीदना चाहती हैं रेडी टू वेयर साड़ी? तो इन टिप्स पर ध्यान दें

आप भी ख़रीदना चाहती हैं रेडी टू वेयर साड़ी? तो इन टिप्स पर ध्यान दें

August 25, 2023
sonali-bendre

ईयरिंग्स पसंद हैं? तो सोनाली बेंद्रे के इन लुक्स पर नज़र ज़रूर डालिए

June 26, 2023

• कभी भी दो अलग-अलग फ़्लोरल प्रिंट्स एक साथ न पहनें.
• फ़्लोरल शर्ट्स के साथ स्ट्राइप्स या चेक्स जैसे पैंट्स कभी न पहनें.
• फ़्लोरल शर्ट्स के साथ आपके बाक़ी के सभी कपड़े सादे यानी बिना किसी प्रिंट वाले हों.
• यदि आप सर्दियों के मौसम में फ़्लोरल शर्ट पहन रहे हों तो उन्हें डार्क टोन में और डल रखें.
• यदि आप गर्मियों के मौसम में फ़्लोरल शर्ट पहन रहे हों तो उसे हल्के, लेकिन ब्राइट कलर्स का रखें.
• कैशुअल लुक में आप बटन-अप फ़्लोरल शर्ट को प्लेन ब्लैक या रेड कलर के शॉर्ट्स के साथ भी पहन सकते हैं.
• यदि आप रोड ट्रिप पर जा रहे हैं या ट्रैवल कर रहे हैं तो फ़्लोरल शर्ट्स को रिप्ड जींस के साथ पहनें.
• कैशुअल लुक में फ़्लोरल शर्ट्स के साथ शूज़ पहनने की जगह सैंडल्स पहनें.
• यदि आपकी उम्र अधिक है तो आप स्लिम फ़िट फ़्लोरल शर्ट का चुनाव करें.
• फ़्लोरल शर्ट्स के साथ बॉम्बर जैकेट भी एक कूल कॉम्बिनेशन है.

फ़ॉर्मल लुक में यूं शामिल करें फ़्लोरल प्रिंट्स
बोल्ड होने के कारण फ़्लोरल प्रिंट्स को पारंपिरक रूप से महिलाओं के लिए, अपहोल्स्ट्री के लिए वॉलपेपर्स के लिए सही माना जाता है, लेकिन मेन्स फ़ॉर्मल वेयर में भी आप फ़्लोरल प्रिंट्स को अच्छी तरह कैरी कर सकते हैं. यहां जानिए कैसे?

• आप फ़्लोरल ऐक्सेसरी के रूप में फ़्लोरल प्रिंट्स को फ़ॉर्मल लुक में शामिल कर सकते हैं, ख़ासतौर पर हल्के फ़्लोरल प्रिंट्स को तो आसानी से फ़ॉर्मल लुक में शामिल किया जा सकता है.
• जब बात फ़ॉर्मल लुक में फ़्लोरल प्रिंट्स को शामिल करने की हो तो छोटे और हल्के रंगों के फूलों का चुनाव करें.
• पॉकेट स्क्वैर के रूप में इन्हें पहनने पर ये बेहतरीन लगते हैं.
• फ़ॉर्मल लुक में बाक़ी का लुक सादा रखते हुए नेकटाई को फ़्लोरल प्रिंट का रखा जा सकता है.
• बिज़नेस सूट के भीतर आपकी शर्ट बेहद हल्के रंग की और छोटे-छोटे, लेकिन कम फूलों वाली हो सकती है.
• कुल मिलाकर सार ये कि यदि आप ऑफ़िस में, फ़ॉर्मल वेयर के तौर पर फ़्लोरल प्रिंट्स पहनना चाहते हैं, तो ध्यान रखें कि ये म्यूटेड कलर्स में हों और इनपर बने फूल बेहद छोटे हों. या फिर ये ब्राइट ऐक्सेसरीज़ के रूप में भी हो सकते हैं, जैसे- पॉकेट स्क्वैर्स, नेकटाई, सॉक्स आदि.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: Fashionfashion for menFloral Printshow to wear floral printshow to wear floral prints the right way menmen can also wear floral printsmens fashionrules to wear floral printsपुरुष भी पहन सकते हैं फ़्लोरल प्रिंट्सपुरुषों के लिए फ़ैशनफ़ैशनफ़्लोरल प्रिंट्सफ़्लोरल प्रिंट्स को कैसे सही तरीक़े से पहनें पुरुषफ़्लोरल प्रिंट्स पहनने का तरीक़मेन्स फ़ैशन
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

गर्मियों के लिए ख़ास ये नायाब सफ़ेद लिबास
ज़रूर पढ़ें

गर्मियों के लिए ख़ास ये नायाब सफ़ेद लिबास

May 13, 2023
pooja-hegde
ज़रूर पढ़ें

इंडियन हो या वेस्टर्न पूजा हेगड़े के हर अंदाज़ पर आप कह उठेंगी- वाह!

January 3, 2023
हल्की हो या गहरी सभी को पसंद आती है फ़ैशन की गुलाबी कहानी
ज़रूर पढ़ें

हल्की हो या गहरी सभी को पसंद आती है फ़ैशन की गुलाबी कहानी

December 21, 2022
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum