• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home फ़ैशन न्यू ट्रेंड्स

फूलों के सुकून देते रंगों के साथ मनाएं इस मौसम का जश्न

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
March 14, 2022
in न्यू ट्रेंड्स, फ़ैशन
A A
फूलों के सुकून देते रंगों के साथ मनाएं इस मौसम का जश्न
Share on FacebookShare on Twitter

तापमान का पारा ऊंचा होता जा रहा है, धूप से आंखें चौंधियां रही हैं तो ऐसे में बगिया से फूलों को चुराकर और फूलों के रंग से रंगों को चुराकर क्यों न इस मौसम का जश्न ही मना लिया जाए. जी हां, हम बात कर रहें हैं उन रंग-बिरंगे परिधानों की, जो इस मौसम में आपकी आंखों को सुकून देंगे. यहां पेश हैं कुछ ऐसी ही ड्रेसेस के विकल्प.

 

 

इन्हें भीपढ़ें

ananya-pandey

शादियों के लिए हल्के रंगों के लहंगे के विकल्प

April 9, 2024
जब ब्राइडल लुक के लिए चुनना हो ईयरिंग्स

जब ब्राइडल लुक के लिए चुनना हो ईयरिंग्स

January 16, 2024
आप भी ख़रीदना चाहती हैं रेडी टू वेयर साड़ी? तो इन टिप्स पर ध्यान दें

आप भी ख़रीदना चाहती हैं रेडी टू वेयर साड़ी? तो इन टिप्स पर ध्यान दें

August 25, 2023
sonali-bendre

ईयरिंग्स पसंद हैं? तो सोनाली बेंद्रे के इन लुक्स पर नज़र ज़रूर डालिए

June 26, 2023

गर्म मौसम में फूल और फूलों से निकले सुकूनभरे रंग आपकी आंखों को ताज़गी देते हैं, ठीक यही ताज़गी हमें इन बॉलिवुड अभिनेत्रियों के लिबास में भी नज़र आई. तो हमें लगा इस मौसम मैं आप किस तरह की ड्रेसेस अपने लिए चुन सकती हैं यह बताने का वक़्त अब आ गया है. तो आइए, नज़र डाल लेते हैं…

सफ़ेद रंग पर पर्पल, पिंक और ग्रीन रंगों के फूल-पत्तियों के प्रिंट्स वाली यह शॉर्ट ड्रेस पहने नुसरत भरूचा यूं नज़र आ रही हैं, जैसे सीधे परियों के देश से ज़मीं पर उतर आई हों. उन्होंने क्लोदिंग ब्रैंड द आइआज़ो की ड्रेस पहनी हुई है. और उनकी स्टाइलिस्ट निधि जेसवानी हैं. अब इस मौसम में इतने ख़ुशनुमा रंगों की ड्रेस भला किस पर अच्छी नहीं लगेगी?

लारा दत्ता भूपति की इस ड्रेस के रंग तो देखिए, जैसे हर इक फूल का रंग चुरा लिया गया हो. यह ड्रेस ऑफ़ शोल्डर भी है और इस पर बने खिड़कियों के प्रिंट्स इसे गर्मियों के लिए माकूल बना रहे हैं. तो आप भी इस तरह के प्रिंट्स और कलर्स ट्राइ कर सकती हैं. ये आप पर भी खिलेंगे.

करीना कपूर ख़ान ने सॉन्ग ऑफ़ स्टाइल की गेंदे के फूलों जैसी पीले रंग की जो ड्रेस पहनी है, उस पर बने फ़्लोरल प्रिंट्स मनमोहक हैं. उनके इस लुक की स्टाइलिस्ट लक्ष्मी लहर हैं. और आप ख़ुद ही देख लीजिए कि यह लुक कितना आकर्षक है. इस तरह के प्रिंट्स और रंग भी इस मौसम में अच्छे नज़र आते हैं.

अपने शो इंडियाज़ गॉट टैलेंट के दौरान शिल्पा शेट्टी ने सफ़ेद बेस पर गुलाबी फूलों से सजी यह ड्रेस पहनी थी. उनकी ड्रेस वरुण बहल कुतूर के कलेक्शन से हैं और उनके इस लुक के स्टाइलिस्ट हैं मोहित राय. हमें तो यूं लगता है जैसे इस तरह के प्रिंट्स गर्मियों के मौसम में आंखों और शरीर को राहत देने के लिए ही बनाए गए हों. आपका क्या ख़्याल है?

माधुरी दीक्षित ने अनामिक खन्ना की डिज़ाइन की हुई ड्रेस पहनी है और ये तो आप भी देख पा रहे होंगे कि यह ड्रेस फूलों के किसी बागीचे की तरह है. फूल तो आंखों को लुभाते ही हैं और माधुरी दीक्षित भी फूलों से कम मनमोहक नहीं हैं. अब यह डेडली कॉम्बिनेशन बेइंतहां ख़ूबसूरत नज़र आना ही हुआ. माधुरी के इस लुक को सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट अमि पटेल ने स्टाइल किया है.

फ़ोटो: इन्स्टाग्राम

Tags: colorful dressesEye Pleasing Colors for Summerfloral dressesFlower Color DressesFlower DressesOutfits for SummerSummer Colors to Chooseगर्मियों के लिए आउटफ़िट्सगर्मियों के लिए आंखों को सुकून देते रंगगर्मियों में चुनें ऐसे रंगफूलों के रंगों के लिबासफूलों वाली ड्रेसेसफ़्लोरल ड्रेसेसरंग-बिरंगी ड्रेसेसरंगीन लिबास
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

गर्मियों के लिए ख़ास ये नायाब सफ़ेद लिबास
ज़रूर पढ़ें

गर्मियों के लिए ख़ास ये नायाब सफ़ेद लिबास

May 13, 2023
pooja-hegde
ज़रूर पढ़ें

इंडियन हो या वेस्टर्न पूजा हेगड़े के हर अंदाज़ पर आप कह उठेंगी- वाह!

January 3, 2023
हल्की हो या गहरी सभी को पसंद आती है फ़ैशन की गुलाबी कहानी
ज़रूर पढ़ें

हल्की हो या गहरी सभी को पसंद आती है फ़ैशन की गुलाबी कहानी

December 21, 2022
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum