• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home फ़ैशन

शर्ली सेतिया के फ़ैशन लुक, जिन्हें इस मौसम में आप ज़रूर अपनाना चाहेंगी

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
July 5, 2022
in फ़ैशन, स्टाइल टिप्स
A A
शर्ली सेतिया के फ़ैशन लुक, जिन्हें इस मौसम में आप ज़रूर अपनाना चाहेंगी
Share on FacebookShare on Twitter

सिंगर व ऐक्टर शर्ली सेतिया, जो टी-सीरीज़ की एक प्रतियोगिता में विजयी हो कर रातों रात ‘पजामा पॉपस्टार’ के रूप में फ़ेमस हो गई थीं और फ़िल्म आशिकी 2 के गाना ‘तुम ही हो’ गा कर घर घर में छा गईं थीं. वे केवल अभिनय और गायिकी में ही अच्छी नहीं हैं, उनका फ़ैशन सेंस भी अच्छा है. और यहां हम उसी के बारे में बात कर रहे हैं.

 

गर्मियों और मॉनसून के दौरान शॉर्ट ड्रेसेस का कोई जवाब नहीं! वे गर्मियों में न सिर्फ़ आपको गर्मी से बचाती हैं, बल्कि बारिश में तब भी आपका पूरा साथ निभाती हैं, जब कहीं आपको थोड़ा भी पैदल चलना हो. शर्ली सेतिया कई बार इस तरह की ड्रेसेस में नज़र आईं, जो इन दोनों मौसमों में पहनी भी जा सकती हैं और इन्हें पहन कर ग्लैमरस भी नज़र आया जा सकता है. तो आइए, शर्ली के फ़ैशन लुक्स पर नज़र डालें, ताकि आप उनकी वॉर्ड्रोब से कुछ फ़ैशन टिप्स ले सकें…

इन्हें भीपढ़ें

ananya-pandey

शादियों के लिए हल्के रंगों के लहंगे के विकल्प

April 9, 2024
जब ब्राइडल लुक के लिए चुनना हो ईयरिंग्स

जब ब्राइडल लुक के लिए चुनना हो ईयरिंग्स

January 16, 2024
आप भी ख़रीदना चाहती हैं रेडी टू वेयर साड़ी? तो इन टिप्स पर ध्यान दें

आप भी ख़रीदना चाहती हैं रेडी टू वेयर साड़ी? तो इन टिप्स पर ध्यान दें

August 25, 2023
sonali-bendre

ईयरिंग्स पसंद हैं? तो सोनाली बेंद्रे के इन लुक्स पर नज़र ज़रूर डालिए

June 26, 2023


शर्ली ने जो दिलचस्प सा को-ऑर्ड सेट पहना है, उसका नाम है स्पाइसी मिंट. यह सेट ब्रैंड सैज़ो का है, जिसकी डिज़ाइनर्स साओनी ऐंड प्रिया के मुताबिक़, यह सेट आपकी वॉर्ड्रोब में ताज़ा हवा के झोंके की तरह शामिल होगा. शर्ली के इस लुक की स्टाइलिस्ट हैं आकांक्षा कावड़िया. और यह तो आपको ख़ुद ही महसूस हो रहा होगा कि गर्मियों और बारिश के मौसम में इस तरह का आउटफ़िट कितना सुकूनदेह हो सकता है.


क्लोदिंग स्टोर केफ़ी के इस स्ट्राइप्स वाले ब्लैक ऐंड वाइट आउटफ़िट में शर्ली का लुक बेहद दिलचस्प नज़र आ रहा है. मॉनसून में इस तरह की ड्रेस पहनना और उसे कैरी करना आसान होगा. उनके इस लुक को भी आकांक्षा ने ही स्टाइल किया है. यदि आपको भी ब्लैक ऐंड वाइट का कॉम्बिनेशन पसंद है तो इस तरह की ड्रेस को वॉर्ड्रोब में जगह ज़रूर दें.


ब्लैक ऐंड वाइट टॉप के साथ मनमोहक हरे रंग की स्कर्ट का यह तालमेल दिल जीतने वाला है. शर्ली के इस लुक को गर्मियों या बारिशों के दौरान आप भी अपना सकती हैं. सादे और डल रंगों के परिधान में एक फ्रेश कलर डाल कर आप ख़ुद के लिए एक नया फ़ैशन लुक तैयार कर सकती हैं.


यहां शेर्ली ने पिंक पार्कपाइन्स की जो कलरफ़ुल फ़्लोरल ड्रेस पहनी है, उसे देख कर ही गर्मियां छू मंतर हो जाएंगी और यदि मौसम मॉनसून का है तो उस मौसम की उदासी जाती रहेगी. हमें यक़ीन है कि आप हमारी बात से पूरी तरह सहतम होंगी. तो इस तरह की कलरफ़ुल और फ़्लोरल ड्रेसेस को अपनी वॉर्ड्रोब का हिस्सा ज़रूर बनाएं.


अपनी फ़िल्म निकम्मा के ट्रेलर लॉन्च के दौरान मई महीने में, जबकि गर्मी अपने पूरे शबाब पर होती है, शर्ली ने आंखों को सुकून देने वाले सफ़ेद रंग की फूलों की कढ़ाई और फ्रिल वाली इस क्यूट सी फ्रॉक का चुनाव किया था. क्लोदिंग ब्रैंड एडा की इस फ्रॉक की तरह की अन्य फ्रॉक्स आप पर भी ख़ूब जंचेंगी.


क्लोदिंग ब्रैंड चियो की लाइट पर्पल और वाइट कलर की यह ड्रेस गर्मी और बारिश के मौसम के लिए पूरी तरह उपयुक्त है. इन मौसमों के दौरान आप इस तरह की ड्रेसेस को अपनी अल्मारी में जगह दे सकती हैं. इस तरह की ड्रेसेस आरामदेह होती हैं और वे आपको स्मार्ट लुक भी देती हैं.

फ़ोटो: इन्स्टाग्राम

Tags: Fashion Lookmonsoon fashionshirley setiaShort Dressesफ़ैशन लुकमॉनसून फ़ैशनशर्ली सेतियाशॉर्ट ड्रेसेस
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

गर्मियों के लिए ख़ास ये नायाब सफ़ेद लिबास
ज़रूर पढ़ें

गर्मियों के लिए ख़ास ये नायाब सफ़ेद लिबास

May 13, 2023
pooja-hegde
ज़रूर पढ़ें

इंडियन हो या वेस्टर्न पूजा हेगड़े के हर अंदाज़ पर आप कह उठेंगी- वाह!

January 3, 2023
हल्की हो या गहरी सभी को पसंद आती है फ़ैशन की गुलाबी कहानी
ज़रूर पढ़ें

हल्की हो या गहरी सभी को पसंद आती है फ़ैशन की गुलाबी कहानी

December 21, 2022
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum