• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home फ़ैशन न्यू ट्रेंड्स

तो इस फ़ेस्टिव सीज़न आपका स्टाइल कैसा होगा?

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
November 2, 2021
in न्यू ट्रेंड्स, फ़ैशन
A A
तो इस फ़ेस्टिव सीज़न आपका स्टाइल कैसा होगा?
Share on FacebookShare on Twitter

हममें से अधिकतर युवतियों और महिलाओं की यह आम समस्या होती है- क्या पहनूं? और कोई त्यौहार आ जाए या किसी पार्टी में जाना हो तब तो यह समस्या गंभीर रूप धारण कर लेती है. हम सब चाहते हैं कि हमार स्टाइल सबसे अलग और अनूठा हो. लेकिन कैसा हो? यदि आप भी ऐसे ही किसी पसोपेश हैं तो यहां मौजूद परिधानों पर नज़र डालें, हमें पूरा भरोसा है कि आपकी यह मुश्क़िल आसान हो जाएगी.

यहां जिन अभेनेत्रियों को हमने दिखाया है, उनकी ड्रेसेस पर एक नज़र डालिए, क्योंकि इससे आपको अपने लिए कई क्लूज़ मिल जाएंगे. जहां कुछ ड्रेसेस एकदम अलहदा हैं, वहीं कुछ ड्रेसेस को पहनने का अंदाज़ निराला है. जब कोई हमें अपनी समस्या का समाधान बताए, बिना देर किए उस पर ध्यान दिया जाना चाहिए, है ना? तो झटपट डालिए एक नज़र…

इन्हें भीपढ़ें

ananya-pandey

शादियों के लिए हल्के रंगों के लहंगे के विकल्प

April 9, 2024
जब ब्राइडल लुक के लिए चुनना हो ईयरिंग्स

जब ब्राइडल लुक के लिए चुनना हो ईयरिंग्स

January 16, 2024
आप भी ख़रीदना चाहती हैं रेडी टू वेयर साड़ी? तो इन टिप्स पर ध्यान दें

आप भी ख़रीदना चाहती हैं रेडी टू वेयर साड़ी? तो इन टिप्स पर ध्यान दें

August 25, 2023
sonali-bendre

ईयरिंग्स पसंद हैं? तो सोनाली बेंद्रे के इन लुक्स पर नज़र ज़रूर डालिए

June 26, 2023

राधिका आप्टे की इस ड्रेस में बेहद अपारंपरिक रंगों का इतना सुकूनदेह तालमेल है कि यह पूरा आउटफ़िट पारंपरिक त्यौहारों के लिए भी पूरी तरह उपयुक्त बन गया है. यह आउटफ़िट पूरी तरह भारतीय नहीं है, लेकिन पूरी तरह वेस्टर्न भी नहीं है. तो आप भी इंडो-वेस्टर्न को इस तरह अपना सकती हैं. राधिका ने पायल खंडवाला का आउटफ़िट पहना है और उनकी ज्वेलरी आम्रपाली ज्वेल्स की है.

सान्या मल्होत्रा का आउटफ़िट वाणी वत्स का डिज़ाइन किया हुआ है और ज्वेलरी कोहार (कनिका) की है. मिरर वर्क वाले इस ख़ूबसूरत पीले रंग के लहंगे में सान्या तो जैसे किसी ख़ास अवसर के लिए पूरी तरह तैयार नज़र आ रही हैं. आप भी उनसे प्रेरणा ले सकती हैं.

भरे हुए काम वाला लॉन्ग कुर्ता और स्कर्ट. यह त्यौहारों के बिल्कुल उपयुक्त ड्रेस है. अदिति राव हैदरी ने रॉ मैंगो की ड्रेस और संगीता बूचरा की ज्वेलरी पहनी है. यदि आप साड़ी नहीं पहनना चाहती हैं तो इस तरह की ड्रेसेस पहनी जा सकती हैं, जो पूरी तरह देसी न होते हुए भी, पूरी तरह देसी नज़र आती हों.

विद्या बालन ने हाउस ऑफ़ रमी की इस ख़ूबसूरत साड़ी को बेहद अलग और आकर्षक स्टाइल में पहना है. साड़ी को अलग अंदाज़ में पहनकर भी पार्टी या किसी ख़ास अवसर के लिए तैयार हुआ जा सकता है. इस तरह आप एक ही साड़ी में अलग-अलग अंदाज़ में नज़र आ सकती हैं. विद्या ने द एमेथिस्ट स्टोर की ज्वेलरी पहनी है.

जेनेलिया डिसूज़ा ने वाणी वत्स की ड्रेस और रितिका सचदेव की ज्वेलरी पहनी है. गोटा पट्टी के काम वाली इस ड्रेस का रंग किसी भी ख़ास अवसर पर पहनने के अनुकूल है. यदि आप लहंगा या साड़ी नहीं पहनना चाहती हैं तो इस तरह के काम वाले आउटफ़िट भी आपको सामयिक लुक देंगे.

अभिनेत्री कीर्ति सुरेश का साड़ी के साथ केप का यह तालमेल हमें तो बहुत सुरुचिपूर्ण लगा. यह आपके लुक में पारंपरिक, आधुनिक और सामयिक तीनों ही बातों का संतुलित तड़का देगा. कीर्ति का आउटफ़िट कस्तूरी कुंडल का है और उनकी ज्वेलरी कृष्णदास ऐंड कंपनी की है.

प्रज्ञा जैसवाल की तरह साड़ी को सलीकेदार तरीक़े से पहनकर भी त्यौहारों और ख़ुशी का जश्न मनाया जा सकता है. साड़ी के साथ जैकेट और बेल्ट का यह तालमेल हमें बेहद पसंद आया. यह कॉम्बिनेशन आपको बेहद स्टालिश दिखाएगा. प्रज्ञा की साड़ी लेबल अर्चना राव की है.

माधुरी दीक्षित ने वाणी वत्स का डिज़ाइन किया हुआ मुगल बूटा शरारा सूट पहना है, जिसके रंग बेहद ग़ैर-पारंपरिक होते हुए भी लुभावने हैं. आप चाहें तो रंगों का ऐसा अलग-सा संयोजन भी अपना सकती हैं. अक्सर अलग से रंगों के तालमेल पर लोगों की नज़र सहज ही पड़ जाती है. 

फ़ोटो: इन्स्टाग्राम

Tags: be differentdiwaliFashionfestive seasonhow to wearlook stylishStyle Tipstrendswhat to wearअलग हो अंदाज़कैसे पहनूंक्या पहनूंट्रेंड्सदिवालीनज़र आएं स्टाइलिशफ़ेस्टिव सीज़नफ़ैशनस्टाइल टिप्स
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

गर्मियों के लिए ख़ास ये नायाब सफ़ेद लिबास
ज़रूर पढ़ें

गर्मियों के लिए ख़ास ये नायाब सफ़ेद लिबास

May 13, 2023
pooja-hegde
ज़रूर पढ़ें

इंडियन हो या वेस्टर्न पूजा हेगड़े के हर अंदाज़ पर आप कह उठेंगी- वाह!

January 3, 2023
हल्की हो या गहरी सभी को पसंद आती है फ़ैशन की गुलाबी कहानी
ज़रूर पढ़ें

हल्की हो या गहरी सभी को पसंद आती है फ़ैशन की गुलाबी कहानी

December 21, 2022
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum